केरल के एर्नाकुलम के कलामासेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन धमाकों के बाद एक शख्स के सरेंडर करने की खबर आ ही है. बताया जा रहा है कि कि त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने यह दावा करते हुए सरेंडर किया है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम लगाया था. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसका ब्लास्ट से कोई कनेक्शन है या नहीं. दूसरी तरफ पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
केरल के कोच्चि में पिछले दिन दिनों से यहोवा समुदाय के लोगों का कार्यक्रम चल रहा था और आज इसका अंतिम दिन था। आज सुबह कार्यक्रम शुरू ही हुआ था कि लगभग 9 बजे एक के बाद एक तीन धमाके हुए। इन धमाकों में एक महिला की मौत हो गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के बाद जांच के लिए NIA की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। वहीं अभी तक की जांच में पुलिस को घटनास्थल से IED ब्लास्ट के सबूत भी मिले हैं।
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति का जायजा लिया उन्होंने NIA और NSG को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया.
सूत्रों ने न्यूज18 को बताया है कि शुरुआती आकलन से पता चल रहा है कि यह एक आतंकी हमला है. बम निरोधक दस्ता और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. थ्रीक्काकारा के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) बेबी पीवी ने न्यूज18 से पुष्टि की कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 36 घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि 5-10 सेकेंड के अंदर दो धमाके हुए.
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है. केरल के डीजीपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कलामास्सेरी में विस्फोट स्थल पर जा रहे हैं. विजयन ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.
वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के एक ईसाई सम्मेलन केंद्र में रविवार सुबह एक धार्मिक सभा में विस्फोट की खबरों पर हैरानी और निराशा व्यक्त की. घटना की निंदा करते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि केरल को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है. थरूर ने X पर अपने पोस्ट में कहा, ‘मैं सभी धार्मिक नेताओं से इस तरह की बर्बरता की निंदा करने के लिए एकजुट होने और अपने अनुयायियों को यह सिखाने का आग्रह करता हूं कि हिंसा और कुछ नहीं बल्कि और अधिक हिंसा को जन्म देती है.’
घटना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्थिति नियंत्रण में है, प्रारंभिक जांच के अनुसार, 5 से 10 सेकंड में दो विस्फोट हुए… फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें मौके पर हैं. जांच से स्पष्ट हो जाएगा कि यह बम विस्फोट था या नहीं.’ बता दें कि रविवार को यहां यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा हो रही थी. यहोवा साक्षी सम्मेलन एक वार्षिक सभा है जिसमें ‘क्षेत्रीय सम्मेलन’ नामक बड़ी सभाएं होती हैं जो आम तौर पर तीन दिन लंबी होती हैं.
वहीं धमाके के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक को कलामासेरी विस्फोट में घायल हुए लोगों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया. अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. मंत्री ने डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को, जो छुट्टी पर हैं, तुरंत लौटने का निर्देश दिया है. कलामासेरी मेडिकल कॉलेज, एर्नाकुलम जनरल हॉस्पिटल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त सुविधाएं तैयार करने के भी निर्देश दिए गए.
धमाका केरल में एक कार्यक्रम में हमास नेता की ऑनलाइन भागीदारी को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुआ है. मालूम हो कि खालिद मशाल ने शनिवार को फिलिस्तीन के समर्थन में निकाली गई रैली को वर्चुअली संबोधित किया था. खालिद मशाल को हमास पोलित ब्यूरो का संस्थापक सदस्य कहा जाता है और वह 2017 तक इसका अध्यक्ष था. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा कि यह घटना ‘पिनाराई विजयन सरकार की विफलता’ को दर्शाती है और कार्यक्रम के आयोजकों ने इसे ‘कुछ भी असामान्य नहीं’ बताया है.
NSG की भी एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने आज एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी इलाके में ज़मरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को इकट्ठा करने और जांच करने के लिए अपनी एक बम निरोधक इकाई को दिल्ली से केरल भेजा है।
ISIS के आतंकियों ने भी किया था ऐसे ही हमले का जिक्र
हाल ही में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था उन्होंने भी मुंबई के चावर्ड हाउस यहूदियों के एक महत्वपूर्ण स्थल की बकायदा रैकी कर वहां के वीडियो फॉरेन टेरेरिस्ट को भेजे थे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के रतलाम में जिस आतंकी संगठन अल सुफ़ा के नेटवर्क का खुलासा सुरक्षा एजेंसियों ने किया था उन आतंकियों के निशाने पर भी भारत में यहूदियों के स्थल थे।
ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इजरायल-फिलीस्तीन युद्व के बीच एक महत्वपूर्ण अलर्ट भी जारी किया था
इस ब्लास्ट के बाद खबर सामने आ रही है कि ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इजरायल-फिलीस्तीन युद्व के बीच एक महत्वपूर्ण अलर्ट भी जारी किया था। इस अलर्ट में बकायदा जिक्र किया गया था कि भारत में यहूदियों से संबंधित स्थल आतंकियों के निशाने पर हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की सीएम विजयन से बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।







