दशहरा का त्योहार, जिसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है.
देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।
Wishing you all a Happy Vijaya Dashami!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 24, 2023
वहीं, अमित शाह ने विजयदशमी पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “समस्त देशवासियों को ‘विजयदशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है. पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयदशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें. जय श्री राम!”
समस्त देशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
अधर्म का अंधकार चाहे कितना भी घना क्यों न हो, सत्य के आधार पर धर्म के उजाले की विजय शाश्वत है। पाप पर पुण्य की विजय का प्रतीक ‘विजयादशमी’ हमें सदैव विवेक और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा व शिक्षा देने वाला पर्व है।
प्रभु… pic.twitter.com/FX8bcVnNle— Amit Shah (@AmitShah) October 24, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से देश की समृद्धि तथा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर वंचितों की भलाई के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लेने को कहा. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, “देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्य दशहरा को दुष्ट राक्षस महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत के रूप में मनाते हैं, जबकि उत्तरी और पश्चिमी राज्य इस त्योहार को भगवान राम की रावण पर जीत के रूप में मनाते हैं.”
सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई
बिहार समेत पूरे देश में विजयादशमी का त्योहार मंगलवार (24 अक्टूबर) को धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी की बधाई दी है. सोशल मीडिय एक्स पर सीएम ने बिहारवासियों को मैसेज दिया है.
ट्विटर हैंडल पर सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि विजयादशमी के शुभ अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकमानाएं. इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल संरक्षण करने वाला पर्व है. इस पर्व को इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं.
डाक बंगला चौराहा स्थित दुर्गा पुजा पंडाल में गए थे सीएम
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार बीते रविवार को महाअष्टमी की शाम डाक बंगला चौराहे पर स्थित दुर्गा पुजा पंडालों में गए थे. सीएम का पंडाल में पूजा समिति की ओर से वेलकम किया गया था. नीतीश कुमार माता रानी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया था. पुजारी ने प्रसाद दिया उन्हें स्वीकार किया था.
सीएम शीतला मंदिर और पटनदेवी के किए थे दर्शन
सीएम नीतीश कुमार सोमवार को महानवमी पर वे सुबह अगमकुआं स्थित शीतला माता के मंदिर में पहुंचे थे. वहां माता की चुनरी भेंट कर उनका स्वागत किया गया था. माता दुर्गा की आरती उतारने के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर मां को चढ़ाया था. सीएम नीतीश कुमार बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी भी गए जहां मां की पूजा की थी.
पटना में होगा रावण वध, पहुंचेंगे सीएम
विजयदशमी पर पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में मंगलवार शाम 5 बजे रावण वध होगा. इसके लिए 4:30 बजे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी मैदान पहुंच जाएंगे. इसको लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तो वहीं आज पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है.
विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 24, 2023







