ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाराणसी के IIT-BHU में छात्रा से छेड़छाड़ ,हज़ारों छात्र सड़क पर उतरे…कठघरे में प्रशासन!

UB India News by UB India News
November 3, 2023
in अपराध
0
वाराणसी के IIT-BHU में छात्रा से छेड़छाड़ ,हज़ारों छात्र सड़क पर उतरे…कठघरे में प्रशासन!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

IIT-BHU में बुधवार देर रात एक छात्रा से छेड़छाड़ हुई। तीन युवकों ने दोस्त के साथ जा रही लड़की को रोका। गन पॉइंट पर लड़की और लड़के को अलग किया। फिर जबरन किस करने के बाद उसके कपड़े उतरवाए। उसका वीडियो बनाने लगे। घटना के विरोध में गुरुवार को हजारों स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए।

घटना BHU कैंपस में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर एग्रीकल्चर फॉर्म के पास रात करीब डेढ़ बजे की है। आज सुबह करीब 2500 छात्रों ने राजपूताना हॉस्टल के सामने प्रोटेस्ट किया। इसके बाद विरोध की हवा पूरे कैंपस में फैल गई। देखते ही देखते भारी संख्या में छात्र विरोध में शामिल हो गए।

RELATED POSTS

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

स्टूडेंट्स ने विरोध करते हुए पूरा कैंपस बंद करा दिया। क्लास और लैब में रिसर्च का काम भी बंद कर दिया गया। पूरे कैंपस में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। वहीं, इस मामले में लंका थाने में पुलिस ने FIR दर्ज की है।

अब IIT-BHU में प्रोटेस्ट की तस्वीरें देखिए…

IIT BHU की छात्रा से बुधवार रात को हुई छेड़छाड़ को लेकर गुरुवार को राजपूताना हॉस्टल के बाहर छात्र-छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया।
IIT BHU की छात्रा से बुधवार रात को हुई छेड़छाड़ को लेकर गुरुवार को राजपूताना हॉस्टल के बाहर छात्र-छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया।
छात्राओं ने पोस्टरों के जरिए अपना विरोध जताया और लिखा- क्या हम सुरक्षित हैं?
छात्राओं ने पोस्टरों के जरिए अपना विरोध जताया और लिखा- क्या हम सुरक्षित हैं?
आईआईटी बीएचयू में पूरे कैंपस में स्टूडेंट्स ने गुरुवार को प्रोटेस्ट किया।
आईआईटी बीएचयू में पूरे कैंपस में स्टूडेंट्स ने गुरुवार को प्रोटेस्ट किया।

अब पीड़ित छात्रा की जुबानी पूरी घटना…

15 मिनट तक कब्जे में रखा, जो मन आया किया
छात्रा ने बताया, “मैं बुधवार रात 1:30 बजे अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली। कैंपस के गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला। हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बुलेट आई। उस पर 3 लड़के सवार थे। उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को रोक लिया।

इसके बाद गन पॉइंट पर हमें अलग कर दिया। मेरा मुंह दबाकर मुझे एक कोने में ले गए। वहां पहले मुझे किस किया, उसके बाद गन पॉइंट पर मेरे कपड़े उतरवाए। मेरा वीडियो बनाया और फोटो खींची। मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया।

मैं अपने हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी। डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई। वहां पर 20 मिनट तक रुकी और प्रोफेसर को आवाज दी। प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा। उसके बाद पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे IIT-BHU पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर पहुंचे। जहां से मैं अपने हॉस्टल तक सुरक्षित आ पाई। तीनों आरोपियों में से एक मोटा, दूसरा पतला और तीसरा मीडियम हाइट का था।”

CCTV फुटेज से भी हो सकता है खिलवाड़

IIT-BHU में ह्यूमैनिटिज के शोध छात्र दीपक राठौर ने कहा, “1 नवंबर की रात में अब तक का सबसे बड़ा हीनियस क्राइम हुआ है। लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया गया है। रात में छात्रा के साथ हद से ज्यादा गलत काम किया गया। IIT-BHU प्रशासन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और डायरेक्टर की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।

हो सकता है कि उस जगह के CCTV फुटेज से भी खिलवाड़ कर दिया जाए। आए दिन संस्थान की छात्राओं संग छेड़खानी की जा रही है। इस पर संस्थान के अधिकारी खामोश हैं। हम चाहते हैं कि कैंपस को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।”

आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले नहीं हटेंगे हम, मिसिंग डायरेक्टर का पोस्टर लेकर नारेबाजी

प्रोटेस्ट कर रहे छात्र डायरेक्टर ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया जाता, तब तक हम नहीं हटेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। स्टूडेंट्स डायरेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

थोड़ी देर बाद छात्रों ने डायरेक्टर का मिसिंग पोस्टर जारी किया। स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर के फोटो को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं भेलूपुर एसीपी ने पूरे काशी जोन से फोर्स बुलाने का आदेश दे दिया है।

जिमखान ग्राउंड में पुलिस और IIT प्रशासन करेगा बातचीत

छात्र संगठन और IIT BHU प्रशासन के बीच बातचीत के बाद भी स्टूडेंट्स धरने पर बैठे रहे। प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों ने कहा, डायरेक्टर से मिले बिना हम नहीं उठने वाले। इसके बाद स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। पुलिस एबीएलटी के बंद हाल में छात्रों से बातचीत करना चाह रही थी लेकिन छात्र नहीं माने।

अब पुलिस और IIT प्रशासन जिमखाना ग्राउंड में स्टूडेंट्स से खुले में बात करेगा। इसके बाद छात्र डायरेक्टर ऑफिस के पास से उठकर ग्राउंड की ओर चल दिए। वहीं #IITBHU एक्स पर ट्रेंड कर रहा है।

IIT-बनारस के डायरेक्टर के मिसिंग का पोस्टर लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।
IIT-बनारस के डायरेक्टर के मिसिंग का पोस्टर लेकर छात्रों ने जमकर नारेबाजी की।

प्रोटेस्ट के बाद सर्कुलर जारी, रात 10 से सुबह 5 बजे तक कैंपस में नो एंट्री

स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट के बाद IIT-BHU के डायरेक्टर ऑफिस से सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों और छात्रों के लिए परिसर में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संस्थान में सभी बैरिकेड्स अब रात 10 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे।

पोस्ट पर मौजूद गार्ड वाहनों का परिचय जानकर अंदर आने की अनुमति दे सकता है। इसके अलावा जिनके पास BHU स्टीकर या IIT-BHU का स्टीकर या ID होगा, उन्हीं को कैंपस में प्रवेश मिलेगा। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

आरोपियों की तलाश में टीम गठित

DCP काशी जोन आरएस गौतम ने बताया,” IIT-BHU में छात्रा से छेड़खानी मामले में टीम गठित करने के साथ आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे मामले में लंका थाने में FIR दर्ज की गई है। छात्रों की मांगों को लेकर ज्ञापन मिला है। इस मामले में IIT प्रशासन से संपर्क में हैं।”

प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस ने एक्स पर लिखा…

छह साल पहले BHU में छात्राओं की पिटाई देश-विदेश में सुर्खियों में छाई

23 सितंबर, 2017 को BHU में छेड़खानी से तंग छात्राओं ने आवाज बुलंद की थी। इस पर पुलिस ने उन्हें जमकर पीटा। बीएचयू मेन गेट पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर देश का सबसे बड़ा आंदोलन किया गया था। इसके बाद कैंपस में कई बड़े बदलाव किए गए।

पहली बार महिला चीफ प्रॉक्टर की नियुक्ति की गई। कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया। यहां तक कि अस्तित्व में आने के बाद से पहली बार इस विश्वविद्यालय के सुरक्षा दस्ते में महिला सुरक्षाकर्मियों को भी शामिल किया गया। महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाया गया।

योगी सरकार में आधी आबादी की सुरक्षा के लिए कई योजनाओं-मिशन पर अमल का दावा

महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के लिए अगले चौराहे पर यमराज के इंतजार करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने महिला सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए। मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं में सुरक्षा व भरोसा जगाने की मुहिम जारी है।

महिला बीट प्रणाली के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। सूबे के 75 जिलों में तीन हजार पुलिस पिंक बूथ स्थापित करने के लिए कदम उठाए गए। महिला पुलिसकर्मियों की पेट्रोलिंग के लिए 10, 417 स्कूटी का बंदोबस्त किया गया। बावजूद इसके पुलिसिया तंत्र के निचले स्तर पर बरती गई कोताही की वजह से कई ऐसी वारदातें हुईं जिन्होंने न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती दी बल्कि सरकार को घेरने का विपक्षी दलों को मौका दिया।

इन घटनाओं से भी बीएचयू कैंपस में छात्राओं की हिफाजत को लेकर गंभीर सवाल उठे थे …

25 जनवरी, 2023 : बीएचयू के ओल्ड बी-वन छात्रावास से शाम तीन बजे एक छात्रा सामाजिक विज्ञान संकाय में क्लास करने के लिए निकली। उस समय बाइक सवार असीम कुमार राय ने उसके संग अभद्रता की। मुकदमा दर्ज हुआ गिरफ्तारी हुई, पर आरोपी को तुरंत जमानत मिल गई।

24 जनवरी, 2023 : काशी हिंदू विश्वविद्यालय की साइबर लाइब्रेरी में एक छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया था। प्रकरण को लेकर छात्रा की तहरीर के आधार पर लंका थाने में सौरभ राय और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

सौरभ राय और उसके चार साथी वहां आए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ बिना किसी कारण बदसलूकी की। उसे बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद छात्रा साइबर लाइब्रेरी से सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर जाने लगी, तो चारों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चोर कहा।

28 अगस्त, 2022 : स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा के संग छेड़छाड़ मारपीट हुई, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कर्मियों ने उसे बचाया, इस केस में हर्ष, रंजीत और आनंद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।

पूर्व IPS ने वाराणसी में ACP से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। कहा कि मैं शर्मिंदा हूं। मेरे स्टाफ की गलती थी। उसने मुझे सही जानकारी नहीं दी। इंस्पेक्टर लंका द्वारा कथित दुर्व्यवहार प्रकरण में आज पूर्व IPS और आजाद अधिकार सेना के अमिताभ ठाकुर लंका थाने पर निर्वस्त्र होकर विरोध करने वाले थे। उनके लंका पहुंचते ही ACP भेलूपुर प्रवीण सिंह वहां पर पहुंच गए। एक-एक कर सारे फैक्ट्स रखे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 2, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

Next Post
इलेक्टोरल बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा पार्टियों की आमदनी का हिसाब, आज SC में क्या कुछ हुआ?

इलेक्टोरल बॉन्ड: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा पार्टियों की आमदनी का हिसाब, आज SC में क्या कुछ हुआ?

हम उन्हें नेतृत्व सौंप रहे थे, लेकिन उनका ध्यान तो…” INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे नीतीश कुमार

हम उन्हें नेतृत्व सौंप रहे थे, लेकिन उनका ध्यान तो..." INDIA गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend