ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमास को पूरी तरह तबाह करने के लिए क्या है इजरायल की सैन्य रणनीति?

UB India News by UB India News
October 30, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजरायल ने हमास से छीना गाजा पट्टी के कुछ इलाकों का कंट्रोल ,हमास की धमकी-हमले बंद करो वरना बंधकों को मारेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसके दर्जनों टैंक, बख्तरबंद गाड़ियां आदि गाजा (Gaza) की सीमा के अंदर हैं. वीडियो देखकर साफ तौर पर लग रहा है कि इजरायल अपने ग्राउंड ऑपरेशन के लिए आगे बढ़ रहा है. इजरायल शनिवार को ही गाजा पर एक बड़ा जमीनी हमला बोला है. हालांकि अभी तक फुल फ्लेज़्ड ग्राउंड ऑपरेशन का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन इजरायल की सेना गाजा में घुसकर कई ऑपरेशनों को अंजाम दे रही है.

“क्या आप क्रिसेंट-क्रूसेडर संघर्ष फिर से शुरू करना चाहते हैं”, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन
पहले इसे रेड (Raid) कहा गया. कहा गया था कि हमास के आतंकवादियों को मारने के साथ-साथ बंधकों का पता लगाने के लिए भी ऐसे रेड डाले जा रहे हैं. फिर पिछले हफ़्ते देखने में आया कि दो बुलडोजर और टैंक गाजा की सीमा में गए. तब हमास ने दावा किया कि जमीनी हमले की इजरायल की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है और इजरायल के सैनिक अपना बुलडोजर और टैंक छोड़कर भागने को मजबूर हुए. हालांकि इजरायल ने कहा कि जब एंटी टैंक मिसाइल मारा गया तभी यह जवाबी कार्रवाई की गई.

RELATED POSTS

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

दो दिन पहले भी इजरायल के टैंक और पैदल सेना ने गाजा के अंदर जाकर ऑपरेशन किया और फिर लौट आई. इस बार इजरायल डिफेंस फोर्स का कहना है कि उसने अपने सैन्य ऑपरेशन का विस्तार किया है. इसके क्या मायने हैं, इसका पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मौजूदा समय में इजरायल की सैन्य रणनीति के तीन पहलू नज़र आते हैं.

इजरायल की पहली रणनीति
हवाई हमले के ज़रिए हमास के ठिकानों को निशाना बनाना जिससे उसके जवाबी हमले की क्षमता को अधिक से अधिक खत्म किया जा सके. कल रात के हमले में इजरायल ने हमास के हवाई विंग के प्रमुख असेम अबु राकाबा को मार गिराने का दावा किया. अबु राकाबा हमास का ड्रोन, पैराग्राइडर, UAVs ऑपरेशन देखता था. सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले में जो पैराग्लाइडर का इस्तेमाल किया गया था और ड्रोन से आईडीएफ के पोस्ट्स पर हमले किए गए थे उसकी मास्टरमाइंड यही था. तो इस तरह से इजरायल हमास के बड़े ओहदेदारों के खात्मे के लक्ष्य की और बढ़ा रहा है.

इजरायल की दूसरी रणनीति
छोटे-छोटे जमीनी हमले कर गाजा के अंदर की राह आसान बनाना ताकि जब इजरायल की सेना अंदर जाए तो उस पर घात लगाकर हमले की आशंका कम से कमतर की जाए. इससे अपनी कैजुअल्टी रोकने में मदद मिलेगी.

इजरायल की तीसरी रणनीति
ग्राउंड अफेंसिव के औपचारिक ऐलान से पहले अपने कई मकसदों को पूरा करना है. अब जैसे इजरायल ने सिफ़ा अस्पताल का एक एनिमेटेड वीडियो जारी कर बताने की कोशिश की है कि किस तरह इस अस्पताल की आड़ में हमास अपना मुख्यालय चला रहा है. इस वीडियो के जरिए बताया गया है कि अस्पताल और उसके नीचे हमास का भूमिगत ठिकाना है.

युद्ध अपराध के आरोपों का जवाब
जाहिर सी बात है कि जो बात इजरायल पहले से कहता रहा है उन पर अब एनिमेटेड वीडियो के जरिए और जोर दे रहा है. मकसद यह नरेटिव बनाना और लोगों के दिमाग में यह बिठाना है कि अगर उसने इस अस्पताल पर हमला किया तो वो गलत नहीं होगा. खास तौर पर जिस तरह से इजरायल के हमलों में आम लोगों की जान जा रही है और उस पर युद्ध अपराध के आरोप लग रहे हैं ऐसे में इजरायल इस रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है कि दुनिया को पहले ही बता दो कि हमास के अड्डे कहां-कहां हैं और कैसे वह अस्पतालों और वहां मौजूद आम लोगों को अपनी ढाल बनाए हुए है.

पिछली बार जब अस्पताल पर हमला हुआ था तो इजरायल की जमकर आलोचना हुई थी. हालांकि इजरायल ने इस हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया था और इसे फिलिस्तीनी इस्लामिक जेहाद गुट के रॉकेट के मिसफायर होने की वजह से हुई तबाही बताया था. हालांकि इजरायल ने कई अस्पतालों को खाली करने का हुक्म भी दिया है क्योंकि उसके मुताबिक वहां से हमास अपनी गतिविधियां चला रहा है.

गाजा पट्टी में हमास के कई ठिकाने तबाह करने का दावा

वैसे तो सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से ही गाजा पर इजरायल ने हवाई हमले शुरू कर दिए थे लेकिन अब यह हर दिन अधिक से अधिक मारक होता जा रहा है. इजरायल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बीती रात इजरायली वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा में करीब 150 भूमिगत ठिकानों को निशाना बनाया. यह हमास के ठिकाने थे, ऐसा इजरायल का कहना है. उसका यह भी कहना है कि इन हमलों में हमास के कई आतंकवादी मारे गए. हमास की कई सुरंगों और दूसरे भूमिगत ठिकानों को तबाह करने का दावा किया गया है.

यमन के हूती गुट ने क्रूज मिसाइल दागी
इजरायल की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि 27 अक्टूबर की रात यमन के हूती गुट की तरफ से एक क्रूज मिसाइल दागा गया. उसका निशाना इजरायल की तरफ था लेकिन यह मिसाइल मिस्र-इजरायल सीमा के पास गिरा और इसमें मिस्र के छह सुरक्षाकर्मी घायल हुए. यह दूसरी बार है कि हूती गुट ने इजरायल की तरफ मिसाइल हमला किया है. इससे पहले दागे गए मिसाइल को भूमध्यसागर में मौजूद अमेरिकी जंगी जहाज़ से इंटरसेप्ट कर लिया गया था. इजरायल का कहना है कि हूती तेहरान के इशारे पर काम करता है. ईरान हूती और इजरायल के बीच युद्ध भड़काना चाहता है. इजरायल ने ईरान को आगाह किया है कि अगर यमन के हूती गुट की तरफ से हमले करवाना जारी रखा तो नतीजे खराब होंगे.

हिजबुल्ला गुट की ओर से इजरायल पर हमले
ईरान भी अपनी तरफ से इजरायल को धमका चुका है कि अगर उसने गाजा पर जमीनी धावा बोला तो युद्ध के कई मोर्चे खुलेंगे. लेबनान से हिजबुल्ला गुट की तरफ से भी इजरायल की तरफ हमले हुए हैं. हिजबुल्ला की तरफ से भी एक वीडियो जारी किया गया है और कहा गया है कि अविविम बैरेक के पास उसने इजरायल के मरकावा टैंक को निशाना बनाया है.

ईरान ने अपनी सैन्य अभ्यास का वीडियो भी जारी किया है और साफ संकेत दिया है कि वह पूरी तरह से हमास का साथ देगा. दूसरी तरफ जॉर्डन ने भी कहा है कि गाजा में इजरायल के जमीनी हमले से और बड़ी मानवीय त्रासदी की स्थिति पैदा होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे हमलों के बीच रूस क्यों हुआ एक्टिव , क्यों भेजा ‘कयामत का विमान’………………

by UB India News
July 16, 2026
0

रूस ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 'टुपोलेव Tu-214PU' एयरबोर्न कमांड पोस्ट भेजा, जिसे अक्सर 'डूम्सडे प्लेन'...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

ईरान के चक्कर में भिड़ गए अमेरिका-चीन

by UB India News
July 15, 2026
0

अमेरिका ने मंगलवार रात लगातार चौथे दिन ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, करीब सात घंटे...

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

by UB India News
July 16, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आज आर-पार की लड़ाई होने की आशंका बन गई है। प्रदर्शनकारी आज पीओके की...

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) आज से लागू हो गया है। इसे पिछले कुछ...

Next Post
विश्वकप 2023 के 29वें मुकाबमें आज भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों के लक्ष्य दिया

विश्वकप 2023 के 29वें मुकाबमें आज भारत ने इंग्लैंड को 230 रनों के लक्ष्य दिया

केरल कन्वेंशन सेंटर में धमाका , 1 की मौत, 36 घायल , धमाका करने वाले ने किया सरेंडर, पुल‍िस कर रही पूछताछ

केरल कन्वेंशन सेंटर में धमाका , 1 की मौत, 36 घायल , धमाका करने वाले ने किया सरेंडर, पुल‍िस कर रही पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend