ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया तय’, जेपी नड्डा की कथित टिप्पणी से बिहार में सियासी भूचाल

UB India News by UB India News
October 7, 2023
in Lokshbha2024, बिहार
0
‘क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया तय’, जेपी नड्डा की कथित टिप्पणी से बिहार में सियासी भूचाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख जेपी नड्डा की कथित टिप्पणी कि ‘क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया निश्चित है’ ने बिहार की राजनीति को फिर से गर्म कर दिया है। छोटे दलों ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये उनके सहयोगियों पर पीछे से छुरा घोंपने जैसा है। हालांकि भाजपा के सहयोगियों ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। लेकिन उन्होंने नियमित अंतराल पर आने वाली ऐसी टिप्पणियों को अस्वीकार कर दिया। विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इन टिप्पणियों के गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं।

फिर आया ‘क्षेत्रीय पार्टियों का सफाया’ बयान
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को पटना में पार्टी के संरक्षक कैलाशपति मिश्र के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर एक समारोह को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की। पिछले साल 31 जुलाई को नड्डा की ओर से दिए गए इसी तरह के बयान के कारण राज्य में एनडीए सरकार अचानक गिर गई थी, जब जेडी (यू) ने राजद, कांग्रेस और अन्य ग्रैंड अलायंस के समर्थन से अपनी सरकार बनाने के लिए भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया था।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने शुक्रवार को भाजपा के सहयोगियों से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। नीरज कुमार ने एनडीए के सहयोगियों से पूछा कि भाजपा बार-बार आपका अस्तित्व खत्म करने की घोषणा कर रही है। आप अपने अस्तित्व को खत्म करने या स्थापित करने के लिए राजनीति कर रहे हैं?

राजद ने भी भाजपा प्रमुख की टिप्पणी पर उन पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की घोषणा करने वाले लोग खुद ही जल्द ही दफन हो जाएंगे। राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा अपनी योजना में सफल नहीं होगी क्योंकि क्षेत्रीय दलों को खत्म करना मुश्किल है।

बीजेपी के सहयोगी दल भी कथित बयान से हैरान
पूर्व मंत्री और भाजपा के सहयोगी हम (एस) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि नड्डा ने किस संदर्भ में बात की, लेकिन हर पार्टी का सम्मान किया जाना चाहिए।

वहीं, एलजेपी (रामविलास) के एक नेता ने कहा कि एक तरफ, भाजपा अध्यक्ष हमारा समर्थन मांग रहे हैं, दूसरी तरफ वह हमें खत्म करना चाहते हैं। हम हैरान हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
इजरायल और हमास में युद्ध जैसे हालात, गाजा की सड़कों पर दिखा मुंबई हमलों जैसा नजारा, हर तरफ बिखरी लाशें , नेतन्याहू ने बुलाई आपात बैठक, युद्ध का किया ऐलान

इजरायल और हमास में युद्ध जैसे हालात, गाजा की सड़कों पर दिखा मुंबई हमलों जैसा नजारा, हर तरफ बिखरी लाशें , नेतन्याहू ने बुलाई आपात बैठक, युद्ध का किया ऐलान

एशियन गेम्स : भारतीय एथलीटों ने किया वादा पूरा, पहली बार 107 मेडल जीत रचा इतिहास

एशियन गेम्स : भारतीय एथलीटों ने किया वादा पूरा, पहली बार 107 मेडल जीत रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend