ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2020 में तेजस्वी के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ी थी चुनाव

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
यह सवाल नीतीश कुमार से पूछ लीजिए…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जब उधर (एनडीए) में थे, तब 2020 विधानसभा चुनाव हम लोग तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़े। उन्हें मुख्यमंत्री मानकर चुनाव लड़े थे। यही बात नीतीश जी बोले रहे हैं, तो इसमें नया क्या है। तेजस्वी को लेकर वो तो पहले भी बोल चुके हैं। हालांकि, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार का उत्तराधिकारी जनता तय करेगी।

दरअसल, शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब हम लोग साथ में काम कर रहे हैं। ये बच्चा हम लोगों का सब कुछ है। पत्रकार मुख्यमंत्री से सुशील मोदी की बयानबाजी को लेकर सवाल कर रहे थे। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने ये बातें कही।

RELATED POSTS

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की फाइल फोटो
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से सवाल पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोल रहे हैं तेजस्वी हमारा बच्चा है, इसके लिए सब कुछ करना है। इसको आप किस तरह से देखते हैं? जवाब में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह नया बयान नहीं हैं। वे कई बार कह चुके हैं। अगला विधानसभा चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह

सीएम के बयान पर गरमाई राजनीति

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है। उनके बयान के राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं। नीतीश कुमार पहले ही तेजस्वी यादव को राजनीतिक उत्तराधिकारी बना दिए हैं। राजद के नेता शिवानंद तिवारी ने यहां तक कह दिया था कि तेजस्वी को सत्ता सौंप कर नीतीश कुमार आश्रम में चले जाए।

बिहार का उत्तराधिकारी जनता तय करेगी-बीजेपी

नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी कब क्या बोलेंगे, कोई नहीं जानता। इतना डर क्यों जाते हैं। उनकी बातों का आज कोई महत्व नहीं।

नीतीश कुमार बीजेपी में न जाने की बात जो कर रहे हैं। उन्हें बीजेपी में आने का न्योता किसने दिया है। नीतीश कुमार ने अपना उत्तराधिकारी भी तेजस्वी यादव को बना दिया है। ये वो क्यों तय करेंगे। बिहार का उत्तराधिकारी कौन होगा ये जनता तय करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

बांकीपुर में इस बार 40 साल का रिकॉर्ड टूटेगा…………

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारे में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टी अपने-अपने कैंडिडेट को...

Next Post
उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन विभाग ने दी प्रस्तुति, मुख्यमंत्री ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और पर्यटन विभाग ने दी प्रस्तुति, मुख्यमंत्री ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

ठीक है, बहुत अच्छा है…….

ठीक है, बहुत अच्छा है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend