ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज राजस्थान-मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
आज राजस्थान-मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्थान और मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनावों होने की संभावना है. पीएम मोदी भी इसी वजह से इन दोनों चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी गुरुवार (6 अक्टूबर 2023) को राजस्थान पहुंचेंगे और यहां पर कई विभागों की करीब 5 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किये.

राजस्थान के जोधपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। बता दें कि आज पीएम मोदी चुनावी राज्य राजस्थान के दौरे पर हैं। इस दौरान आज प्रधानमंत्री ने राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेरिटेज स्पेशल-मारवाड़ और रुणिचा एक्सप्रेस-जैसलमेर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान वह राज्य है जहां भारत का शौर्य, समृद्धि और संस्कृति झलकती है। जोधपुर में हुए G20 सम्मेलन की तारीफ दुनियाभर ने की।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

“मीडिया वाले लिखेंगे मोदी का बड़ा हमला”

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि एक बार सनसिटी जरूर आएं, मेहरानगढ़, जसवंत थड़ा जरूर देखें। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास का प्रतिनिधित्व करने वाला राजस्थान भारत के भविष्य का भी प्रतिनिधित्व करे, यह जरूरी है। इसके लिए राजस्थान का विकास जरूरी है। राजस्थान के विकास रेल, रोड हर क्षेत्र में तेज गति से केंद्र सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी ने आगे कहा, “इसी साल रेलवे के विकास के लिए करीब 9500 करोड़ रुपये का बजट राजस्थान को दिया गया है। ये बजट पिछली सरकार के सालाना औसत बजट से करीब 14 गुना ज्यादा है। और ये मैं कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहा, फैक्चुअल जानकारी दे रहा हूं। वरना मीडिया वाले लिखेंगे- मोदी का बड़ा हमला।” पीएम ने कहा कि हमने बिजली की ट्रेन के ढांचे का विकास किया इससे विकास में तेजी भी आएंगी और वातावरण भी सुरक्षित रहेगा। हमारा वैभवशाली एयरपोर्ट बनाने का प्रचलन रहा है। जहां आम आदमी सफर करता उस रेलवे स्टेशन को मैं एयरपोर्ट से बढ़िया बना दूंगा।

“9 सालों में 3700 KM ट्रैक का विद्युतीकरण”
PM मोदी ने कहा, “आज रेल और रोड की जिन परियोजनाओं को शुरू किया गया है उनसे विकास के अभियान को और गति मिलेगी। इन सभी परियोजनाओं से इस इलाके की लोकल अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आजादी के बाद के इन सभी दशकों में, 2014 तक, राजस्थान में केवल 600 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया था। पिछले 9 सालों में 3700 किलोमीटर से अधिक रेल पटरियों का विद्युतीकरण किया गया। इन ट्रैकों पर डीजल इंजन वाली ट्रेनों की जगह इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें चलेंगी। इससे राजस्थान में प्रदूषण कम होगा और यहां की हवा भी सुरक्षित रहेगी।

जोधपुर में पीएम मोदी ने कहा, “आज रेल और रोड की जिन परियोजनाओं को शुरू किया गया है उनसे विकास के अभियान को और गति मिलेगी… इन सभी परियोजनाओं से इस इलाके की लोकल अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का क्या कार्यक्रम है?
प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगे और वहां 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ये परियोजनाएं सड़क, रेल, गैस पाइपलाइन, आवास और स्वच्छ पेयजल जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं. वह इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,000 से अधिक घरों का उद्घाटन करेंगे.

पीएमओ ने कहा कि व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. प्रधानमंत्री सिवनी जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
मालदीव में चल गया चीनी पैंतरा

मालदीव में चल गया चीनी पैंतरा

जैन, सिसोदिया, संजय के बाद अगला कौन…

जैन, सिसोदिया, संजय के बाद अगला कौन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend