ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सपा के बाद जदयू ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

UB India News by UB India News
October 26, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना
0
सपा के बाद जदयू ने मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर उम्मीदवार उतारे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में जेडीयू और कांग्रेस में गठबंधन नहीं हो पाया और जदयू ने प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक, दो सीटों पर जेडीयू -कांग्रेस में बात चल रही थी. जेडीयू को उम्मीद थी कि कांग्रेस दो सीट जेडीयू के लिए छोड़ेगी, लेकिन कांग्रेस ने दो सीट नहीं छोड़ी जिसके बाद जेडीयू ने अपने उम्मीदवार उतारे. बताया जा रहा है कि जदयू कुल 15 उम्मीदवार तक उतार सकती है.

बता दें कि जदयू ने मध्य प्रदेश में पांच उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी और इसके लिए मध्य प्रदेश के प्रदेश जदयू अध्यक्ष को अधिकृत किया गया था. उनको यह तय करना था कि जदयू तय करे कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन कांग्रेस ने जदयू को कोई भाव ही नहीं दिया. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू मध्य प्रदेश में 10 से 12 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और इसके लिए एक और सूची जल्द ही जारी होगी.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दिलचस्प बात यह है कि नीतीश कुमार की जेडीयू का मध्य प्रदेश कभी कोई विधायक नहीं चुना गया है. यहां तक कि कभी कोई वार्ड काउंसलर नहीं जीता है.ये बात वाकई दिलचस्प है. नीतीश की पार्टी जेडीयू का जिस राज्य में जेडीयू का कभी कोई विधायक तो छोड़िये, वार्ड काउंसलर नहीं जीता है. ऐसे में एमपी में जदयू की दावेदारी ने इंडिया अलायंस के घटक दलों को भी आश्चर्य में डाल दिया है.

इससे भी बड़ी बात यह कि जेडीयू ने मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से पांच सीट देने की मांग की थी. कांग्रेस ने जब कोई नोटिस नहीं लिया तो जनता दल यूनाइटेड ने अपने दम पर मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. बता दें कि जेडीयू के महासचिव अफाक अहमद खान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

जदयू से जारी सूची के अनुसार, पिछौर से चंद्रपाल यादव, राजनगर से रामकुंवर रेकवार, विजयराघव से शिवनारायण सोनी, थांडला से टोल सिंह भूरिया और पेटलावाड़ से रामेश्वर सिंहवार का नाम शामिल हैं. इसके अतिरिक्त अभी और भी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं. यह संख्या 10 या 12 हो सकती है. जेडीयू महासचिव ने बताया कि कांग्रेस से सीटों का तालमेल नहीं होने पर पार्टी ने अपने बूते चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

यहां यह भी बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का तालमेल कांग्रेस से नहीं हो पाया था. हालांकि, मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का एक विधायक है. सपा वहां कांग्रेस से 6 सीटें मांग रही थी. लेकिन, कांग्रेस ने शुरूआती बातचीत के बाद सपा के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया. इससे नाराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सबक सिखाने की घोषणा भी कर दी थी. अब जदयू के चुनाव लड़ने के फैसले से इंडिया अलायंस के विरोधाभास सामने आ रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
प्रदूषण से लड़ाई में DMRC का बड़ा कदम, आज से एक्स्ट्रा 40 फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

प्रदूषण से लड़ाई में DMRC का बड़ा कदम, आज से एक्स्ट्रा 40 फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद से पाकिस्तान में हाहाकार

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद से पाकिस्तान में हाहाकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend