ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल हमास युद्ध : इजरायल-हमास की जंग एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकती है!

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजरायल हमास युद्ध :  इजरायल-हमास की जंग एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकती है!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल हमास युद्ध लाइव: आतंकवादी समूह हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल में अपने भयानक हमलों के दौरान अपहरण किए गए लगभग 200 बंधकों में से दो अमेरिकियों को शुक्रवार को रिहा कर दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल के रक्षा बलों से अपने जमीनी हमले में देरी करने के लिए कहा है जिससे कि और अधिक बंधकों को रिहा कराया जा सके. इस बीच आईडीएफ ने हिजबुल्ला की एक चौकी पर हमला किया, जिसे एक आतंकवादी सेल चला रहा था. इसके अलावा लेबनान से इजरायल के हवाई क्षेत्र की ओर जाने वाले एक टारगेट को भी पहले ही रोक दिया गया था. हमास ने पिछले 2 हफ्ते में 6,900 रॉकेट दागे हैं. उसके हमले में अब तक इजरायल के 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 4,600 घायल हुए हैं.

पिछले 15 दिनों से इजरायल और फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास के बीच जारी जंग में फंसे गाजा के लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने की शर्तों को साफ करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभी पक्षों के साथ काम कर रहा है. शुक्रवार को हमास ने दो अमेरिकी बंधकों- एक मां और बेटी को रिहा कर दिया. वहीं इजरायल के रक्षा मंत्रालय और इजरायल की सेना ने लेबनान सीमा के पास उत्तरी शहर किर्यत शमोना से नागरिकों को हटने के लिए कहा है. यह आदेश इस आशंका के बीच आया है कि इजरायल-हमास की जंग एक बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकती है.

RELATED POSTS

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

ईरान समर्थित समूह हिजबुल्ला के गढ़ उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान के बीच हाल के दिनों में गोलाबारी तेज हो गई है. अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी और सऊदी अरब ने अपने-अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. गाजा में आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि इजरायल अपने हवाई हमले और तेज कर रहा है. उसने इजरायल पर गाजा पट्टी के उत्तर, मध्य और दक्षिण में कई बसे हुए नागरिकों के घरों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है.

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों में 350 से अधिक नागरिकों को मार डाला है, जिससे पट्टी में मरने वालों की कुल संख्या 4,137 हो गई है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में पीड़ित अभी भी नष्ट हुई इमारतों के मलबे के नीचे हैं. जिनमें संभावित 720 बच्चे भी शामिल हैं, जिनके लापता होने की सूचना मिली है. कई लोगों को डर है कि गाजा पट्टी पर इजरायल के जमीनी हमले से पहले से ही वहां गंभीर मानवीय संकट और भी बदतर हो सकता है.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: मिसाइल हमले में इजरायल के रिजर्व सैनिक की मौत
एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने अपने एक रिजर्व सैनिक की मौत की घोषणा की, जो शुक्रवार को लेबनान की सीमा पर एक एंटी टैंक मिसाइल हमले में मारा गया था. 22 वर्षीय सैनिक की पहचान फर्स्ट सार्जेंट ओमर बलवा के रूप में की गई.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: इजरायल ने कहा- अमेरिकी बंधकों की रिहाई से गाजा के जमीनी हमले पर असर नहीं पड़ेगा
इजरायली सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि हमास के दो अमेरिकी नागरिकों की रिहाई से चरमपंथी समूह के खिलाफ गाजा में जमीनी हमले शुरू करने की इजरायल की योजना पर असर नहीं पड़ेगा.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: इजरायल-हमास जंग में हताहतों की संख्या बढ़कर 5500 से ज्यादा हुई
संयुक्त राष्ट्र के एक अपडेट में कहा गया है कि गाजा में इजरायली हमले में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 4,137 तक पहुंच गई है, जिनमें 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं. पिछले 24 घंटों में लगभग 352 फिलिस्तीनी मारे गए. इजरायल में लगभग 1,400 इजरायली और विदेशी नागरिक मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश 7 अक्टूबर को हमास के हमलों के दौरान मारे गए हैं. गाजा में आवास मंत्रालय का अनुमान है कि इजरायली हवाई हमलों में क्षेत्र के सभी आवासों का कम से कम 30 फीसदी या तो नष्ट हो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: हमास की फंडिंग के रास्ते बंद करने की कोशिश में अमेरिका
हमास की फंडिंग में कटौती करने के अमेरिकी प्रयासों को बढ़ाने और गाजा पट्टी को मानवीय सहायता प्रदान करने पर चर्चा करने के उद्देश्य से अमेरिकी वित्त विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी अगले हफ्ते सऊदी अरब और कतर का दौरा करने वाले हैं. आतंकवाद और वित्तीय खुफिया विभाग के अवर सचिव ब्रायन नेल्सन सऊदी अरब में एक चर्चा में हिस्सा लेंगे, जिसमें आतंकवादी फंडिंग को रोकने पर बातचीत होगी.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: इजरायल-हमास जंग के बीच लंदन में यहूदी, इस्लाम विरोधी घृणा अपराधों में वृद्धि
पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच शुरू हुई जंग के बाद से ब्रिटेन की राजधानी लंदन में यहूदी विरोधी और ‘इस्लामोफोबिक’ घृणा अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है. स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) के शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है. महानगर पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक एक से 18 अक्टूबर के बीच 218 यहूदी विरोधी अपराध हुए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में मात्र 15 अपराध हुए थे. आंकड़ों में कहा गया है कि इसी अवधि के दौरान, ‘इस्लामोफोबिक’ (मुस्लिमों के खिलाफ) अपराधों की संख्या इसी अवधि में पिछले साल के मुकाबले 42 से बढ़कर 101 हो गई. इसमें कहा गया है कि इस प्रकार दोनों समुदायों के खिलाफ घृणा अपराध में क्रमशः 1,353 प्रतिशत और 140 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: जंग रुकने तक इजरायली पुलिस से कोई नया ऑर्डर नहीं लेगी भारत की निजी कंपनी
इजरायल पुलिस के लिए वर्दी बनाने और इसकी सप्लाई करने वाली केरल के कन्नूर जिले की एक निजी वर्दी बनाने वाली कंपनी ने शुक्रवार को फिलिस्तीन के अस्पतालों पर कथित बमबारी के मद्देनजर नए ऑर्डर पर अस्थाई रोक लगाने की घोषणा की. ‘मैरीन अपैरल प्राइवेट लिमिटेड’ के अध्यक्ष थॉमस ओलिकल ने कहा कि कंपनी ने फैसला किया है कि जब तक गाजा में युद्ध बंद नहीं हो जाता, तब तक वह इजराइल पुलिस बल से कोई नया ऑर्डर नहीं लेंगे. मैरीन अपैरल प्राइवेट लिमिटेड इजरायल पुलिस बल की हल्के नीले, लंबी आस्तीन वाली वर्दी शर्ट बनाती है.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: हमास के हमले में मारे गए 4 नेपाली छात्रों के शव रविवार को लाए जाएंगे
इजरायल के किबुत्ज में 7 अक्टूबर को हमास के अचानक किए गए हमले में मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को स्वदेश लाए जाएंगे. जिस फार्म पर हमास ने हमला किया, वहां 17 नेपाली छात्र थे. इस घटना में दस नेपाली नागरिक मारे गए, छह भागने में सफल रहे जबकि एक अन्य लापता है. एक अधिकारी ने बताया कि इजरायल में हमास समूह द्वारा मारे गए 10 नेपाली छात्रों में से चार के शव रविवार को फ्लाई दुबई के उड़ान से काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि इजरायल सरकार ने चार छात्रों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल के दूतावास को सौंप दिया था.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों ने इजरायल पर जमीनी हमले में देरी करने का दबाव डाला
हमास द्वारा गाजा से दो बंधकों को रिहा करने के बाद अमेरिका और अन्य यूरोपीय सरकारें गाजा पर जमीनी हमले में देरी करने के लिए इजरायल पर दबाव डाल रही हैं. ऐसा इस विचार के मद्देनजर किया जा रहा है कि हमास इससे अधिक बंधकों को रिहा कर सकता है, लेकिन ऐसा करने के प्रयासों में जमीनी हमले आड़े आ सकते हैं.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: हमास ने दो अमेरिकी-इजरायल बंधकों को रिहा किया
चरमपंथी समूह हमास ने इजरायल में 7 अक्टूबर के क्रूर हमलों के दौरान अपहृत लगभग 200 बंधकों में से दो अमेरिकियों को शुक्रवार को रिहा कर दिया. हमास ने संकेत दिया कि वह भविष्य में और बंधकों को रिहा कर सकता है. इजरायली सरकार ने पुष्टि की कि जूडिथ ताई रानन और उनकी बेटी नताली शोशना रानन शुक्रवार देर रात इजरायल लौट आईं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दोनों महिलाओं से फोन पर बात की और कहा कि वह इस खबर से बहुत खुश हैं. उनकी शारीरिक या स्वास्थ्य स्थिति पर कोई विवरण उपलब्ध नहीं है.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: आईडीएफ ने हिजबुल्ला की पोस्ट पर हमला किया, इजराइल की ओर जा रहे रॉकेट को रोका
इजरायल के रक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी सेल द्वारा संचालित हिजबुल्ला पोस्ट पर हमला किया. इसके अलावा लेबनान से इजरायल के हवाई क्षेत्र की ओर जा रहे एक रॉकेट को भी पहले ही मार गिराया गया.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: उत्तरी गाजा में इंटरनेट बंद होने की रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि 7 अक्टूबर से जारी इजराइल-हमास जंग के बीच पूरे उत्तरी गाजा में इंटरनेट बंद हो रहा है.

इजरायल हमास युद्ध लाइव: 1400 से अधिक इजरायली मारे गए, 200 से अधिक बंधक
इजरायल की सेना के मुताबिक हमास के साथ दो हफ्ते के युद्ध में अब तक गाजा से इजरायल पर 6,900 से अधिक रॉकेट दागे गए हैं, जिनमें गाजा के भीतर 450 से अधिक असफल प्रक्षेपण भी शामिल हैं. हमास के हमलों में 1400 से अधिक इजराइली मारे गए और 4,600 से अधिक लोग घायल हुए. इसके अलावा आईडीएफ ने 1,000 से अधिक हमास आतंकवादियों को मार गिराया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 9, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

क्या फिर गहराएगा ऊर्जा संकट? फिर भिड़ गए ईरान-अमेरिका, IRGC ने गिराया MQ-9 ड्रोन

by UB India News
July 9, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान पर बड़े सैन्य हमले किए. अमेरिकी सेना ने इन हमलों को शक्तिशाली बताया है. अमेरिका...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

Next Post
ISRO की अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग, गगनयान मिशन का पहला व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) टेस्ट परिक्षण सफल

ISRO की अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग, गगनयान मिशन का पहला व्हीकल अबॉर्ट मिशन-1 (TV-D1) टेस्ट परिक्षण सफल

मध्य प्रदेश: बीजेपी आज कभी भी जारी कर सकती है 5वीं लिस्ट, 92 उम्मीदवारों के नाम तय

मध्य प्रदेश: बीजेपी आज कभी भी जारी कर सकती है 5वीं लिस्ट, 92 उम्मीदवारों के नाम तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend