ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल में हमास के हमले पर बड़ा खुलासा! 2 साल पहले रची गई साजिश

UB India News by UB India News
October 13, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजरायल में हमास के हमले पर बड़ा खुलासा! 2 साल पहले रची गई साजिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल में हमास के आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक करीब 2 साल पहले इस हमले की साजिश रची गई थी। इस साजिश को अंजाम देने के लिए फण्ड इक्कठा किया जा रहा था। हमास के हैकर्स को फंडिंग का बड़ा हिस्सा इक्कठा करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

2 साल पहले से टेरर फंड हो रहा था इकट्ठा

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

हमास के हैकर्स ने अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम देने के लिए करीब 2 साल पहले टेरर फंड इक्कठा करना शुरू कर दिया था। हमास के ये हैकर दुनिया भर में लोगों के ई-वॉलेट पर डाका डाल रहे थे। इन हैकर्स का शिकार दिल्ली के पश्चिम विहार के रहने वाला एक करोबारी भी बना। इस कारोबारी के क्रिप्टो करेंसी वॉलेट से करीब 30 लाख रुपये की सेंधमारी की गई।

फंड इकट्ठा करने की जानकारी इजरायल को भी थी

2 साल पहले दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के अगुवाई में जांच शुरू हुई थी लेकिन यूजर तक पुलिस नहीं पहुच पाई थी। जांच में खुलासा हुआ कि ये पैसा अल-क़साम ब्रिगेड्स के वॉलेट में गया, जिसे फिलिस्तीन का आतंकी संगठन हमास मेंटेन कर रहा था। इसी एकाउंट में दुनिया भर से अलग-अलग लोगों के ई-वॉलेट में डाका डाल कर आतंक के लिए पैसा जुटाया जा रहा था। बाद में इस बात की तस्दीक इजरायल के नेशनल ब्यूरो फ़ॉर काउंटर टेरर फिनांसिग ने भी की थी। इस एकाउंट को इजरायल की काउंटर टेरर यूनिट ने फ्रीज किया था, जोकि हमास के कमांडर मोहम्मद नासीर इब्राहिम अब्दुल्ला के नाम पर था।

हमास कमांडर के खाते में जा रहे थे पैसे

इसके अलावा जांच में ये भी खुलासा हुआ था कि कुछ ऐसे ही वॉलेट इजिप्ट के गाज़ा में अहमद मरज़ूक़ और फिलिस्तीन में एक अन्य क्रिप्टो करेंसी वॉलेट अहमद क्यू एच सफी के नाम से चलाए जा रहे थे जिनमें टेरर फंडिंग की मोटी रकम आ रही थी। बाद में इजरायल की टेरर काउंटर यूनिट ने खुलासा किया कि ये एकाउंट भी हमास के कमांडर ऑपरेट कर रहे थे। अलग-अलग ई वॉलेट से पैसा हमास की मिलिट्री विंग के कमांडरों के वॉलेट में जा रहा था, जिसे आने वाले वक्त में आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

433 क्रिप्टो करेंसी के ई-वॉलेट फ्रीज

इसी तरह इजरायल की लाहव पुलिस ने करीब 433 क्रिप्टो करेंसी के ई-वॉलेट फ्रीज किए जिनमें हमास के आतंकी मंसूबों को अंजाम देने के लिए चंदे के रूप में टेरर फण्ड इक्कठा किया जा रहा था। इस हमले से ठीक पहले इजरायल की इंटेलीजेंस, सिक्युरिटी और डिफेंस एजेंसियो की मानें तो हमास ने बड़े पैमाने पर क्रिप्टो करेंसी के जरिए टेरर फंड जमा किया। टेरर फंडिंग इक्कठा करने में सबसे अहम रोल सोशल मीडिया ने अदा किया था जिस पर इजरायल को शैतान दिखाकर लोगों को बरगलाया गया और चंदे के रूप में टेरर फंड इक्कठा किया गया। इजरायल ने बिनांस क्रिप्टो एक्सचेंज और ब्रिटिश पुलिस की मदद से ब्रिटिश बैंक बार्कले में ऐसे दर्जनों ई-वॉलेट फ्रीज़ किये थे जिनका इस्तेमाल हमास के लिए टेरर फंड इक्कठा करने में हो रहा था।

इजरायल पर हमला शुरू करने से एक रात पहले कुछ अस्पष्ट संकेत थे

सेना ने एक इजरायली मीडिया चैनल (चैनल 13) की एक रिपोर्ट का जवाब देते हुए कहा कि हमास द्वारा इजरायल पर हमला शुरू करने से एक रात पहले कुछ अस्पष्ट संकेत थे. टाइम्स ऑफ इजरायल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अधिकारियों ने शुक्रवार रात उन संकेतों पर चर्चा की और अगली सुबह इस मामले को उठाने पर सहमति व्यक्त की. आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागारी ने कहा कि हालांकि कोई बड़ी चेतावनी नहीं थी, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि कुछ संकेत थे. हागारी ने कहा, ‘ऐसी कोई चेतावनी नहीं थी. जो संकेत कुछ घंटों पहले आए थे, वे अलग-अलग खुफिया संकेतों पर आधारित हो सकते हैं’ उन्होंने यह भी कहा कि हमले से जुड़ी हर चीज की जांच सेना द्वारा की जाएगी.

इजरायल में मरने वालों की संख्या 1300 तक पहुंची; कुल मृत्यु संख्या अब 4000 से अधिक है

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने हिब्रू मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि आतंकवादी समूह हमास द्वारा किए गए घातक हमले में मरने वालों की संख्या 1,300 तक पहुंच गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 3,300 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 350 की हालत गंभीर है. गाजा में मरने वालों की संख्या भी कथित तौर पर 1,200 तक पहुंच गई है. इस बीच, इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने 1,500 हमास आतंकवादियों के शव बरामद किए हैं, जिससे युद्ध में मरने वालों की कुल संख्या 4,000 हो गई है.

इजरायल ने लेबनान सीमा पर कस्बों में आरक्षित बलों को तैनात किया

टाइम्स ऑफ इजरायल ने कहा कि इजरायल रक्षा बल ने लेबनान सीमा पर कस्बों में आरक्षित बलों को तैनात किया है. अधिकारियों ने कहा कि बल ‘निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कस्बों में विभिन्न रक्षा कार्य कर रहे हैं, जिसमें गश्त, एम्बुश और रोड ब्लॉक बैरियर्स लगाना शामिल है.’

इजरायल में थाई नागरिकों की मौत की संख्या बढ़कर 21 हो गई है

हमास अक्सा रेडियो ने गुरुवार को कहा कि गाजा में इजरायली हवाई हमले में पंद्रह फिलिस्तीनी मारे गए और कई घायल हो गए. इजरायल में थाई नागरिकों की मौत की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने गुरुवार को इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया.

गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1200 हो गई; 5600 घायल हैं- फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय

इजरायली वायु सेना ने कहा है कि इजरायली रक्षा बल अब गाजा पट्टी में आतंकवादी समूह हमास के कई केंद्रों पर व्यापक हमला कर रहा है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1200 हो गई; 5600 घायल हैं. दुनिया भर में फिलिस्तीनी मुद्दे के समर्थन में सैकड़ों लोग रैलियों में शामिल हुए. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि रैलियां अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, चिली और फिलीपींस में भी निकाली गईं.

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने यहूदी आबादी को दी सुरक्षा की गारंटी, जताई एकजुटता

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने फिलिस्तीन समर्थक रैलियों में हुई घटनाओं की निंदा करते हुए देश के लोगों से अपनी यहूदी आबादी के साथ एकजुटता दिखाने और उनकी सुरक्षा की गारंटी देने की बात कही. एएफपी ने एआरडी टेलीविजन पर शोल्ज के हवाले से कहा, ‘मैं सभी नागरिकों से समर्थन मांगता हूं ताकि हम मिलकर अपने यहूदी साथी नागरिकों को सुरक्षा की गारंटी दे सकें और ऐसा करने के लिए हमें उनके साथ एकजुटता दिखानी चाहिए.’

#WATCH | Israel pounded Gaza yesterday (Oct 11), to root out Hamas after a surprise attack days before.

(Video: Reuters) pic.twitter.com/MrwXCxonLW

— ANI (@ANI) October 12, 2023

इजरायल गाजा स्ट्रिप में जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है

इजरायल जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है. फर्स्टपोस्ट की पलकी शर्मा उपाध्याय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आईडीएफ ने गाजा डिवीजन के उस क्षेत्र को इंगित करने वाला एक नक्शा जारी किया है, जिसे एक नियह्यत्रित सैन्य क्षेत्र घोषित किया गया है. इन क्षेत्रों में प्रवेश सख्त वर्जित है और यह गंभीर सुरक्षा जोखिम के साथ-साथ एक आपराधिक अपराध भी है. आईडीएफ सैनिक क्षेत्र में युद्ध गतिविधि चला रहे हैं.

Israel is preparing for the ground offensive. The IDF has released a map, saying that the area of the Gaza Division has been declared a closed military zone. “Entry is strictly prohibited and constitutes a serious security risk, as well as a criminal offense.”
IDF soldiers are… https://t.co/XYlMtfmJvt pic.twitter.com/1FP35FUQSB

— Palki Sharma (@palkisu) October 11, 2023

हमास के हमलों में कम से कम 22 अमेरिकी मारे गए, कइयों के बंधक होने की संभावना

हमास के हमलों में कम से कम 22 अमेरिकी मारे गए, जबकि बंधक बनाए गए अनुमानित 150 लोगों में अज्ञात संख्या में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजरायल के समर्थन में टिप्पणी करते हुए, फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास की कार्रवाइयों को ‘सरासर बर्बर’ बताया जो ‘कुछ मामलों में आईएसआईएस के सबसे खराब अत्याचारों से भी अधिक है’.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी,वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेलाा जाएगा

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी,वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेलाा जाएगा

मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

मनीष सिसोदिया के लिए आज बहुत बड़ा दिन, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend