ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश, वर्ल्ड कप में दोनों का रिकॉर्ड 50-50 ,भारत वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

UB India News by UB India News
October 25, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
आज साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश, वर्ल्ड कप में दोनों का रिकॉर्ड 50-50 ,भारत वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप के 22वें मैच में एक और उलटफेर देखा गया। अफगानिस्तान ने वनडे में पहली बार पाकिस्तान को हरा दिया। न बाबार आजम की फिफ्टी काम आई, न शाहीन शाह अफरीदी की पेस। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 283 रन चेज आसानी से हासिल कर लिया।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान मैच का वर्ल्ड कप की टॉप 4 टीमों पर कोई असर नहीं पड़ा है। भारत वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। टीम इंडिया ने अपने पांचों मैच जीतकर 10 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। इंडिया को अभी 4 मैच और खेलने हैं।
दूसरे नंबर पर है न्यूजीलैंड, जिसे पांचवें मैच में पहली हार मिली। 4 मैच जीतकर न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है। उसके 8 पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड को अभी 4 मुकाबले खेलने हैं।
साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर बनी हुई है। साउथ अफ्रीका ने 4 मैच में 3 जीते। उसके 6 पॉइंट्स हैं। उसे अभी 5 मैच खेलने हैं।
टॉप-4 की आखिरी टीम ऑस्ट्रेलिया है। 4 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 2 जीते। उसके 4 पॉइंट हैं। ऑस्ट्रेलिया को भी अभी 5 मैच और खेलने हैं।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पाकिस्तान की सेमीफाइनल राह अब मुश्किल
पाकिस्तान अब तक पांच मैच खेल चुका है। टीम को टूर्नामेंट में तीसरी हार मिली है। दो मैच जीतकर उसे 4 पॉइंट्स ही हाथ लगे हैं।
पाकिस्तान को अब साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से खेलना है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसे चारों मैच जीतने होंगे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से जीत के चांसेस कम हैं।
टोटल 6 जीत के साथ पाकिस्तान को 12 पॉइंट्स हो जाएंगे। इसके बाद भी उसके सेमीफाइनल खेलने का फैसला नेट रन रेट से होगा।

अफगानिस्तान दूसरी टीमों का गणित बिगाड़ सकती है
पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तान टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। अफगानिस्तान ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें से वो 2 मैच जीती और 3 हारी। अफगानिस्तान को अब श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से खेलना है।
श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ उसकी जीत के चांस ज्यादा हैं। अगर अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया को हरा दे तो उसके सेमीफाइनल खेलने के चांस तो नहीं बनेंगे, लेकिन वो ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों का गणित वो जरूर बिगाड़ देगी।

आज साउथ अफ्रीका बांग्लादेश का मैच
साउथ अफ्रीका 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। वो बांग्लादेश को हरा दे तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे।
इसके बाद उसे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत और न्यूजीलैंड से खेलना है। अगर साउथ अफ्रीका इनमें से 3 जीत जाती है तो उसके 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। सेमीफाइनल लगभग पक्का हो जाएगा। वहीं 4 में से सिर्फ 1 जीत के साथ बांग्लादेश के लिए आज का मुकाबला टूर्नामेंट में टिके रहने के लिहाज से अहम है।

इंडिया फिर टेबल टॉपर:न्यूजीलैंड को मिली पहली हार

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने लगातार पांचवां मैच जीता। जीत के हीरो बने 95 रन बनाने वाले विराट कोहली और 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी। इनके दमदार प्रदर्शन के चलते भारत ने 20 साल बाद न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में हराया। इससे पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 2003 वर्ल्ड कप में हराया था।

भारत फिर बना टेबल टॉपर
टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। भारत ने अपने पांचों मैच जीतकर 10 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। इंडिया को अभी 4 मैच और खेलने हैं।
दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसे पांचवें मैच में पहली हार मिली। 4 मैच जीतकर न्यूजीलैंड के 8 पॉइंट्स हैं। न्यूजीलैंड को भी अभी 4 मुकाबले खेलने हैं।
साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर बनी हुई है। उसने 4 मैच में से 3 में जीत हासिल की। उसके 6 पॉइंट्स हैं। और अभी 5 मैच खेलने हैं।
टॉप 4 की आखिरी टीम ऑस्ट्रेलिया है। 4 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 2 जीते। उसके 4 पॉइंट्स हैं। ऑस्ट्रेलिया को अभी 5 मैच और खेलने हैं।

भारत की सेमीफाइनल की राह और आसान
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के अलावा इंग्लैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड से मैच खेलने हैं। नीदरलैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड 7वीं, 8वीं और 9वीं पोजिशन पर हैं। इन तीनों टीमों में से इंडिया किसी 2 को भी हरा देती है तो वो टोटल 7 मैच जीत जाएगी और उसके 14 पॉइंट्स हो जाएंगे। इस तरह भारत का सेमीफाइनल का टिकट लगभग तय हो जाएगा।

हार के बाद भी न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की रेस में
न्यूजीलैंड को अभी ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका से मैच खेलने हैं। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

न्यूजीलैंड के अगले मैच
न्यूजीलैंड को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो उसे बचे हुए 4 मुकाबलों में से कम से कम 2 मैच जीतने होंगे। इसके बाद टोटल 6 जीत के साथ उसके 12 पॉइंट्स हो जाएंगे और वो सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर सकती है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान का अहम मुकाबला
आज का पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच पाकिस्तान के लिए से काफी अहम है। अफगानिस्तान पॉइंट्स टेबल में 10वीं पोजिशन पर है। पाकिस्तान 5वें नंबर पर है। पाकिस्तान ने अब तक 4 मैच खेले और 2 में जीत हासिल की। उसके अभी 4 पॉइंट्स हैं। पाकिस्तान का नेट रन रेट कम होने की वजह से वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से पीछे है। अगर वो आज अफगानिस्तान को हरा दे तो 6 पॉइंट्स के साथ दोबारा टॉप 4 में आ जाएगा।

पाकिस्तान को अभी अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड से मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए पाकिस्तान को कम से कम 12 पॉइंट्स हासिल करना जरूरी है। यानी उसे कम से कम 3 मैच जीतने ही होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
‘समलैंगिक विवाह पर फैसला अंतरात्मा की आवाज’, अमेरिका में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

‘समलैंगिक विवाह पर फैसला अंतरात्मा की आवाज’, अमेरिका में बोले सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

नकारात्मक शक्तियों के अंत…”: पीएम मोदी, सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई

नकारात्मक शक्तियों के अंत...": पीएम मोदी, सीएम नीतीश ने बुराई पर अच्छाई की जीत के माध्यम से बिहार वासियों को दी बधाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend