ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नागौर में कांग्रेस और RLP को बड़ा झटका, BJP से टिकट मिलते ही ज्योति मिर्धा ने दिखाई ताकत

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in LOKSHBHA
0
नागौर में कांग्रेस और RLP को बड़ा झटका, BJP से टिकट मिलते ही ज्योति मिर्धा ने दिखाई ताकत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में चुनाव से पहले अदला-बदली जारी है. बीजेपी से टिकट घोषित ही ज्योति मिर्धा ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है. नागौर में बीजेपी का कुनबा बढ़ाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है. इसी क्रम में कल कई प्रमुख जॉइनिंग हुई हैं. इससे कांग्रेस और आरएलपी दोनों को बड़ा झटका माना जा रहा है. कांग्रेस और आरएलपी छोड़कर 10 प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूर्व आईएएस व जयपुर जिला कलेक्टर रहे अंतर सिंह नेहरा, कांग्रेस नेता पं. सुरेश मिश्रा सहित आरएलपी व कांग्रेस के नेताओं को बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

अब इन सभी जॉइनिंग को ज्योति मिर्धा से जोड़कर देखा जा रहा है. ज्योति मिर्धा का परिवार अभी कई बड़े झटके अन्य दलों को दे सकता है. एक बड़ी तैयारी वहां पर चल रही है. खींवसर प्रधान व आरएलपी से पंचायत समिति सदस्य सीमा चौधरी, आरएलपी की मूंडवा प्रधान गीता देवी व उनके पति आरएलपी नेता रेवतराम डागा, आरएलपी के पूर्व मुख्य प्रवक्ता महिपाल महला फतेहपुर, सरपंच संघ के अध्यक्ष व बोजास सरपंच जगदीश बीडियासर,पूर्व प्रधान भगवानाराम बुरडक और हनुमानगढ़ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुमन चावला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

बीजेपी अध्यक्ष ने कही ये बात
वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार राजस्थान में नारियों को सुरक्षा देने में विफल साबित हुई है. सनातन की रक्षा भी नहीं कर पा रही है. वहीं राज्य की जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढ़ता जा रहा है. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के लिए जनता पूरी तरह से तैयार बैठी है.

इन लोगों ने किया ज्वाइन
बता दें कि, अंतर सिंह नेहरा आईएएस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने 30 सितंबर को स्वैछिक सेवानिवृति ली है. सुरेश मिश्रा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं. सीमा चौधरी प्रधान खींवसर और गीता देवी मुंडवा से प्रधान हैं. रेवतराम डागा मुंडवा में आरएलपी की नेता है. महिपाल महला फतेहपुर में आरएलपी के मजबूत नेता है.  जगदीश बीडियासर आरएलपी से सरपंच संघ के अध्यक्ष हैं. झालाराम भाकर नागौर में जिला परिषद सदस्य हैं. भगवानाराम बुरडक पूर्व जिला परिषद सदस्य हैं. डॉ सुमन चावला हनुमानगढ की महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश सचिव रही हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
दशहरा के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, बीजेपी के लिए झटका

दशहरा के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, बीजेपी के लिए झटका

मिजोरम में 7 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, 3 दिसंबर को होगी वोटों की गिनती

मिजोरम चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, स्वास्थ्य बीमा सहित ये वादे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend