वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. टक्कर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर होगी. ये दोनों ही टीमें फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 में हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल का रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा. वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा नहीं है. अफ्रीकी टीम विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले पांचों मैच हारी है. ऐसे में इस बार टेम्बा बावुमा की अगुआई वाली ये टीम इस रिकॉर्ड को दुरुस्त करना चाहेगी. इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम केन विलियम्सन के बिना उतरेगी. उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है.
दक्षिण अफ्रीका की नजर जीत का चौका लगाने पर होगी. अफ्रीकी टीम ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं और अगर वो न्यूजीलैंड को हरा देगा तो ये उसकी लगातार चौथी जीत होगी. इस जीत के साथ वो पॉइंट्स टेबल में भी टॉप पर आ सकता है क्योंकि उसके भारत के बराबर 12 अंक होंगे और नेट रनरेट में वो भारत से बेहतर है.
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने लगातार 4 मैच जीतकर इस वर्ल्ड कप की अच्छी शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद टीम लगातार दो मैच हार गई है. उसे भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, साउथ अफ्रीका अपने 6 में से 5 मैच जीता है. उसे सिर्फ नीदरलैंड्स के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा है. दक्षिण अफ्रीका की बैटिंग और गेंदबाजी दोनों लय में हैं.
न्यूजीलैंड का खेमे खिलाड़ियों की चोट से परेशान है. लॉकी फर्ग्यूसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी के बाद ही एड़ी की चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. मार्क चैपमैन को पिंडलियों में खिंचाव है. केन विलियम्सन ने ट्रेनिंग तो शुरू कर दी है लेकिन वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: विल यंग, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, जिम्मी नीशम, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी/लॉकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी/तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी
जीत से प्वाइंट्स टेबल में टीमों को हो सकता है बड़ा फायदा
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमों को जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हो सकता है. दोनों टीमें टॉप-3 में जमी हुई हैं. साउथ अफ्रीका के पास एक बार फिर टेबल टॉपर बनने का शानदार मौका है.
न्यूजीलैंड को वापसी की उम्मीद
न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप में वापसी की उम्मीद कर ही है. टीम को पिछले दो लगातार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. टीम को भारत और ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलनी पड़ी थी.
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड का मुकाबला ना सिर्फ इन दोनों टीमों के लिए अहम है, बल्कि टॉप-6 में मौजूद बाकी टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. खासकर न्यूजीलैंड की हार पाकिस्तान, अफगानिस्तान और श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा खोल सकती हैं. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका को एक जीत सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर देगी. दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में भारत के बाद सबसे अधिक 5 मैच जीते हैं.
दक्षिण अफ्रीका का इतिहास अनिश्चितताओं से भरा रहा है. वह अक्सर अहम मुकाबलों में हार जाती है. क्या इस बार दक्षिण अफ्रीका अपने इतिहास को बदलने जा रहा है, ‘आप वही बात कर रहे हैं, जो इस बार दिख रही है. आज तक का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका का ऐसा रहा है कि उन पर चोकर्स का टैग चस्पा हो गया. निश्चित तौर पर वह इस टैग को हटाने की कोशिश करेंगे और वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करेंगे. मेरी नजर में तो दक्षिण अफ्रीका इस वर्ल्ड कप का डार्क हॉर्स है. इस बार उन्हें हराना मुश्किल होगा.’
लेकिन इस बार भी तो नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को हरा ही दिया था और तब भी ‘चोकर्स’ वाली बात उठी थी? यह याद दिलाने पर संदीप पाटिल कहते हैं, ‘ देखिए, क्रिकेट के खेल का यही तो मजा है. कब कैसे पारी पलट जाती है. कभी ऊपर- कभी नीचे. कभी आगे-कभी पीछे. पांच-पांच ओवर में खेल इधर से उधर हो जाता है. इस वर्ल्ड कप में हमने देखा है कि कई उलटफेर हुए हैं. लेकिन जो अच्छी टीम होती है. जिस टीम में विश्वास होता है वह बाउंस बैक करती है. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही किया है.’







