ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चुनाव से पहले PM मोदी ने लिखा मध्य प्रदेश की जनता के नाम पत्र !

UB India News by UB India News
October 19, 2023
in LOKSHBHA
0
PM मोदी का गरबा गीत …..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र लिखा है. यह पत्र प्रदेश में फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की जनता से खुद के लिए समर्थन मांगा है. इस पत्र के माध्यम से PM मोदी ने 2003 के पहले की दिग्विजय सरकार और केंद्र में रही मनमोहन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है. साथ ही PM मोदी ने इस पत्र में शिवराज सरकार में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया है.

चुनाव से पहले जनता के नाम PM मोदी की चिट्ठी
PM मोदी ने पत्र में कहा है कि कैसे 2014 और 2019 की सरकार में बीजेपी ने डबल इंजन की सरकार के तौर पर काम किया है. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया था. वहीं, साल 2014 के बाद प्रदेश के विकास को नई तेज़ी मिली है. मध्य प्रदेश में साफतौर पर बीजेपी अब नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की तैयारी करती नज़र आ रही है. PM मोदी के चेहरे को भुनाते हुए बीजेपी पार्टी के लिए विधानसभा के साथ साथ लोकसभा चुनावों के लिए भी ज़मीन तैयार कर रही है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में क्या कुछ लिखा?
मेरे प्यारे मध्य प्रदेश वासियों,

मां नर्मदा की इस पावन धरा को मेरा प्रणाम,

मैं जब भी मध्य प्रदेश आता हूं, आपके मन में मेरे प्रति इतना प्रेम और स्नेह देखकर मुझे अपार ऊर्जा मिलती है. आज मध्य प्रदेश विकास की राह पर जिस गति से आगे बढ़ रहा है वह हमारे लिए अत्यंत हर्ष की बात है. पिछले 20 वर्षों में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य के अपने अतीत से निकल कर सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी बना है. कौन भूल सकता है 2003 से पहले के मध्य प्रदेश को, जहां बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव था. पिछले 20 वर्ष से जो भरोसा आपने हम पर दिखाया है उसके चलते मध्य प्रदेश देश की टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है. इन 20 वर्षों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार की अथक मेहनत के परिणाम स्वरूप आज मध्यप्रदेश में हुए 5 लाख किमी से अधिक सड़कों के निर्माण, 16 प्रतिशत से अधिक आर्थिक विकास दर 65 लाख से अधिक घरों में नल से जल, 28 हजार मेगावाट ऊर्जा उत्पादन को देख कर मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है.

प्रत्येक वर्ग के लिए भजपा ने किया विकास का काम
PM मोदी ने कहा कि ये 20 साल न सिर्फ मध्य प्रदेश के विकास के रहे हैं बल्कि ये आपके हम पर विश्वास के भी रहे हैं. आज मध्य प्रदेश का विकास मॉडल पूरे देश के लिए गरीब कल्याण, महिला उत्थान एवं समग्र प्रोत्साहन का मॉडल बन गया है. भाजपा सरकार ने अपने गरीब कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए मध्य प्रदेश के हर वंचित के लिए अनगिनत योजनाएं चलाई हैं, जिनके चलते आज मध्य प्रदेश में 1.36 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आएं हैं. महिला कल्याण के प्रति समर्पण भाव रखते हुए हमने लाड़ली बहनों और लाड़ली लक्ष्मियों की उन्नति के लिए निरंतर काम किया है. आज मध्य प्रदेश के किसानों, दलितों, आदिवासियों एवं युवाओं का वर्तमान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के चलते बेहतर हुआ है और उनके सामने एक उन्नत भविष्य राह देख रहा है.

‘कांग्रेस ने जनता के साथ किया सौतेला व्यवहार’ – PM मोदी
साल 2014 से पहले, केंद्र की कांग्रेस सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण, मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास में अनेक कठिनाइयां आती थी. आज पूरा देश साक्षी है कि 2014 के बाद केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश के भीतर एक नयी क्षमता का विस्तार हुआ और हमने मिलकर जहां मध्य प्रदेश को एक उज्ज्वल भविष्य दिया है वहीं अपने गौरवशाली इतिहास को भी सहेजा है. यह आपके और डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश भारत के टॉप 3 अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है.

PM मोदी का दावा, फिर से बनाएंगे डबल इंजन की सरकार
आखिर में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मेरा सदा से मध्य प्रदेश के साथ एक विशेष जुड़ाव रहा है जिसके चलते आपने 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में मुझे असीम स्नेह देते हुए भाजपा को अभूतपूर्व विजय दिलाई थी, मुझे पूरा विश्वास है कि उसी तरह आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी आप मुझ तक अपना सीधा समर्थन पहुंचाएंगे एवं भाजपा पर अपने अटूट विश्वास के चलते फिर इस बार डबल इंजन की सरकार बनाएंगे.’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
टिकट वितरण में वे सरताज बने टीएस सिंहदेव

टिकट वितरण में वे सरताज बने टीएस सिंहदेव

अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!

अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend