ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ED और IT द्वारा तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में छापेमारी

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in अपराध, कानून, खास खबर
0
ED और IT द्वारा तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के घर पर छापेमारी की है. ये छापेमारी मध्यमग्राम नगर पालिका में कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में हो रही है. पश्चिम बंगाल में ईडी की ये छापेमारी ऐसे समय पर हो रही है, जब गुरुवार सुबह से ही डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के यहां भी आयकर विभाग छापे मार रहा है. पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग जगहों पर ईडी की छापेमारी हुई है.

डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन के ऊपर टैक्स चोरी का आरोप है. इसे लेकर ही उनके यहां छापेमारी की जा रही है. वहीं, ईडी ने बुधवार (5 अक्टूबर) को ही दिल्ली शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार किया है. ईडी के अधिकारियों ने बुधवार सुबह संजय सिंह के सरकारी आवास पर छापेमारी की. इसके बाद दिनभर पूछताछ चली और फिर उन्हें शाम होते-होते गिरफ्तार कर लिया.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

बंगाल में कितने लोकेशन पर हो रही छापेमारी?

ईडी बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के घर और दफ्तर पर छापेमारी कर रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजधानी कोलकाता से लेकर उत्तर 24 परगना जिले समेत 12 जगहों पर ईडी की रेड चल रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री के यहां छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए की जा रही है. अभी तक टीएमसी या फिर रथिन घोष की तरफ से इस छापेमारी पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

रथिन घोष से जुड़ी लोकेशन पर छापेमारी के अलावा ईडी ने उत्तर 24 परगना जिले के बेलघोरिया में कमरहाटी नगर पालिका के अध्यक्ष गोपाल साहा के घर पर छापेमारी शुरू कर दी है. ईडी ने बारानगर नगर पालिका की चेयरमैन अपर्णा मौलिक और दक्षिण दम दम नगर पालिका के उपाध्यक्ष नेताई दत्ता के घर पर छापेमारी शुरू की है. इसके अलावा ईडी ने दम दम नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पंचू रॉय के नागेरबाजार स्थित घर पर छापेमारी कर रही है. उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रशांत चौधरी के आवास पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी टीटागढ़ नगर पालिका में भर्ती में कथित भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है.

क्या है रथिन घोष पर आरोप?

ममता सरकार में खाद्य मंत्री रथिन घोष मध्यमग्राम नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रहे हैं. उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने अयोग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरियों में भर्ती करवाया है. इसके लिए उन्हें रिश्वत दी गई. यही वजह है कि ईडी उन आरोपों की जांच कर रही है कि घोष और उनके सहयोगियों ने नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से रिश्वत ली है या नहीं. फिलहाल तलाशी जारी है और अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी से पहले 80 से 90 अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद अधिकारियों ने सुबह छह बजे से मंत्री के घर पर छापेमारी की शुरुआत की. कुल मिलाकर 13 जगहों पर छापेमारी चल रही है. हर लोकेशन पर 7 से 8 अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं. सीआरपीएफ जवानों को ईडी अधिकारियों की सुरक्षा के लिए लगाया गया है.

डीएमके सांसद के यहां छापेमारी की वजह क्या है?

आयकर विभाग डीएमके सांसद एस जगतरक्षकन से जुड़े 40 लोकेशन पर छापेमारी कर रहा है. चेन्नई से लेकर उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अराक्कोनम तक में छापेमारी चल रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग डीएमके सांसद के घर, दफ्तर, लग्जरी होटलों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में छापेमारी की है. सांसद होने के साथ-साथ जगतरक्षकन एक बिजनेसमैन भी हैं. उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने टैक्स की चोरी की है.

उदयपुर में आयकर विभाग की छापेमारी

राजस्थान के उदयपुर शहर में भी आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. विभाग भू-कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हिरण मगरी, सेक्टर 14 और सेक्टर 11 सहित कई इलाकों में कार्रवाई की सूचना मिली है. आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले; कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आप का प्रदर्शन, दागे गए आंसू गैस के गोले; कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत, 22 जवानों समेत 100 से अधिक लापता

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 14 लोगों की मौत, 22 जवानों समेत 100 से अधिक लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend