दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
पंजाब में आप पार्टी का प्रदर्शन
पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वॉटर केनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए। इसी दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं बैरिकेड से पीछे खदेड़ दिया। वहीं खबर है कि कार्यकर्ताओं पर आसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब नीति घोटाले में 10 घंटे पूछताछ के बाद बुधवार देर शाम उन्हें गिरफ्तार किया था। ED आज कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांगेगी।
आम आदमी पार्टी के चार बड़े नेताओं की आज कोर्ट में पेशी है या फिर उनके मामलों पर अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई होगी. आम आदमी पार्टी को बुधवार को एक और झटका लगा जब प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली शराब की नीति की जांच से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया. सबसे पहले जांच एजेंसी ने संजय सिंह के घर पर रेड डाली और करीब 10 घंट तक पूछताछ और सर्च का दौर चलता रहा और देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. यह आम आदमी पार्टी से तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पिछले साल मई में चार कंपनियों के माध्यम से धनराशि देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जो कथित तौर पर उनसे जुड़े थे.
आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका इस साल फरवरी में आया, जब उस समय दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को सीबीआई द्वारा कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार किया गया था. संजय सिंह के खिलाफ छापे इस केस के आरोपी दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद डाले गए. अरोड़ा ने दावा किया था कि AAP नेता ने उन्हें सिसोदिया से मिलवाया था, जो एक्साइज मिनिस्टर थे.
संजय सिंह की पेशी
दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जांच एजेंसी ईडी दिल्ली के रॉउज एवन्यू कोर्ट में पेश करेगी. ईडी इस मामले में संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी क्योंकि इस मामले में अभी कई सवालों के जवाब तलाशने हैं. आपको बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में संजय सिंह गिरफ्तार होने वाले दूसरे बड़े नेता हैं. इससे पहले इसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं, जो अभी जेल में बंद हैं.
सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर आज भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी. कोर्ट ने ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू से पूछा कि जब इस पूरे मामले में कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को फायदा हुआ तो आखिर पार्टी को पक्षकार क्यों नहीं बनाया गया? सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया के वकील सिंघवी से पूछा कि क्या दोनों ही मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इस पर सिंघवी ने कहा कि इन मामलों में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है. मनीष सिसोदिया की जमानत के मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि अभी तक इस मामले में हुई कार्रवाई का स्टेज क्या है? क्या आरोप तय हो गए हैं? इस पर मनीष सिसोदिया की ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अभी तक आरोप तय नहीं हुए हैं. वे सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करते रहते हैं. इस मामले से जुड़े दस्तावेजों की आपूर्ति जारी है.
सतेंद्र जैन के किस मामले की होनी है सुनवाई
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी और सीबीआई मामले को दूसरी अदालत में ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट आज को सुनवाई करेगा.आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को भी पिछले साल मई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. वह फिलहाल मेडिकल के आधार पर जमानत पर हैं. जैन की 21 जुलाई को सर्जरी हुई है और सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत की अवधि को बढ़ा दिया है.
राघव चड्ढा की किस याचिका पर भी होगी सुनवाई
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा सरकारी बंगला खाली करने के राज्यसभा सचिवालय के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट आज (5 अक्टूबर) को सुनवाई करेगा. आपको बता दें कि राज्यसभा सचिवालय की ओर से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सबसे पहले नई दिल्ली में एक टाइप-VII बंगला आवंटित किया गया था जोकि आमतौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल या मुख्यमंत्री होते हैं, उनको दिया जाता है. इसके बाद उनको दूसरा नया बंगला उनकी सांसद कैटेगरी के अनुसार टाइप-VI राज्यसभा सचिवालय की हाउस कमेटी ने आवंटित किया था. जिसमें रेनोवेशन कराने के बाद से वह अपने परिवार के साथ रह रहे थे. लेकिन उनके सरकारी आवास का आवंटन टाइप-V का पात्र होने के चलते एक बार फिर से रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पटियाला हाउस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह आप के तीसरे प्रमुख नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी गुरुवार सुबह 11 बजे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन भी करेगी।
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर संबित पात्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कैसे हुए अरेस्ट सब बताया
आज बीजेपी मुख्यालय पर प्रोटेस्ट करेगी आम आदमी पार्टी
प्रधानमंत्री बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं- केजरीवाल







