ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमास ने कतर की मध्यस्थता के बाद 2 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
हमास ने कतर की मध्यस्थता के बाद 2 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल-हमास की जंग का आज 15वां दिन है। हमास ने कतर की मध्यस्थता के बाद शुक्रवार रात 2 अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया। ये दोनों मां-बेटी जूडिथ और नताली हैं। जंग शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब किसी बंधक को छोड़ा गया है। हालांकि, 200 लोग अब भी हमास के कब्जे में हैं।

हमास ने दोनों महिलाओं को रेड क्रॉस को सौंपा, इसके बाद रेड क्रॉस ने इन्हें इजराइल के हवाले कर दिया। इस बीच इजराइल ने गाजा शहर के अल-कुदस अस्पताल को खाली करने के आदेश दिए हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल और आस-पास के इलाके में हजार से ज्यादा लोग मौजूद हैं। अस्पताल के प्रशासन ने इसे खाली करने से इनकार कर दिया है।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

वहीं, अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने अमेरिकी संसद से से 105 अरब डॉलर का इमरजेंसी फंड रिलीज करने को कहा है। इनमें से 10.6 अरब डॉलर की मदद इजराइल को दी जाएगी। इसके अलावा 61.4 अरब डॉलर यूक्रेन को हथियार और दूसरे जरूरी सामान खरीदने के लिए दिए जाएंगे।

उधर, इजराइल पर हमास और हिजबुल्लाह के बाद यमन के हूती विद्रोही भी हमले करने लगे हैं। इजराइली सेना ने अब तक गाजा में जमीनी कार्रवाई शुरू नहीं की है।

जुडिथ और नताली ने हमास की कैद से छूटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की।
जुडिथ और नताली ने हमास की कैद से छूटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की।

गाजा में जमीनी ऑपरेशन का प्लान जारी
इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने तेल अवीव में रक्षा समिति की बैठक में गाजा पट्टी में इजराइल के वॉर प्लान के बारे में बताया। उन्होंने कहा-हम सबसे पहले हमास की मिलिट्री केपेबिलिटी और सरकार चलाने की क्षमता को खत्म कर देंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो हमास को जड़ से उखाड़ देंगे। इसके बाद गाजा में एक नई सुरक्षा व्यवस्था बनाएंगे।

रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा- जंग 3 चरण में होगी। हम पहले चरण में हैं। इसमें हम हवाई हमलों से हमास के ठिकानों को तबाह कर रहे हैं। जल्द जमीनी हमला करेंगे। पूरी तरह से उनका इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह कर देंगे। दूसरे चरण में सैनिक छोटे-छोटे ऑपरेशन जारी रखते हुए हमास के सीक्रेट एजेंट्स को भी खत्म कर देंगे। इसके बाद तीसरे चरण में गाजा में नई सुरक्षा व्यवस्था बनाएं। इसमें इजरायल का कोई रोल नहीं होगा।

इजराइल-गाजा सीमा के पास तैनात सैनिकों से इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मुलाकात की।
इजराइल-गाजा सीमा के पास तैनात सैनिकों से इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने मुलाकात की।

गाजा में अब तक नहीं पहुंची मदद
गाजा और इजिप्ट की सीमा पर मौजूद राफा बॉर्डर क्रॉसिंग से शुक्रवार को भी राहत सामग्री से लदे ट्रक गाजा नहीं पहुंच सके। UN चीफ एंतोनियो गुटेरेस ने इस पर नाराजगी जताई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि इन ट्रकों की बॉर्डर पर जांच कौन करेगा। इसके अलावा अमेरिका और इजराइल की यह शर्त है कि मदद भेजने के पहले यह भी तय किया जाना चाहिए कि यह हमास के कब्जे में नहीं जाएगी।

अमेरिका और इजराइल की शर्त यह है कि मदद भेजने के पहले यह भी तय किया जाना चाहिए कि यह हमास के कब्जे में नहीं जाएगी।
अमेरिका और इजराइल की शर्त यह है कि मदद भेजने के पहले यह भी तय किया जाना चाहिए कि यह हमास के कब्जे में नहीं जाएगी।

इजराइल ने शमोना शहर भी खाली कराया
इजराइली सरकार ने उत्तरी शहर किरायत शमोना को खाली करा लिया है। यह लेबनान बॉर्डर से काफी करीब है। लेबनान से इजराइल पर लगातार रॉकेट और मिसाइल हमले हो रहे हैं। लिहाजा, नागरिकों को महफूज रखना जरूरी था।

एक इजराइली अफसर ने कहा- करीब दो किलोमीटर में रहने वाले 20 हजार लोगों को यहां से हटा दिया गया है। हिजबुल्लाह यहां हमले कर रहा है। हमारी फौज को जवाबी कार्रवाई करने के लिए यहां कुछ खास लोकेशन्स की भी जरूरत थी।

लेबनान बॉर्डर के करीब शमोना शहर को इजराइल ने खाली करा लिया है।
लेबनान बॉर्डर के करीब शमोना शहर को इजराइल ने खाली करा लिया है।

90 दिन तक बिना वीजा US जा सकेंगे इजराइली
बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने जंग के बीच इजराइली नागरिकों को नई सुविधा दी है। 90 दिन तक इजराइली नागरिक बिना वीजा के अमेरिका जा सकेंगे। पहले यह स्कीम 30 नवंबर को शुरू की जाने वाली थी। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक- इस कदम से उन इजराइलियों को काफी राहत मिलेगी जो जंग से परेशान होकर अमेरिका जाना चाहते हैं।

पिछले महीने अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी एंड स्टेट डिपार्टमेंट ने 40 देशों के लोगों के लिए इस तरह के वीजा फ्री ट्रैवल को मंजूरी दी थी। इजराइलियों के लिए 30 नवंबर तारीख तय की गई थी। इस तारीख से ये ऑनलाइन अप्लाय कर सकते थे।

बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने इजराइली नागरिकों वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। यह एंट्री 90 दिन के लिए है।
बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने इजराइली नागरिकों वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला किया है। यह एंट्री 90 दिन के लिए है।

बाइडेन बोले- हमास-पुतिन अपने पड़ोसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि लाल सागर में तैनात अमेरिकी वॉरशिप USS कार्नी ने 3 मिसाइलों को रोका है। पेंटागन ने बताया कि यमन से हूती विद्रोहियों ने 3 मिसाइलों और कई ड्रोन लॉन्च किए थे। ये यमन से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहे थे, जिससे आशंका जताई गई कि हूती विद्रोही इजराइल पर हमला करने की फिराक में थे।

दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने गुरुवार रात को व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- हमास और पुतिन में कॉमन बात ये है कि वो दोनों अपने पड़ोस में मौजूद लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

बाइडेन ने कहा कि अगर अमेरिका पीछे हट गया और हमलावर सफल हो गए, तो दूसरे लोग भी आगे चलकर ऐसी कोशिश कर सकते हैं, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष का खतरा बढ़ जाएगा। बाइडेन ने कहा- हमास दुनिया में बुराई फैलाना चाहता है। इस वक्त मेरे लिए सबसे जरूरी काम बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों को आजाद करवाना है।

उन्होंने कहा- अमेरिकी लीडरशिप ने ही इस दुनिया को बांधे रखा है। अमेरिका के सहयोगी ही अमेरिका को सुरक्षित रखते हैं। अमेरिका वैल्यूज ही हमें एक ऐसा पार्टनर बनाती हैं, जिसके साथ पूरी दुनिया काम करना चाहती है। मैं संसद में इजराइल और यूक्रेन की मदद के लिए अपील करूंगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, हमने सख्त कानून बनाए

आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, हमने सख्त कानून बनाए

पाकिस्तान के निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद आज लौटेंगे वतन

पाकिस्तान के निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद आज लौटेंगे वतन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend