ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM मोदी आज महाराष्ट्र-गोवा के दौरे पर रहेंगे, शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करेंगे, 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in राष्ट्रीय
0
PM मोदी आज महाराष्ट्र-गोवा के दौरे पर रहेंगे, शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करेंगे, 7500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र में पीएम 5 साल बाद शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। साथ ही 7500 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वहीं, पीएम गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा…
PMO के मुताबिक, पीएम मोदी पहले महाराष्ट्र जाएंगे। वे दोपहर करीब एक बजे शिरडी पहुंचेंगे, यहां श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके साथ ही मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम ने इसकी आधारशिला साल 2018 में रखी थी। फिर वे निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क (85 किमी) देश को समर्पित करेंगे। इसका फायदा 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले से 1) के 182 गांवों को मिलेगा।

RELATED POSTS

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

इसके बाद पीएम मोदी शिरडी में 7500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे। इस योजना के जरिए राज्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे 86 लाख से अधिक किसानों को हर साल 6000 रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। यहां पीएम लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी बांटेंगे।

गोवा में PM नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे
महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी गोवा के लिए रवाना होंगे। यहां पीएम मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 37वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नेशनल गेम्स में हिस्सा ले रहे एथलीट्स को भी संबोधित करेंगे। यह पहला मौका है जब नेशनल गेम्स गोवा में हो रहे हैं। यह इवेंट 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स 28 जगहों पर 43 से ज्यादा गेम्स में पार्टिस्पेट करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

पीएम मोदी सेशेल्स की यात्रा पर हैं जहा कभी राजीव गांधी सरकार ने ‘फ्लॉवर आर ब्लूमिंग’ अभियान चला तख्तापलट रोका था…………..

by UB India News
June 30, 2026
0

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के तीन दिन के दौरे पर हैं. वे सेशेल्स की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर...

‘मेक इन इंडिया’ हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है……………

दो देशों की यात्रा पर एस जयशंकर ………………….

by UB India News
June 22, 2026
0

विदेश मंत्री एस जयशंकर दो देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें एक तो...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ा ………..

UN सुरक्षा परिषद में अपने हक के लिए दहाड़ा भारत………….

by UB India News
June 17, 2026
0

भारत ने चेतावनी दी कि अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार केवल अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने तक...

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न , कांग्रेस टीएमसी सपा सहित 25 पार्टियों के शामिल होने का दावा , बैठक में 5 बड़े फैसले ……………

by UB India News
June 9, 2026
0

दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक की बड़ी बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में केंद्र...

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

मतदाता सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार की जरूरत है !

by UB India News
June 8, 2026
0

सर्वोच्च न्यायालय एक संवैधानिक संस्था है, साथ ही यह देश का अंतिम अपीलीय न्यायालय भी है। कुछ मामलों में इसे...

Next Post
महुआ मोइत्रा कैश कांड को लेकर आज लोकसभा एथिक्स कमिटी की पहली बैठक

महुआ मोइत्रा कैश कांड को लेकर आज लोकसभा एथिक्स कमिटी की पहली बैठक

रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख मुक़र्रर………..

रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख मुक़र्रर...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend