ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in खास खबर, शेयर बाज़ार
0
शेयर बाजार में हाहाकार: निवेशकों के 20 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स ने लगाया 800 से अधिक अंकों का गोता, निफ्टी भी पस्त
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (26 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 63,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की गिरावट है, यह 18,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और सिर्फ 1 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। ये लगातार 5वां कारोबारी दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

इन 4 कारणों से टूटा बाजार

  • इजराइल-हमास युद्ध के कारण लोग बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।
  • US डॉलर मजबूत होने से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है।
  • महंगाई और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बाजार गिर रहा है।
  • विदेशी निवेशक (FII) बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

अमेरिकी बाजार 2% से ज्यादा टूटे
बुधवार को अमेरिकी बाजारों पर जबरदस्त दबाव रहा। डाओ जोंस 105 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन नैस्डेक में 319 अंकों (-2.43%) की बड़ी गिरावट देखने को मिली। S&P500 भी 1.43% टूटकर बंद हुआ है। नैस्डेक और S&P500 दोनों ही अब 5 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच चुके हैं।

कच्चा तेल और सोना-चांदी में तेजी
कच्चे तेल के भाव एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2% की तेजी के साथ 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है। WTI क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर है। वहीं सोने की कीमतें 2000 डॉलर की तरफ एक बार फिर बढ़ गईं हैं। फिलहाल सोने का दिसंबर वायदा 1995 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 23 डॉलर प्रति आउंस के ऊपर है।

कल भी मार्केट में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 522 अंक (0.81%) गिरकर 64,049 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 159 अंक (0.83%) की गिरावट रही थी, यह 19,122 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और सिर्फ 5 में तेजी देखने को मिली थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट…….

by UB India News
July 13, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान की कथित चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी मांगी है. चीफ जस्टिस...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

नाक का सवाल क्यों बन गया है होर्मुज स्ट्रेट !…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

अमेरिका और ईरान ने 19 जून, 2026 को स्विट्जरलैंड में 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर दस्तखत किए थे. इसके बाद...

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

नेपाल में 100 रुपये वाले नए नियम पर क्यों मचा है बवाल……………

भारत और नेपाल में सुस्ता विवाद क्या है?

by UB India News
July 13, 2026
0

भारत और नेपाल के बीच सुस्ता क्षेत्र को लेकर चला आ रहा तनाव एक बार फिर गहराने लगा है। हाल...

Next Post
भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को रोकने के लिए हमास ने किया था हमला………

भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट को रोकने के लिए हमास ने किया था हमला.........

गाजा में घुसे इजरायली टैंक-बुलडोजर, कई जगहों पर किया हमला

गाजा में घुसे इजरायली टैंक-बुलडोजर, कई जगहों पर किया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend