ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार शिक्षक भर्ती फेज-2 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन:70,622 पदों पर होगी बहाली

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
बिहार शिक्षक भर्ती फेज-2 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन:70,622 पदों पर होगी बहाली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शिक्षक भर्ती का फेज-2 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। इसके जरिए कुल 70,622 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसकी अधिसूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जारी कर दी गई है।

इनमें 69706 पद शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले मध्य, माध्यमिक, माध्यमिक (विशेष विद्यालय) और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए हैं। जबकि 916 पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले विद्यालयों में प्रारंभिक शिक्षक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक के हैं।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

आयोग की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है।
आयोग की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है।

आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानी 5 नवंबर से 14 नवंबर तक होगा।

वहीं ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 नवंबर से शुरू होगी। यह 25 नंवबर तक चलेगी। इस तिथि का विस्तार नहीं होगा और गलती सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा।

एक दिन होगी परीक्षा

शिक्षक भर्ती परीक्षा अब दो दिन की जगह एक ही दिन ली जाएगी। इस बार पेपर में अभ्यर्थियों को भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय के लिए दो अलग अलग पेपर की परीक्षा की बजाय एक ही पेपर की परीक्षा देनी होगी।

ऐसा होगा पेपर

हर कैटेगरी के अभ्यर्थियों को डेढ़ सौ प्रश्न वाली प्रश्न पुस्तिकाएं दी जाएगी जो की तीन अलग-अलग पार्ट में बंटी रहेगी। पहले पेपर में 30 अंक के भाषा से प्रश्न होंगे यह क्वालीफाइंग नेचर का होगा।अगर इसमें टाईब्रेकर होता है तो उसमें नाम और जन्मतिथि को वरीयता दी जाएगी। पेपर 2 में समान अध्ययन के 40 प्रश्न और पेपर 3 में विषय के 80 प्रश्न होंगे। यह दोनों पेपर कुल मिलाकर 120 प्रश्नों का होगा और इसी के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यदि इसमें दो अभ्यर्थियों का एक सामान रिजल्ट आता है। तो पेपर 3 के अंकों के आधार पर योग्य अभ्यर्थी को चुना जाएगा।

रिक्ति बढ़कर हो सकती है 1.20 लाख

कल बीएससी की ओर से किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने इसकी भी जानकारी दी है कि प्रथम चरण की शिक्षक नियुक्ति में शेष रह गए लगभग 50 हजार रिक्तियों को इस शिक्षक भर्ती फेस टू में जोड़ा जा सकता है। इसमें कक्षा छह से आठ के लिए 16140 पद, कक्षा 9 से 10 के लिए 18877 पद और कक्षा 11 वीं और 12 वीं के लिए 18577 रिक्तियां हैं। इसके बाद रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1.20 लाख हो जाने की संभावना है।

शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 2 की मुख्य बातों को जानिए

इस बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन परीक्षा के बाद नहीं बल्कि पहले होगा।

इस बार सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन गलत भरने वाले अभ्यर्थियों को फिर से मौका नहीं दिया जाएगा।

आयोग द्वारा जारी नोटिस।
आयोग द्वारा जारी नोटिस।

इतने रिक्त पदों को भरा जाएगा

मध्य विद्यालय (वर्ग 6-8 तक) के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 31,982 पद।

माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 9-10 तक) के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 18,877 पद।

माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 9-10 तक) के विशेष विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल 270 पद।

उच्च माध्यमिक विद्यालय (वर्ग 11-12 तक) के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल – 18,577 पद।

2 नवंबर को दिया गया था प्रोविजनल नियुक्ति पत्र

बिहार में 1,70,461 स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया था।

इसमें 1 लाख 20 हजार 336 चयनित शिक्षकों को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र भी दिया जा चुका है।

2 नवंबर को पटना के गांधी मैदान नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया था। पहले चरण की परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसकी मेरिट सूची, जिलेवार आवंटन सूची, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की घोषणा भी कर दी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
अमेरिका ने अरब नेताओं द्वारा युद्धविराम का दबाव मानने से किया इन्कार , इजराइल के जमीनी हमले में हमास के 2500 ठिकाने तबाह

अमेरिका ने अरब नेताओं द्वारा युद्धविराम का दबाव मानने से किया इन्कार , इजराइल के जमीनी हमले में हमास के 2500 ठिकाने तबाह

दो दिन की यात्रा पर आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राहुल गांधी

दो दिन की यात्रा पर आज केदारनाथ धाम पहुंचेंगे राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend