ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!

UB India News by UB India News
October 19, 2023
in LOKSHBHA
0
अशोक गहलोत ने किया बड़ा दावा, बढ़ा दी विरोधियों की मुश्किल!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासी पारा भी हाई होता जा रहा है. खास तौर पर बायनबाजियों का दौर भी बढ़ गया है. इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है. खास बात यह है कि अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे विरोधियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आइए जानते हैं कि चुनाव से पहले आखिर अशोक गहलोत ने सीएम पद को लेकर क्या कह डाला है.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. दलों में प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के साथ ही टिकट की मांग पर अड़े हुए हैं. कांग्रेस में कमोबेश यही हाल है. सचिन पायलट और अशोक गहलोत के दो खेमे किसी से छिपे नहीं है. इस बीच अशोक गहलोत ने अपनी सीएम पद को लेकर बड़ा दावा किया है.

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

क्या बोले अशोक गहलोत?
अशोक गहलोत ने कहा है कि वो सीएम पद छोड़ना चाहते हैं. अब तक राजस्थान के रण में एक बार फिर अशोक गहलोत ने इस तरह का बयान नहीं दिया था. जब-जब सचिन पायलट को लेकर उनके बीच मतभेद की खबरें सामने आईं हर बार उन्होंने सचिन पायलट पर तो बड़ा बयान दे डाला लेकिन कभी भी खुद पीछे हटने की बात नहीं कही थी.

लेकिन इस बार अपने बयान में अशोक गहलोत का अलग ही रूप नजर आया. ये एक रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है. हालांकि अपने इस बयान के साथ-साथ उन्होंने ये भी कहा कि ना तो मैं अभी पद छोड़ रहा हूं और ना ही आगे पद छोड़ूंगा.

अशोक गहलोत के बयान के क्या मायने?
चुनाव से ठीक पहले अशोक गहलोत के इस बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. दरअसल इस बयान के पीछे की रणनीति को समझें तो ये बात जान लें कि गहलोत ने अपने बयान में ये भी कहा कि, कांग्रेस जब भी कोई सीएम पद का उम्मीदवार बनता है तो वो मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है. सीएम वही बनता है जिसे शीर्ष नेतृत्व चाहता है और मुझे सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री बनाया था. हालांकि अगला चुनाव उनके चेहरे पर ही लड़ा जा रहा है इसको लेकर उन्होंने कोई बात नहीं की है.

टिकट बंटवारे से नहीं दिक्कत
अशोक गहलोत ने ये भी कहा है कि पार्टी में टिकट बंटवारे को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. ये तो चुनाव के वक्त होता ही है. प्रत्याशियों को उनके काम के आधार पर टिकट दिया जा रहा है और ये भी शीर्ष नेतृत्व तय कर रहा है. वहीं एंटीइंकमबेंसी को लेकर भी गहलोत ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी एमएलए को लेकर एंटी इंकमबेंसी का माहौल नहीं है और सभी विधायक दोबार जीत का परचम लहराएंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
तेलंगाना पर सभी पार्टियों की नजर

तेलंगाना पर सभी पार्टियों की नजर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गया में, महाबोधि मंदिर में करेंगी पूजा, छात्रों को देंगी गोल्ड मेडल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गया में, महाबोधि मंदिर में करेंगी पूजा, छात्रों को देंगी गोल्ड मेडल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend