ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्य प्रदेश: बीजेपी आज कभी भी जारी कर सकती है 5वीं लिस्ट, 92 उम्मीदवारों के नाम तय

UB India News by UB India News
October 21, 2023
in LOKSHBHA
0
मध्य प्रदेश: बीजेपी आज कभी भी जारी कर सकती है 5वीं लिस्ट, 92 उम्मीदवारों के नाम तय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्य प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट 21 अक्टूबर को कभी भी आ सकती है. इसके लिए 20 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें सभी 94 सीटों पर मंथन किया गया. 92 सीटों पर एक साथ नाम घोषित किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, दो सीटों पर अभी पार्टी में पशोपेश की स्थिति है. इस सूची में कई विधायकों के टिकट कटना तय माना जा रहा है. बैठक में तय किया गया कि जो भी टिकट का विरोध करेगा, उस पर अनुशासन का डंडा चलाया जाएगा. उन पर पार्टी कार्रवाई करेगी. इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सहमति दे दी है.

इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर की शाम दिल्ली पहुंचे थे. बैठक के बाद वे देर रात भोपाल रवाना हो गए. उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा भी थे. बताया जाता है कि बीजेपी ने कांग्रेस की सूची आने के बाद कई सीटों पर दोबारा मंथन किया. गौरतलब है कि बीजेपी अभी तक अपनी चार सूचियां जारी कर चुकी है. इन चारों सूचियों में 136 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है. इससे पहले पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. तीसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई थी.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में हैं. उनके टिकट पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे. सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव और ओपीएस भदौरिया के टिकट पर फैसला होना बाकी है. गौरतलब है कि, बीजेपी की चारों सूचियों में अभी तक सिंधिया समर्थक मंत्रियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है. अभी तक सिंधिया समर्थक इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, डॉ. प्रभुराम चौधरी और हरदीप सिंह डंग को पार्टी टिकट दे चुकी है. बीजेपी के पुराने नेता मंत्री पारस जैन, रामखेलावन पटेल, गौरीशंकर बिसेन, इंदर सिंह परमार और उषा ठाकुर पर भी पेंच फंसा हुआ है. बीजेपी शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह नए चेहरे को टिकट देगी. ,

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
हमास ने कतर की मध्यस्थता के बाद 2 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया

हमास ने कतर की मध्यस्थता के बाद 2 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, हमने सख्त कानून बनाए

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, हमने सख्त कानून बनाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend