ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टिकट वितरण में वे सरताज बने टीएस सिंहदेव

UB India News by UB India News
October 19, 2023
in LOKSHBHA
0
टिकट वितरण में वे सरताज बने टीएस सिंहदेव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित दूसरी सूची (Secyond list of Congress) आखिरकार 18 अक्टूबर को जारी हो गई. बीते 5 सालों में सीएम की कुर्सी समेत तमाम उठापटक व नाराजगी के बीच भले ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singhdev)की नहीं चली. लेकिन, टिकट वितरण में वे सरताज बन गए.समूचे सरगुजा संभाग (Surguja Division) में उनकी चली और सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) गुट के माने जाने वाले एक पूर्व मंत्री समेत कई विधायकों के टिकट कट गए.और तो और, जगदलपुर के रूप में बस्तर की इकलौती जनरल सीट पर भी उनके ही पसंदीदा उम्मीदवार जतिन जायसवाल को टिकट मिला है.

सरगुजा संभाग की 14 सीटों में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव उर्फ बाबा का प्रभाव रहा है. हालांकि कुछ सीटों पर सीएम बघेल के समर्थक माने जाने वाले नेताओं को टिकट मिला था और वे विधायक भी चुने गए थे. लेकिन, इस बार टिकट वितरण में टीएस सिंहदेव की ही चली.नतीजा ये हुआ कि पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम तक का पत्ता कट गया है. उनकी जगह प्रतापपुर से राजकुमारी मंडावी को टिकट मिला है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

गंभीर आरोप लगाने वाले बृहस्पत भी निपटे

इस लिस्ट में सरगुजा संभाग के चर्चित विधायक बृहस्पत सिंह का भी नाम है. ये वे विधायक हैं, जिन्होंने बाबा के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया था. जान से मरवाने की कोशिश करने का आरोप तक लगा चुके थे. विधानसभा तक में सिंहदेव के खिलाफ मुखर रहने वाले बृहस्पत सिंह तक का पत्ता कट चुका है. उनकी जगह अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की को टिकट मिला है.

चिंता में चिंतामण‍ि महाराज

कुछ इसी तरह का हाल चिंतामणि महाराज का भी हुआ है. सामरी सीट पर एक वक्त लरंग साय के नेतृत्व में बीजेपी का कब्जा ही हो गया था.

इससे बाहर निकालने में बड़ी भूमिका गहिरा गुरु के पुत्र चिंतामणि महाराज ने ही निभाई थी. लेकिन, सिंहदेव के विरोधी गुट का होने का खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ा है और उनकी जगह इस बार सिंहदेव की पसंद विजय पैकरा को टिकट मिला है. इसी तरह विनय जायसवाल, विनय भगत समेत कई अन्य नाम हैं.

जगदलपुर में भी दिखाया प्रभाव

टीएस सिंहदेव का दखल महज सरगुजा संभाग में ही नहीं रहा.इस बार के टिकट वितरण में समूचे छत्तीसगढ़ में कई अहम सीटों पर भी उनकी पसंद हावी रही. इसका सबसे बड़ा उदाहरण जगदलपुर सीट रहा.यहां भी सीएम की पसंद के प्रत्याशी की जगह सिंहदेव समर्थक जगदलपुर के जितिन जायसवाल को टिकट मिला है.बिलासपुर से शैलेष पांडेय भी डिप्टी सीएम के समर्थक माने जाते हैं.

ऐसे जमाया प्रभाव

छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेताओं में से एक टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के बीच अंदरखाने सीएम की कुर्सी को लेकर 2018 के चुनाव नतीजे के बाद से ही सबकुछ सही नहीं चल रहा था.ओबीसी समीकरण में बघेल ने बाजी मार ली. फिर ढाई-ढाई साल के फार्मूले पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. सिंहदेव के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. वहीं पांचवें साल में कांग्रेस आलाकमान की बैठक में सुलह की कोशिशें की गईं. टीएस बाबा को डिप्टी सीएम बनाया गया. वहीं अब टिकट वितरण में सिंहदेव की राय प्रभावी साबित हुई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!

अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!

तेलंगाना पर सभी पार्टियों की नजर

तेलंगाना पर सभी पार्टियों की नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend