ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे RapidX ट्रेन का उद्घाटन

UB India News by UB India News
October 16, 2023
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे RapidX ट्रेन का उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (20 अक्टूबर) को देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन का गाजियाबाद में उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के गाजियाबाद दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. पीएम मोदी के कार्यक्रम की जमीन से लेकर आसमान तक कड़ी निगरानी की जाएगी. जिससे प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में कोई सेंध न लगा सके. कार्यक्रम स्थल के अलावा सड़क, रूफ टाप पर जवान और ड्रोन को तैनात किया जाएगा. इसके अलावा जवानों को हरनंदी नदी में भी उताया जाएगा. जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कोई कोर कसर ना रहे.

जनसभा स्थल को किया जाएगा जर्मन हैंगर से कवर
ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजियाबाद आने के तीन संभावित रूट हैं. जिसमें साहिबाबाद स्टेशन से वह दुहाई डिपो रैपिडएक्स से जाएंगे. जिसके चलते शुक्रवार को यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित होगा. वहीं जनसभा स्थल को जर्मन हैंगर से कवर होगा, जिससे कोई अनधिकृत प्रवेश न हो सके. जनसभा स्थल को सीसीटीवी कैमरों से कवर कर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा.

RELATED POSTS

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान एनएसजी की एंटी ड्रोन यूनिट आसमान पर निगरानी रखेगी. जिससे इस इलाके में कोई ड्रोन न उड़ पाए. बता दें कि इसके अलावा रैपिडएक्स के 17 किमी रूट पर सड़क, रूफटॉप ड्यूटी के साथ रास्ते में पड़ने वाली हरनंदी नदी में भी जवान नाव के साथ गश्त करेंगे. इसके साथ ही इस पूरे रूट पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी. जिससे कोई सुरक्षा में सेंध न लगा सके.

सभी वाहनों पर लगाए जाएंगे पास
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए सभी वाहनों पर पास लगेंगे. हालांकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के वाहनों पर पास नहीं लगेंगे. जबकि सभी मंत्रियों, अन्य जनप्रतिनिधि, बीजेपी के संगठन पदाधिकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, मीडिया और आम जनता के लिए अलग-अलग रंग के वाहन पास जारी किए जाएंगे. जिन्हें यातायात पुलिस की ओर से जारी किया जाएगा. कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए 12 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां 2700 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई है. बता दें कि जनसभा स्थल के 100 मीटर के दायरे में आठ पार्किंग बनाई जाएंगी. जबकि बाकी पार्किंग को 200-500 मीटर के दायरे में बनाया जाएगा.

5000 जवानों की होगी तैनाती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान रूट पर 5000 सुरक्षाकर्मी को तैनात किया जाएगा. पीएम मोदी एसपीजी के घेरे में होंगे. इसके बाद एनएसजी और फिर पुलिस व पीएसी के जवानों को पीएम मोदी के सुरक्षा घेरे में लगाया गया है. इसके अलावा बाहर से 50 एसीपी व सीओ को भी गाजियाबाद भेजा जाएगा. साथ ही 10 खोजी कुत्ते, एंटी माइन्स, एंटी सबोटाज, जैमर के साथ एटीएस, एसटीएफ और आइबी के अधिकारियों को भी सुरक्षा में लगाया गया है. कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए आज या कल एसपीजी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आ सकती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

Next Post
पांच राज्यों के असेंबली चुनाव के लिए सज गया मैदान ,कांग्रेस का जाति सर्वेक्षण तो भाजपा के पास मोदी सरकार

पांच राज्यों के असेंबली चुनाव के लिए सज गया मैदान ,कांग्रेस का जाति सर्वेक्षण तो भाजपा के पास मोदी सरकार

हमास का मानना है कि इजरायल को अस्तित्व में रहने का अधिकारी ही नहीं!……….

हमास का मानना है कि इजरायल को अस्तित्व में रहने का अधिकारी ही नहीं!..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend