ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजराइल-हमास जंग का आज छठा दिन,यूनिटी गवर्नमेंट और 3 सदस्यीय वॉर कैबिनेट बनाई ,भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत

UB India News by UB India News
October 13, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
इजराइल-हमास जंग का आज छठा दिन,यूनिटी गवर्नमेंट और 3 सदस्यीय वॉर कैबिनेट बनाई ,भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल-हमास जंग का आज छठा दिन है। बुधवार को इजराइल सरकार ने जंग पर नजर रखने के लिए यूनिटी गवर्नमेंट और 3 सदस्यीय वॉर कैबिनेट बनाई है। नई सरकार में विपक्षी पार्टी को भी शामिल किया गया है। कैबिनेट में प्रधानमंत्री नेतन्याहू, विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज और मौजूदा डिफेंस मिनिस्टर योव गैलेंट रहेंगे।

भारत ने बुधवार को इजरायल से अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए एक विशेष अभियान, ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया, जहां फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के हमले के बाद से युद्ध छिड़ गया है. अनुमान के मुताबिक, इस समय करीब 18,000 भारतीय इजराइल में हैं. युद्ध में अब तक गाजा और इजरायल दोनों पक्षों के लगभग 3,700 लोग मारे गए हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और नेशनल यूनिटी लीडर बेनी गैंट्ज़ ने तेल अवीव में इजरायल रक्षा बलों के मुख्यालय में मुलाकात की और एक आपातकालीन सरकार और वॉर कैबिनेट की घोषणा की. हमास द्वारा इजरायल पर हमला शुरू करने के बाद से गाजा पट्टी में कम से कम 11 संयुक्त राष्ट्र कर्मी, साथ ही संयुक्त राष्ट्र स्कूलों के 30 छात्र मारे गए हैं.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘इजराइल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू कर रहे हैं.’ वह इस समय श्रीलंका की यात्रा पर हैं. उन्होंने कहा, ‘विशेष चार्टर उड़ानों का प्रबंध और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं. हम विदेश में मौजूद अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.’ भारतीयों के पहले जत्थे को बृहस्पतिवार को एक विशेष उड़ान के जरिए इजराइल से वापस लाए जाने की उम्मीद है. इजराइल में भारतीय दूतावास ने जयशंकर की घोषणा के तुरंत बाद कहा कि उसने बृहस्पतिवार को विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों के पहले जत्थे को ई-मेल भेज दिया है.

फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा इजरायल पर अचानक किए गए हमले के दौरान दर्जनों विदेशी मारे गए, घायल हुए या बंधक बना लिए गए. लापता विदेशियों में से कई दक्षिणी इजरायली रेगिस्तान में एक संगीत समारोह में शामिल थे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए. संयुक्त राज्य अमेरिका: 22 मरे, अन्य लापता या अपहृत; थाईलैंड: 21 मरे, 14 बंधक; फ़्रांस: 11 मरे, 18 लापता; नेपाल: 10 मरे, 1 लापता; अर्जेंटीना: 7 मरे, 15 लापता; रूस: 4 मरे, 6 लापता; यूके: 4 मरे; कनाडा: 3 मरे, 3 लापता; चिली: 1 मृत, 1 लापता; यूक्रेन: 3 मरे, 6 लापता; ब्राज़ील: 2 मरे, 1 लापता; पेरू: 2 मरे, 3 लापता; फिलीपींस: 2 मरे, 3 लापता; अज़रबैजान: 1 मृत; कंबोडिया: 1 मृत; जर्मनी: कई बंधक; मेक्सिको: 2 बंधक; कोलम्बिया: 2 बंधक; ऑस्ट्रिया: 1 मृत, 2 लापता; इटली: 2 लापता; पराग्वे: 2 लापता; श्रीलंका: 2 लापता; तंज़ानिया: 2 लापता; आयरलैंड: 1 लापता; स्पेन: 1 की मौत; ऑस्ट्रेलिया: 1 की मौत

दूसरी तरफ, दुनियाभर से हजारों इजराइली जंग में शामिल होने के लिए अपने वतन लौट रहे हैं। ग्रीस से लेकर न्यूयॉर्क तक एयरपोर्ट पर इजराइलियों की भीड़ है। इजराइली मीडिया के मुताबिक, सेना ने रिजर्व सैनिकों की संख्या 3.60 लाख कर दी, इसीलिए इजराइलियों में घर लौटने की होड़ मची है।

बुधवार को इजराइल ने रातभर गाजा पर हमले किए, जिसमें करीब 51 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक 2,427 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से करीब 1,300 इजराइली हैं। अब तक करीब 1,127 फिलिस्तीनियों ने भी जान गंवाई है।

क्षा मंत्री बोले- अब जंग के सारे नियम खत्म, गाजा को 180 डिग्री बदल देंगे
इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा- हमने युद्ध के सभी नियम खत्म कर दिए हैं। हमारे सैनिक अब किसी भी चीज के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। उन पर मिलिट्री कोर्ट में कोई केस दर्ज नहीं होगा। हमास गाजा को बदलना चाहता था, हम इसे 180 डिग्री तक बदल डालेंगे। वे इस बात के लिए हमेशा पछताएंगे कि गाजा अब कभी भी पहले जैसा नहीं हो पाएगा।

क्या है यूनिटी गवर्नमेंट और वॉर कैबिनेट
इजराइल में हमास के खिलाफ वॉर कैबिनेट या यूनिटी गवर्नमेंट बन गई है। ऐसा 1973 के बाद पहली बार हुआ है। यूनिटी गवर्नमेंट यानी ऐसी सरकार जिसमें सभी पार्टियां शामिल हैं। ये जंग के वक्त बनती है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, वॉर कैबिनेट में 3 मेंबर्स हैं।

भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत
वहीं, भारत सरकार ने इजराइल में फंसे 18 हजार भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की घोषणा की है। इसके लिए आज पहली फ्लाइट रवाना होगी। इस दौरान इंडियन नेवी भी मदद के लिए तैयार रहेगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- भारत सरकार ऑपरेशन अजय के तहत भारतीयों को वापस लाएगी। जो भी वापस आना चाहे, आ सकता है।

इजराइल में भारतीय राजदूत ने बताया कि पहली फ्लाइट से भेजे जाने वाले रजिस्टर्ड लोगों की जानकारी ईमेल कर दी गई है। अगली फ्लाइट के लिए अन्य रजिस्टर्ड लोगों की जानकारी भेजी जाएगी। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, इजराइल में मौजूद सभी भारतीय फिलहाल सभी सुरक्षित हैं। इजराइल पहुंचे भारतीय पर्यटकों ने दूतावास से सुरक्षित निकाले जाने की अपील की है।

हमास पर इजराइल के हमले की तस्वीरें देंखे…

इजराइल लगातार गाजा पर बमों, मिसाइल और रॉकेट से हमले कर रहा है।
इजराइल लगातार गाजा पर बमों, मिसाइल और रॉकेट से हमले कर रहा है।
गाजा के खान यूनिस में इजराइल के हमले के बाद एक बड़ा गड्ढा हो गया।
गाजा के खान यूनिस में इजराइल के हमले के बाद एक बड़ा गड्ढा हो गया।
गाजा के खान यूनिस में इजराइल के हमले के बाद एक तबाह घर के मलबे के बीच से जरूरी सामान निकालता एक बच्चा।
गाजा के खान यूनिस में इजराइल के हमले के बाद एक तबाह घर के मलबे के बीच से जरूरी सामान निकालता एक बच्चा।
गाजा में मलबे के बीच से फंसे हुए लोगों को निकाला गया।
गाजा में मलबे के बीच से फंसे हुए लोगों को निकाला गया।
गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक में एक महिला के परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई।
गाजा में इजराइल की एयरस्ट्राइक में एक महिला के परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई।

जंग से जुड़े कुछ अहम अपडेट्स…

  • हमास के हमले में इजराइल के अब तक 220 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
  • इजराइली सेना ने गाजा पट्टी पर हमास के नौसैनिक बल के एक सीनियर मेंबर को मार गिराया है।
  • अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन आज इजराइल पहुंचेंगे। वे PM नेतन्याहू, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और अन्य अधिकारियों से मिलेंगे।
  • राष्ट्रपति बाइडेन ने अमेरिका में यहूदी नेताओं से मुलाकात की।
  • इजराइल-हमास की जंग में 22 अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई है।
  • हमास ने दावा किया है कि उसने बंधक बनाए लोगों में से 2 बच्चों और 1 महिला को छोड़ दिया है।
  • इजराइल में घायलों की संख्या 3,000 हो गई है। वहीं, गाजा में 5,339 लोग घायल हुए हैं।

इजराइली सेना बोली- घुसपैठ की खबर गलत
​​​​​अलजजीरा के मुताबिक भारतीय समयानुसार रात करीब 10 बजे लेबनान बॉर्डर से घुसपैठ की खबर मिली थी। इसके बाद इजराइल-लेबनान बॉर्डर से लगे 3 शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया था, लेकिन बाद में इजराइली सेना ने कहा कि घुसपैठ नहीं हुई है।

दरअसल, 10 अक्टूबर को लेबनान से इजराइल में 15 रॉकेट दागे गए थे। जवाबी कार्रवाई में इजराइली सेना ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के 3 ठिकानों पर हमला किया था। 8 अक्टूबर को पहली बार लेबनान बॉर्डर से हिजबुल्लाह ने इजराइल पर गोलीबारी की थी और बम दागे थे।

गाजा में UN एजेंसी के पास सिर्फ 12 दिन का खाना-पानी बचा
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा में फिलिस्तीनी रेफ्यूजी के लिए काम कर रही UN रिलीफ एंड वर्क एजेंसी के पास बहुत कम मात्रा में खाना और पानी बचा है। इस मात्रा से सिर्फ 12 दिन का काम चल सकता है। इसके बाद 1 लाख 80 हजार लोगों के भूखे रहने की नौबत आ जाएगी।

एजेंसी की डिप्टी डायरेक्टर जेनेफर ऑस्टिन ने कहा- सड़कों पर मलबा है, रास्ते बंद हो गए हैं। कम्युनिकेशन लाइन कट गई हैं। लोगों की मदद करने में काफी मुश्किलें हो रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
कनाडा में हिंसा का माहौल…’, विदेश मंत्री जयशंकर बोले- पहले खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाए ट्रूडो सरकार

गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा लेवल में किया बदलाव , Y से बढ़ाकर Z कर दी गई

इजरायल-फिलीस्तीन पर भारत क्या है रुख? विदेश मंत्रालय ने दिए ये जवाब

इजरायल-फिलीस्तीन पर भारत क्या है रुख? विदेश मंत्रालय ने दिए ये जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend