ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
वर्ल्ड कप 2023 के 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विश्व कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हो रहा.  ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे. पिच काफी सूखी लग रही है और इस पर गेंद टर्न होगी. हमने टीम में एक बदलाव किया है. मोहम्मद नवाज बुखार के कारण नहीं खेल रहे हैं और शादाब खान की वापसी हुई है. हम इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.

पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ओपनिंग कर रहे. इन दोनों ने पाकिस्तान के लिए संभली हुई शुरुआत की है. दोनों ने पहले 5 ओवर में 25 रन जोड़ लिए हैं. पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक ने 5वें ओवर में मैच का पहला छक्का मारा. इमाम 17 रन बनाकर आउट हुए. 14 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 72 रन है.

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि हम भी पहले बैटिंग करना चाह रहे थे. हमारी टीम में एक बदलाव हुआ है और फजलहक फारुकी के स्थान पर नूर अहमद खेल रहे. हमने पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में सीरीज खेलनी थी. इसलिए हमने अतिरिक्त स्पिनर को टीम में शामिल किया.

दोनों ही टीमों के लिए जीत जरूरी है. अगर अफगानिस्तान ये मैच हार जाता है तो वर्ल्ड कप से करीब-करीब बाहर हो जाएगा. ये अफगानिस्तान की पांचवें मैच में चौथी हार होगी. वहीं, पाकिस्तान के पास भी गलती की गुंजाइश नहीं. बाबर आजम की टीम अब तक 4 में से दो मैच जीती और इतने ही हारी है.

अफगानिस्तान की टीम दो डिपार्टमेंट में पाकिस्तान से ज्यादा मजबूत नजर आ रही. अफगानिस्तान के पास टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने वाले बैटर हैं और वर्ल्ड क्लास स्पिनर हैं. रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस विश्व कप में पावरप्ले में अकेले 7 छक्के मारे हैं जबकि पूरी पाकिस्तान टीम ने एक भी हवाई फायर नहीं किया. अब्दुल्ला शफीक के आने के बाद जरूर पाकिस्तान को टॉप ऑर्डर में राहत मिली है लेकिन वो भी पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे.

गेंदबाजी की अगर बात करें तो अफगानिस्तान के पास राशिद खान, मुजीब उर रहमान के रूप में दो धाकड़ स्पिनर हैं. वहीं, मोहम्मद नबी भी बीच के ओवर में विकेट निकाल रहे जबकि पाकिस्तान की स्पिन गेंदबाजी बेअसर रही है.

अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अली खिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद.

पाकिस्तान की प्लेइंग-11: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

विधानसभा चुनाव :  BJP ने असम के लिए 88 और केरल के लिए 39 उम्मीदवारों का ऐलान………..

बांकीपुर को लेकर बीजेपी इतना अव्यवस्थित क्यों है ! …

by UB India News
July 11, 2026
0

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पहले उम्मीदवार अभिषेक बंटी (पिता का चारा घोटाले में नाम होने...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

Next Post
महुआ मोइत्रा मामला:  पहले संसदीय कमेटी जांच कर ले, फिर पार्टी फैसला लेगी

महुआ मोइत्रा मामला: पहले संसदीय कमेटी जांच कर ले, फिर पार्टी फैसला लेगी

नवरात्रि की महानवमी आज, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ,लुभा रहे एक से बढ़कर एक पंडाल

नवरात्रि की महानवमी आज, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ ,लुभा रहे एक से बढ़कर एक पंडाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend