ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी विधायक पंचूलाल का छलका दर्द, बगावती कदम बढ़ाते हुए खरीदा निर्दलीय पर्चा

मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल (Madhya Pradesh Assembly Election) गरमा रहा है. इस बीच कहीं टिकट कटने के बाद विधायक (MLA) चुनावी आंसू बहा रहे हैं तो कहीं बगावती सुर अलाप रहे हैं. बीजेपी विधायक पंचूलाल प्रजापति (BJP MLA Panchulal) ने भी बगावती कदम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, उन्होंने निर्दलीय पर्चा भी खरीद लिया है.

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in LOKSHBHA, Lokshbha2024
0
बीजेपी विधायक पंचूलाल का छलका दर्द, बगावती कदम बढ़ाते हुए खरीदा निर्दलीय पर्चा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश में इन दिनों चुनावी माहौल (Madhya Pradesh Assembly Election) गरमा रहा है. जहां एक ओर कांग्रेस प्रत्याशियों (Congress Candidate List 2023 Election) की सूची जारी के करने बाद अपने कार्यकर्ताओं के विराेध का सामना कर रही है वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपने उम्मीदवारों की सूची आने के बाद (BJP Candidate List 2023 Election) अपने ही विधायकों से घिरती हुई नजर आ रही है. इस बीच कहीं टिकट कटने के बाद विधायक (MLA) चुनावी आंसू बहा रहे हैं तो कहीं बगावती सुर अलाप रहे हैं. बीजेपी विधायक पंचूलाल प्रजापति (BJP MLA Panchulal) ने भी बगावती कदम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, उन्होंने निर्दलीय पर्चा भी खरीद लिया है.

फूट-फूट कर रोए पंचूलाल, ऐसे सुनाया अपना हाल

टिकट कटने के बाद जब पत्रकारों ने विधायक पंचूलाल प्रजापति से यह सवाल किया कि क्या आप चुनाव लड़ेंगे? तो इस पर पंचूलाल फूट-फूट कर रोए. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी पन्नाबाई प्रजापति भी मौजूद थीं. तीन बार के विधायक पंचूलाल प्रजापति की पत्नी पन्नाबाई भी एक बार विधायक रह चुकी हैं.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

साजिश का लगाया आरोप

पंचूलाल ने पिछला चुनाव 18 हजार 530 वोट से जीता था, इसके बावजूद भी जब भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान विधायक का टिकट काट दिया साथ ही उनकी पत्नी को भी टिकट नहीं तो पंचूलाल ने कहा मेरे साथ साजिश हुई है. अब मैं या मेरी पत्नी चुनाव लड़ेंगे.

मनगवां हो या देवतालाब हर जगह से जीते हैं पति-पत्नी

मनगवां विधानसभा क्षेत्र हो या देवतालाब विधानसभा जब भी जहां से भी इन पति-पत्नी को टिकट मिला है, इन्होंने चुनाव जीता है. एक बार जरूर पंचू लाल की पत्नी पन्नाबाई बहुत ही कम वोटों से चुनाव हार गई थीं. इसके बावजूद पिछले 25 सालों से इलाके में पंचूलाल और पन्नाबाई का दबदबा रहा है.

इस बार पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और रीवा जिले की मनगवां विधानसभा सीट से, उनकी जगह नरेंद्र प्रजापति को BJP ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 

पंचूलाल का दर्द- मैं तो मूल कार्यकर्ता हूं, दूसरी पार्टी से आए शख्स को मिला टिकट

पंचूलाल ने पत्रकारों के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी का मूल कार्यकर्ता रहा हूं. बाकी जिनको टिकट दिया है वे सब दूसरी पार्टी से आए हैं. मेरे साथ साजिश हुई है. साजिश का पता आज नहीं तो कल चल ही जाएगा. यह बताते हुए पंचूलाल फूट-फूट कर रोने लगे.

पंचूलाल ने बताया कि मैंने दो पर्चे कलेक्ट्रेट से खरीदे हैं, एक अपनी पत्नी पूर्व विधायक पन्नाबाई के नाम से भारतीय जनता पार्टी के लिए दूसरा निर्दलीय अपने लिए. अभी समय है शायद भारतीय जनता पार्टी मेरे बारे में विचार करे और मेरी पत्नी को टिकट दे दे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में दिखूंगा.

पिछले चुनाव में पंचूलाल का प्रदर्शन ऐसा रहा 

2018 के चुनाव में पंचूलाल को 64 हजार 488 वोट मिले थे. उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की बबिता साकेत को 45 हजार 958 वोट मिले थे. वहीं तीसरे नंबर पर बीएसपी (BSP) की शीला त्यागी रही थीं, उन्हें 11 हजार 969 वोट मिले थे. इस तरह पंचूलाल ने पिछला चुनाव 18 हजार 530 वोट से जीता था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
नागौर में कांग्रेस और RLP को बड़ा झटका, BJP से टिकट मिलते ही ज्योति मिर्धा ने दिखाई ताकत

नागौर में कांग्रेस और RLP को बड़ा झटका, BJP से टिकट मिलते ही ज्योति मिर्धा ने दिखाई ताकत

दशहरा के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, बीजेपी के लिए झटका

दशहरा के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, बीजेपी के लिए झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend