ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख मुक़र्रर………..

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in अध्यात्म
0
रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख मुक़र्रर………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जिस दिन का करोड़ों देशवासियों को इंतजार था, वह नजदीक आ गया है। 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला के श्री विग्रह की प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह में शामिल होने अयोध्‍या आएंगे। दोपहर 12.30 बजे प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को स्‍वीकार करते हुए पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने को अपने लिए सौभाग्य की बात बताया। इस मौके पर देश के 4000 संत-महात्मा और समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे। रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के लिए 22 जनवरी का दिन ही क्‍यों चुना गया है? तीन साल पहले पांच अगस्‍त, 2020 को जब राम मंदिर का शिलान्‍यास किया गया था, तब टाइमिंग को लेकर सवाल क्‍यों उठे थे? आइए इन सवालों के जवाब आपको विस्‍तार से बताते हैं।

दरअसल मकर संक्रांति के दौरान 16 जनवरी से 24 जनवरी 2024 तक की तिथियां शुभ मुहूर्त मानी गई हैं। मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल के मुताबिक, पहले 24 जनवरी की तारीख प्राण- प्रतिष्ठा के लिए चुनी गई थी। इस बीच मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने काशी और अन्य मठों-मंदिरों के विद्वान-आचार्यों से संपर्क कर सबसे शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी हासिल की। बताया गया कि प्रभु श्रीराम का जन्म अभिजीत योग में हुआ था। अन्य तिथियों में यह योग क्षणिक समय के लिए बन रहा था जबकि 22 जनवरी को यह अभिजीत योग लंबे समय तक का है। ऐसे में तय हुआ कि यह तिथि ही सबसे उपयुक्त रहेगी। कामेश्वर चौपाल ने बताया कि स्वामी गोविंद देव गिरी के निर्देशन में विद्वान आचार्य से 22 जनवरी को प्रभु रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा के सारे अनुष्ठान करवाए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इसके मुख्य यजमान बनेंगे। स्वामी गोविंद देव गिरी धार्मिक अनुष्ठान आदि कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए बनी हाई पावर कमिटी के अध्यक्ष भी हैं।

RELATED POSTS

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

राम मंदिर शिलान्‍यास के मुहूर्त पर उठे थे सवाल

आपको बता दें कि रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने खूब सावधानी बरती है। शुभ मुहूर्त का पूरा ध्‍यान रखा है। दअरसल, पांच अगस्‍त, 2020 को जब पीएम मोदी राम मंदिर का शिलान्‍यास करने अयोध्‍या आए थे, तब इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। वाराणसी के संतों और ज्योतिषियों ने सवाल खड़े कर दिए थे। उनका कहना था कि 5 अगस्त बुधवार को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर राम मंदिर शिलान्यास का महूर्त अशुभ है। ज्योतिषपीठ और शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने तो सूर्य के दक्षिणायन में होने की सूरत में इस पूरे मुहूर्त को परम अशुभ घोषित कर दिया था। संतों और ज्योतिषियों के विरोध को ध्‍यान में रखते हुए ही इस बार मंदिर ट्रस्‍ट ने काशी और अन्‍य जगहों के मठों-मंदिरों से शुभ मुहूर्त को लेकर विचार विमर्श किया है।

प्रभु श्रीराम का जन्म अभिजीत योग में हुआ था। अन्य तिथियों में यह योग क्षणिक समय के लिए बन रहा था जबकि 22 जनवरी को यह अभिजीत योग लंबे समय तक का है। ऐसे में तय हुआ कि यह तिथि ही सबसे उपयुक्त रहेगी।
कामेश्वर चौपाल, राम मंदिर ट्रस्‍ट के ट्रस्‍टी

4 हजार संत-महात्‍मा समेत विशेष महानुभाव उपस्थित रहेंगे

इस बीच, यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्राण प्रतिष्ठा समारोह भगवान राम के करोड़ों भक्तों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे पीएम के कर-कमलों से होगी। इस अवसर पर देश के 4000 संत-महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जैसे नाम शामिल हैं।

ram-mandir

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचेंगे नमो, 22 जनवरी को राम मंदिर में विराजेंगे कौशल्यानंदन

अयोध्या में बन रहे राममंदिर में 22 जनवरी को रामलला विराजमान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुलाकात के बाद ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि 22 जनवरी प्रधानमंत्री अयोध्या में मौजूद रहेंगे। उन्हीं के हाथों से विग्रह की स्थापना होगी।

दशहरा धमाका डील – एयर कंडीशनर न्यूनतम 40% छूट पर – पिछले 1 साल में अब तक की सबसे कम कीमतें|
अयोध्या में राममंदिर के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में हैं। प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को दिल्ली में पीएम से मिलकर 22 जनवरी के लिए आमंत्रित किया।

इस मौके पर उडुपी के पेजावर मठ के स्वामी विश्वप्रसन्न तीर्थ जी महाराज, स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र व महामंत्री चंपत राय मौजूद थे।

जय सियाराम! मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।
-नरेंद्र मोदी, पीएम (X पर)

पीएम ने मुलाकात की तस्वीर खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट की और लिखा, ‘आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।’

रामलीला में दिए थे संकेत

पीएम ने मंगलवार को दिल्ली में रामलीला कार्यक्रम में भी इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि भगवान श्री राम बस आने ही वाले हैं। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। यह कुछ महीने में पूरा हो जाएगा। यह लोगों के धैर्य की जीत का प्रतीक है।

सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्‍या धाम में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के उल्‍लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिरप्रतीक्षित आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा। जय-जय सीता राम!
-योगी आदित्यनाथ, सीएम

4000 से अधिक संत-महात्मा मौजूद रहेंगे

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे पीएम के कर-कमलों से होगी। इस अवसर पर देश के 4000 संत-महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव उपस्थित रहेंगे। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जैसे नाम शामिल हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 11, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या राम मंदिर चढ़ावा को चोरी करके शेयर बाजार में खपाई गई! VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, VIP पास जारी...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारि……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट विवाद में सबसे बड़े सवाल महासचिव चंपत राय व अनिल मिश्रा को लेकर उठे, अब दोनों का...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद ,गोपाल राव पर भी चढ़ावा चोरी की आंच!

by UB India News
July 8, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपियों से मंदिर की फर्जी चंदे की...

Next Post
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को रोकने के लिए हमास ने किया था हमला………

भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को रोकने के लिए हमास ने किया था हमला.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend