ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या राम मंदिर चढ़ावा को चोरी करके शेयर बाजार में खपाई गई! VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट……………………

UB India News by UB India News
July 10, 2026
in BREAK, Breaking News, अध्यात्म
0
राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

RELATED POSTS

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन के लिए VIP पास को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, VIP पास जारी करने का अधिकार अब महंत दिनेंद्र दास के पास आ गया है। दिनेंद्र दास की आईडी सिस्टम में एक्टिवेट की गई है। महंत दिनेंद्र दास के रिकमेंडेशन पर सुगम और विशिष्ट दर्शन पास जारी हो सकेंगे। हालांकि, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से छुट्टी के बाद चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की आईडी डी-एक्टिवेट की जा चुकी है।

VIP दर्शन पास के लिए जरूरी होती है ट्रस्टी की सिफारिश
बता दें कि राम मंदिर में VIP दर्शन पास के लिए ट्रस्टी की सिफारिश जरूरी होती है। ऐसे में अब ये जिम्मेदारी महंत दिनेंद्र दास को दी गई है। गौरतलब है कि अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए दो तरह के पास- सुगम दर्शन पास और विशिष्ट दर्शन पास यानी VIP पास हैं। इनको बनाने के लिए सभी ट्रस्टियों के नाम से आईडी को सिस्टम में जेनेरेट किया गया है। इन आईडी के माध्यम से ट्रस्टी, श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट दर्शन और सुगम दर्शन पास जारी करते हैं।

श्रद्धालुओं को पास देने में भी हेराफेरी का है आरोप
आरोप के मुताबिक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी टिन्नू यादव इसी सिस्टम का लाभ उठाकर सैंकड़ों पास जारी करवा चुका था। अनिल मिश्रा और चंपत राय के करीबी भी वीआईपी पास जारी करवाने में हेराफेरी कर रहे थे। वहां से भी लाखों की कमाई की गई है।

आउटसोर्स कर्मचारियों के इस्तीफे के बावजूद आराम से चल रही गणना
वहीं, आउटसोर्स स्टाफ के इस्तीफे की खबर पर बैंक सोर्सेस का कहना है कि इन 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद कोई नई भर्ती नहीं हुई है। इसके बावजूद, चढ़ावे की गणना का काम आराम से चल रहा है क्योंकि अभी ज्यादा भीड़ नहीं है। दरअसल, आउटसोर्स स्टाफ की सैलरी कम होने के चलते वो मौका मिलते ही नौकरी छोड़ देते है।

नोटों को सीधा करने का था आउटसोर्स स्टाफ का काम
आउटसोर्स स्टाफ का काम नोटों को सीधा करके उन्हें व्यवस्थित तरीके से बस लगाना होता है। नोटों की गिनती सिर्फ बैंक के लोग करते हैं इसलिए कोई परेशानी नहीं हो रही है। आगामी 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा होनी है। आगे के काम सुचारू रूप से चल सके इसको लेकर बातचीत की जाएगी।

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस ने छापे मारे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को नकदी, चढ़ावे की रकम से खरीदी कार और गहने मिले हैं। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। कस्टडी रिमांड पर लिए गए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के तीन आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक कार, चोरी की रकम से खरीदे गए गहने और नकदी बरामद की है। 40 घंटे पूछताछ और बरामदगी के बाद पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने पर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान चोरी से जुड़े कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। अब तक चार आरोपियों को रिमांड पर लिया जा चुका है। टिन्नू व मनीष को भी रिमांड पर लेने की तैयारी है।

पुलिस ने कोर्ट की अनुमति के बाद बुधवार सुबह आरोपी अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडेय को कस्टडी रिमांड पर लिया था। आरोपियों को जेल से पुलिस लाइन लाकर घंटों पूछताछ की गई। इसके बाद घटना स्थल पर ले जाया गया। पुलिस उन्हें लेकर वहां भी गई जहां चोरी की रकम का बंटवारा कर पार्टी की जाती थी।Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted

पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आते आरोपी करुणेश, अनुकल्प व लवकुश
पुलिस बुधवार रात 10 बजे लवकुश मिश्रा को रुदौली कोतवाली के ठकुरन फगौली गांव स्थित उसके घर ले गई। यहां तलाशी के दौरान सोने का लॉकेट मिला, जिस पर लवकुश का नाम अंकित था। यह लॉकेट उसने पत्नी को गिफ्ट किया था।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
अविनाश शुक्ला, आरोपी
इसके अलावा लगभग 35 हजार रुपये भी मिले। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे आरोपी अनुकल्प मिश्रा को उसके कौशलपुरी कॉलोनी स्थित मकान पर ले जाया गया। यहां सोने की चेन, लगभग 15 हजार रुपये नकद और एक कार बरामद हुई।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर आते आरोपी करुणेश, अनुकल्प व लवकुश।
कार अनुकल्प ने 16 मई, 2025 को पिता रवींद्र मिश्रा के नाम से खरीदी थी। पुलिस की एक टीम करुणेश पांडेय को उसके नाका गांधी आश्रम के पास स्थित किराये के मकान पर ले गई, जहां से लगभग 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
इसके बाद आरोपियों को वापस पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे और उनके परिजनों से दिनभर पूछताछ हुई। रात करीब 10 बजे तीनों आरोपियों को दोबारा जिला जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से बरामद किए गए गहनों की कीमत छह से आठ लाख तक है।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
राम मंदिर
शेयर बाजार में खपाई रकम
अनुकल्प और लवकुश ने बताया कि उन्होंने चढ़ावा चोरी की कुछ रकम शेयर बाजार में भी लगाई है। पुलिस को शेयर बाजार में निवेश संबंधी सभी रिकॉर्ड मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस ने अब इनकी भूमिका भी तलाश रही है।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
राम मंदिर
एक किलो सोना गलवाने का खुलासा… सराफ भी रडार पर
पुलिस की पूछताछ में चढ़ावा चोरी का सोना गलवाने का खुलासा हुआ है। आरोपी अनुकल्प ने पुलिस को बताया कि दान में आए आभूषणों में से करीब एक किलो सोना एक सराफा कारोबारी से गलवाया था। इससे मिली रकम का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया। इस खुलासे के बाद संबंधित सराफा कारोबारी भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। पुलिस ने अनुकल्प के पिता और चाचा से भी पूछताछ की है।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
राम मंदिर
खंगाले जा रहे अनुकल्प के 70 लाख रुपये के मकान के दस्तावेज
सूत्रों ने बताया कि अनुकल्प ने कौशलपुरी के मकान की करीब 30 लाख रुपये की रजिस्ट्री कराई थी, जबकि उसने करीब 70 लाख रुपये दिए थे। मकान का बाजार मूल्य इससे कहीं अधिक बताया जा रहा है।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
मकान के नवीनीकरण व गृह प्रवेश पर भी करीब पांच लाख रुपये खर्च का दावा किया है। अब पुलिस दस्तावेज और भुगतान के स्रोत का सत्यापन कर रही है। उसका एक भूखंड होने की जानकारी भी मिली है।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपियों के घर पहुंची पुलिस
लवकुश मिश्र की पत्नी हिरासत में
पुलिस बुधवार देर रात लवकुश को लेकर उसके घर पहुंची। यहां तलाशी के बाद लवकुश की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई। लवकुश के माता-पिता को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
राममंदिर का परिसर
राम मंदिर प्रकरण पर विहिप की नजर, शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या में डाला डेरा
राम मंदिर में चढ़ावा राशि प्रकरण और ट्रस्ट में चल रहे प्रशासनिक बदलावों के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सक्रियता बढ़ा दी है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा करीब एक सप्ताह से अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान उन्होंने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि से बंद कमरे में मुलाकात की।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
अयोध्या का राम मंदिर।
महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा समेत कई केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद, कारसेवकपुरम में हुई गोपनीय बैठक
सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच ट्रस्ट की वर्तमान स्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि ट्रस्ट में महासचिव पद को लेकर भी मंथन जारी है। ऐसे में बांगड़ा की कोषाध्यक्ष से मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नए महासचिव बनाए जाने की भी चर्चा है।
Ram Mandir Donation Scam Stolen funds invested in stock market one kilogram of gold melted down Raid conducted
राम मंदिर में दर्शन को जाते श्रद्धालु।
इधर, अयोध्या में विहिप का पूरा केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय दिखाई दे रहा है। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर, सुदर्शन और क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह भी अयोध्या में मौजूद हैं। बृहस्पतिवार को कारसेवकपुरम में इन वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक गोपनीय बैठक हुई, जिसमें राम मंदिर प्रकरण, ट्रस्ट की नई व्यवस्थाओं और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होने की जानकारी मिली है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 10, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 10, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !.....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend