ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इजरायल और हमास में युद्ध जैसे हालात, गाजा की सड़कों पर दिखा मुंबई हमलों जैसा नजारा, हर तरफ बिखरी लाशें , नेतन्याहू ने बुलाई आपात बैठक, युद्ध का किया ऐलान

UB India News by UB India News
October 8, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
इजरायल और हमास में युद्ध जैसे हालात, गाजा की सड़कों पर दिखा मुंबई हमलों जैसा नजारा, हर तरफ बिखरी लाशें , नेतन्याहू ने बुलाई आपात बैठक, युद्ध का किया ऐलान

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दक्षिणी इजरायल में शनिवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। फिलीस्‍तीनी आतंकी संगठन हमास की तरफ से भारी तादाद में रॉकेट दागे गए हैं। इसके बाद इजराइल ने युद्ध का अलर्ट जारी कर दिया है। हमास की तरफ से हुए रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। गाजा से इजरायल में घुसने के बाद फिलिस्तीनी आतंकी समूह सड़क पर जो भी दिख रहा है, उसे मौत के घाट उतारता जा रहा है। साथ ही नागरिकों पर फायरिंग भी हो रही है। इससे साफ है कि हमास के आतंकी सिर्फ इजरायल की सेना को ही निशाना नहीं बना रहा है। कुछ लोग इसे साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की तरह करार दे रहे हैं जिसमें 175 लोगों की मौत हो गई थी।

हमास के प्रवक्ता मोहम्मद दीफ ने हमले की जिम्मेदारी ली

हमास के प्रवक्ता मोहम्मद दीफ ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में मौजूद फिलिस्तीन के नागरिकों को इजराइल के खिलाफ खड़े रहना चाहिए. उन्होंने कहा, हमने यह हमले येरुशलम में अल अक्सा मस्जिद पर उनके हमलों के जवाब में की है.

इजराइल ने हमास के खिलाफ शुरू किया ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स’

हमास के इजराइल पर हमले के बाद इजराइल की सेना ने हमास पर ‘ऑपरेशन आयरन स्वॉर्ड्स’ की घोषणा की है.

इजराइल सेना ने हमास के हमलों का गाजा पट्टी पर जवाब देना शुरू किया

इजराइल में हमास के हमले के बाद इजराइल की सेना एक्शन मोड में है. इजराइल की सेना ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट में कहा गया है कि हमास के हमलों के जवाब में उन्होंने गाजा पट्टी पर उसके ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया है.

इजराइल के रक्षा मंत्री बोले- ‘हमास ने गलती कर दी, उसे सजा मिलेगी’

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने हमास के आतंकी हमले के बाद अपना आधिकारिक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, हमास के आतंकियों ने आज सुबह एक गंभीर गलती की और इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. इजराइल सुरक्षा एजेंसियों के जवान हर स्थान पर दुश्मन से लड़ रहे हैं. मैं इजराइल के सभी नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आह्वान करता हूं. इजराइल इस युद्ध को जीत लेगा.

अमेरिका बोला पूरे मामले पर बनी हुई है हमारी नजर

इजराइल पर हुए आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने कहा है कि हमें मामले की जानकारी है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हमने यहां पर नजर बनाई हुई है. वहीं इजराइल में अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि ‘अमेरिकी नागरिकों को इस हमले से सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी चाहिए.

मिडिल ईस्ट में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर स्थिति खराब हो गई है. गाजा पट्टी में हमास के आतंकियों ने शनिवार (7 अक्टूबर 2023) को तड़के सुबह हमला कर दिया. सबसे पहले उन्होंने इजराइल में हजारों की संख्या में रॉकेट दागे उसके बाद जमीन के रास्ते लगातार हमला करते हुए इजराइल में घुस चुके हैं.

कुछ आतंकी पैराग्लाईडर्स का इस्तेमाल करके सीमा में दाखिल हो गए. कुछ आतंकी सड़क मार्ग के रास्ते से इजराइल में घुस गए और उन्होंने जिसको देखा उसी को गोली मार दी. अचानक बड़े पैमाने पर हुए इस हमले के बाद इजराइल में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत आपातकालीन बैठक बुलाई है और देश में युद्ध का ऐलान कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इजराइल पर 5 हजार से भी अधिक रॉकेट दागे हैं. फिलिस्तीन आतंकियों ने गाजा पट्टी के रास्ते से इजराइल पर हमला कर दिया और उसकी सीमा में घुस आए.

इजराइल के लोगों को घर में रहने का आदेश
सीएएनएन के मुताबिक रॉकेट हमले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि पीएम और रक्षा मंत्री तेल अवीव में उच्चस्तरीय मीटिंग कर रहे हैं. देश के सभी नागरिकों को अलर्ट कर दिया गया है. सभी को घर के अंदर रहने को ही कहा गया है. हमास के हमले के बाद मीडिया के सामने आए इजराइल के रक्षा मंत्री ने एक वीडियो जारी किया है.

उन्होंने कहा, हमास के आतंकियों ने आज सुबह एक गंभीर गलती की और इजराइल के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया. इजराइल सुरक्षा एजेंसियों के जवान हर स्थान पर दुश्मन से लड़ रहे हैं. मैं इजराइल के सभी नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आह्वान करता हूं. इजराइल इस युद्ध को जीत लेगा. वहीं अमेरिका ने इस हमले के बाद कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बना कर रख रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
एशियन गेम्स : भारतीय एथलीटों ने किया वादा पूरा, पहली बार 107 मेडल जीत रचा इतिहास

एशियन गेम्स : भारतीय एथलीटों ने किया वादा पूरा, पहली बार 107 मेडल जीत रचा इतिहास

अंतरिक्ष में भारत बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन? भारतीय स्‍पेस स्‍टेशन का आकार इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से छोटा होगा और उससे अलग काम करेगा

अंतरिक्ष में भारत बनाएगा अपना स्पेस स्टेशन? भारतीय स्‍पेस स्‍टेशन का आकार इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से छोटा होगा और उससे अलग काम करेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend