ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप में आज भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला

UB India News by UB India News
October 12, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
वर्ल्ड कप में आज भारत-अफगानिस्तान का मुकाबला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार 11 अक्टूबर को भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। टॉस 1.30 बजे होगा।

टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल डेंगू की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन के ही ओपन करने की संभावना है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

यहां हम आपको टीम न्यूज, वेदर कंडीशन, पिच रिपोर्ट, हेड-टु-हेड रिकॉर्ड, टॉप परफॉर्मर्स और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11 के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल डेंगू की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।
टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर शुभमन गिल डेंगू की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे।

टीम न्यूज
शुभमन गिल टीम के साथ दिल्ली नहीं आए हैं। हालांकि, उन्हें चेन्नई में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन मैदान पर वापसी की तस्वीर अभी साफ नहीं है। उनकी जगह इस मैच में भी ईशान किशन के ओपन करने की संभावना है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को भी मौका दे सकता है।

दूसरी तरफ, अफगानिस्तान टीम में फिटनेस रिलेटेड कोई इश्यू नहीं है। टीम भारत को उसके घरेलू मैदान पर कड़ी चुनौती देना चाहती है।

हेड-टु-हेड रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ तीन वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें दो मैच भारत ने जीते और एक टाई रहा। इस मैच में भी टीम इंडिया फेवरेट है। उसका हालिया फॉर्म शानदार रहा। इस वर्ल्ड कप की सबसे तगड़ी टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने 6 विकेट से हराकर सफर का आगाज किया। अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

टॉप परफॉर्मर्स
बैटिंग के लिहाज से देखें तो 2023 में टीम इंडिया के लिए अब तक शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं, लेकिन वो इस मैच में नहीं खेलेंगे। लिहाजा सेकेंड बेस्ट स्कोरर विराट कोहली के इस साल की परफॉर्मेंस पर नजर डालते हैं। गेंदबाजी के लिहाज से कुलदीप यादव टीम इंडिया में टॉपर हैं।
अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन (500) बनाए हैं। उन्होंने एक शतक भी लगाया। बॉलिंग फ्रंट की बात करें तो फजलहक फारूखी ने अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने 12 मैच में 16 विकेट हासिल किए हैं।

पिच रिपोर्ट
इस मैदान पर अब तक 27 वनडे मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 13 और टारगेट चेज करने वाली टीम ने भी इतने ही मैच जीते। एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका था। आखिरी 6 मैच में से 5 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते। पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 260 रन है।

यहां जो हाईएस्ट रन चेज का रिकॉर्ड है, वो टीम इंडिया के नाम दर्ज है। 1982 में हमारी टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 278 रन बनाकर जीत हासिल की थी। यहां का विकेट स्लो है, लेकिन साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के पिछले मैच में दोनों टीमों ने करीब 800 रन बनाए। माना जा रहा है कि इस बार भी विकेट बैटिंग फ्रेंडली होगा और टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग को तवज्जो देगी।

मोस्ट मेमोरेबल एनकाउंटर
भारत और अफगानिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में इससे पहले सिर्फ एक बार आमने-सामने हुए हैं। तारीख थी 22 जून 2019 और जगह थी इंग्लैंड का साउथैम्प्टन ग्राउंड। उस वक्त विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। 50 ओवर में भारत ने 8 विकेट खोकर 224 रन बनाए। कोहली ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम 49.5 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हुई और सिर्फ 11 रन से मैच हार गई।

आखिरी ओवर में अफगान टीम को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। लेकिन, मोहम्मद शमी ने मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुजीब-उर-रहमान को आउट कर न सिर्फ हैट्रिक हासिल की बल्कि टीम इंडिया को जीत भी दिलाई।

अब मौसम की बात
देश की राजधानी का मौसम बुधवार को बिल्कुल साफ रहेगा। हवा की रफ्तार 13 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। उमस यानी ह्यूमिडिटी करीब 40% रहने की संभावना है। बारिश होने की कोई आशंका नहीं है। लिहाजा, पूरा और बेहतरीन मैच होने की उम्मीद बनाए रखिए।

अरुण जेटली स्टेडियम के विकेट पर साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का मैच हाई स्कोरिंग रहा था।
अरुण जेटली स्टेडियम के विकेट पर साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का मैच हाई स्कोरिंग रहा था।

पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर/मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
इजरायल ने गाजा पट्टी पर की रॉकेट्स की बौछार, हमास के 17 सैन्य ठिकानों पर जबरदस्त अटैक

हमास के हमले में इजरायल ही नहीं, US-ब्रिटेन सहित कई देशों के लोगों की मौत

पारिस्थितिकी से आर्थिकी का लालच

पारिस्थितिकी से आर्थिकी का लालच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend