ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान के निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद आज लौटेंगे वतन

UB India News by UB India News
October 22, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
पाकिस्तान के निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद आज लौटेंगे वतन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 2019 के बाद पहली बार देश लौट रहे हैं। फिलहाल, UAE में मौजूद नवाज फैमिली के साथ लाहौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PML-N) ने अपने नेता के स्वागत की जबरदस्त तैयारियां की हैं।

कानूनी तौर पर 2018 में नवाज को चुनाव लड़ने के अयोग्य करार दिया गया था। उन्हें जेल से ही इलाज के लिए लंदन जाने की मंजूरी दी गई थी। बहरहाल, फिलहाल फौज उनके साथ है और इसीलिए कानूनी दिक्कतें नहीं हैं। 24 अक्टूबर को उन्हें परमानेंट बेल के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश होना होगा।

RELATED POSTS

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

नवाज को जेल भेजने वाले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त खुद जेल में हैं।

दुबई से नवाज चार्टर प्लेन के जरिए लाहौर लौटेंगे। उनके साथ फैमिली मेंबर्स और पार्टी के कुछ नेता भी आएंगे। (फाइल)
दुबई से नवाज चार्टर प्लेन के जरिए लाहौर लौटेंगे। उनके साथ फैमिली मेंबर्स और पार्टी के कुछ नेता भी आएंगे।
नवाज शरीफ के खिलाफ चल रहे मामलों की वजह से उन पर पाकिस्तान लौटते ही जेल भेजे जाने का खतरा था। ऐसे में वह अपने देश नहीं लौट रहे थे। कोर्ट ने गुरुवार को एक अर्जी पर सुनवाई करते हुए नवाज को 24 अक्टूबर तक गिरफ्तारी पर रोक का ऐलान कर दिया। जिसके बाद उनकी वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया। नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएलएन के हजारों कार्यकर्ताओं के उनके स्वागत में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। नवाज शरीफ के भाई और पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने पार्टी वर्कर्स से नवाज शरीफ का जबरदस्त स्वागत करने की अपील की है।

1976 में की थी राजनीति की शुरुआत

शरीफ ने 1976 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग पार्टी से जुड़ते हुए राजनीति की शुरुआत की थी। नवाज शरीफ ने तेजी से अपनी पहचान बनाई और 1981 में वह पंजाब के वित्त मंत्री बन गए। 1985 में शरीफ पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए। हालांकि इसके बाद उनके पीएमएल से रिश्ते खराब हो गए और उन्होंने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) बना ली।

1990 में नवाज शरीफ पहली बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गये। जल्दी ही शरीफ की तत्कालीन राष्ट्रपति गुलाम इशाक खान के साथ ठन गई। इसका नतीजा ये हुआ कि राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार और राजनीतिक अयोग्यता के आरोप में शरीफ को बर्खास्त कर दिया। हालाँकि कुछ महीने बाद मई 1993 में सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को पीएम पद पर बहाल कर दिया।

1997 में दूसरी बार बने पीएम

साल 1997 में नवाज शरीफ दूसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए। उनका ये कार्यकाल पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के सफल परीक्षण और भारत से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश के लिए चर्चा रहा। हालांकि सबसे सामने भारत से अच्छे रिश्तों को हिमायती दिख रहे नवाज के कार्यकाल के दौरान ही कारगिल भी हुआ, जिसमें पाकिस्तान की हार ने नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ा दीं। परवेज मुशर्रफ ने उनका तखता पलट करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया। 2013 में शरीफ तीसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने गए। अप्रैल, 2016 में पनामा पेपर्स लीक का मामला सामने आया। इसमें शरीफ परिवार पर कई आरोप लगे। जिसके बाद नवाज शरीफ की मुश्किलें बढ़ीं और एक बार फिर ना सिर्फ उनका पीएम पद गया बल्कि उनको भी लंदन में 4 साल गुजारने पड़े।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

तीन पड़ाव, एक संदेश: हिंद-प्रशांत में बढ़ती कूटनीतिक ताकत………………

by UB India News
July 9, 2026
0

ऐसे समय में, जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता छोटे और मझोले देशों को नए रणनीतिक साझेदार तलाशने...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
बिहार में बीजेपी कट्टर हिंदुत्व से तोड़ेगी जातीय गणना की चक्रव्यूह !

बिहार में बीजेपी कट्टर हिंदुत्व से तोड़ेगी जातीय गणना की चक्रव्यूह !

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में अभी से क्यों विखरते प्रतीत हो रहे है दल…….

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A में अभी से क्यों विखरते प्रतीत हो रहे है दल.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend