ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में विधानसभा के चुनाव समय से पहले हो सकते हैं !

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in खास खबर, पटना, बिहार, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
इंडिया’ गठबंधन में दिखने लगी दरार! अलग रही पार्टियां बिगाड़ने लगीं खेल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेहद हड़बड़ी में हैं? क्या उन्हें समय से पूर्व चुनाव का पूरा अंदेशा हो चुका है? क्या एक बार फिर से उनकी अंतरात्मा ने कुछ कहा है? क्या नीतीश ललन सिंह की राजद से कुछ ज्यादा ही नजदीकी से परेशान हैं? ये सवाल यूं ही नहीं उठ रहे। बिहार सरकार ने जिस हड़बड़ी में जातिगत सर्वे कराया और आनन-फानन उसके आंकड़े जारी किए, उससे यही लगता है कि क्या सच में बिहार में विधानसभा के चुनाव समय से पहले होंगे। कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए न्यायिक सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव भी नीतीश ने पास करा लिया। यह भी उनका एक चुनावी कदम माना जा रहा है। अगर जल्दी ही नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा देने का फैसला भी सरकार ले ले तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।

नीतीश समय से पहले चुनाव का जता चुके हैं अंदेशा
नीतीश कुमार ने इस साल जून में ही कहा था कि चुनाव समय से पहले कभी भी हो सकता है। इसलिए सरकारी योजनाओं का काम तेजी से पूरा हो जाना चाहिए। यह बात नीतीश ने एक विभाग की समीक्षा बैठक में कही थी। तभी से कयासबाजी शुरू हो गई कि नीतीश को भाजपा की चाल की भनक लग गई है। बाद में बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नीतीश के अंदाज में ही कहा कि बिहार में विधानसभा के चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। आश्चर्य यह कि अमित शाह और नीतीश कुमार ने समय पूर्व चुनाव की बात कही, लेकिन महागठबंधन (नया नाम I.N.D.I.A) में शामिल दूसरे दल के नेताओं ने ऐसी आशंका कभी नहीं जताई।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

चिराग भी कहते रहे हैं कि समय पूर्व चुनाव की बात
लोक जन शक्ति पार्टी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी बिहार में समय से पहले चुनाव की बात कहते रहे हैं। अब तो यह भी कहा जाने लगा है कि लोकसभा और बिहार विधानसभा के चुनाव एक साथ हो सकते हैं। ऐसा कहने वालों का अनुमान है कि नीतीश कुमार खुद इसकी पहल करेंगे। महागठबंधन के साथ उनकी यारी अधिक दिनों तक नहीं चलने वाली। जेडीयू के एक सीनियर लीडर ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि जेडीयू को पहले भाजपा से भय था कि वह उसे निगल जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि क्षेत्रीय पार्टियों का समय खत्म हो रहा है। इसे ही आधार बना कर नीतीश ने भाजपा से अपनी राह अलग कर ली थी।

ललन सिंह की RJD के प्रति हमदर्दी से नीतीश सतर्क
अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की आरेजेडी के प्रति हमदर्दी की भनक नीतीश को लग गई है। कहा जाता है कि नीतीश इससे काफी खफा हैं। आरजेडी ने जेडीयू को तोड़ कर अपनी सरकार बनाने का टास्क ललन सिंह को दिया है। यही वजह है कि अशोक चौधारी और ललन सिंह के विवाद में नीतीश ने चुप्पी साध ली है। जेडीयू छोड़ कर नेताओं के जाते रहने से नीतीश पहले से ही परेशान हैं। अब वे और जोखिम लेने की स्थिति में नहीं हैं। इसीलिए अपनी पार्टी को बचाने के लिए वे किसी भी वक्त महागठबंधन छोड़ सकते हैं। भाजपा से इन दिनों उनकी बढ़ती नजदीकी को भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है।

मांझी की नीतीश को सलाह- अब नया मंत्रिमंडल बनाएं
इस बीच पूर्व सीएम और हम (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने जाति गणना के आंकड़े जारी होने के बाद नीतीश कुमार को एक नायाब सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि नीतीश को इस्तीफा देकर नये ढंग से मंत्रिमंडल बनाना चाहिए, जिसमें जाति गणना की रिपोर्ट पर अमल की झलक दिखे। उन्हें तो यह भी शिकायत है कि जाति गणना में सही ढंग से काम नहीं हुआ है। चिराग पासवान का अलग रोना है। उनका कहना है कि पासवान जाति की संख्या साजिश के तहत घटा दी गई है। और भी शिकायतें तकरीबन हर प्रतिपक्षी दल की ओर से आ रही है।

समय से पूर्व चुनाव के लिए नीतीश क्या कर सकते हैं
अगर आरजेडी से नीतीश कुमार का तालमेल नहीं बैठ रहा है तो उनके पास विकल्प क्या हैं। प्रथमदृष्टया दो विकल्प उनके सामने हैं। पहला यह कि वे महागठबंधन छोड़ कर एनडीए में वापसी करें। इससे 2025 तक उन्हें निष्कंटक राज करने का मौका मिल जाएगा। दूसरा विकल्प यह है कि वे विधानसभा भंग कर दें और चुनाव की प्रतीक्षा करें। चुनाव होने तक वे केयरटेकर के तौर पर काम करते रहें। ऐसे में इस बात की भी संभावना बनेगी कि नीतीश के विधानसभा भंग होते ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाए।

RJD को अब नीतीश से चुनावी लाभ की उम्मीद नहीं
इन सबके बवजूद नीतीश जेडीयू को सुरक्षित रख भी पाएंगे, इसकी गारंटी नहीं। ऐसा इसलिए कि नीतीश कुमार को अपना और अपनी पार्टी का वजूद बचाना है। जेडीयू पर सभी दलों की चौतरफा नजर है। सीएम की कुर्सी के लिए आरजेडी को एक दर्जन से भी कम विधायकों की जरूरत है। जिस तरह जेडीयू में हताशा का माहौल है, वैसे में आरजेडी चाहे तो आसानी से उनके विधायकों को तोड़ कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। चर्चा है कि ललन सिंह को आरजेडी ने यही टास्क सौंपा है। सच तो यह है कि आरजेडी को नीतीश कुमार के साथ रहने पर कोई खास लाभ अब नहीं दिखता है। नीतीश की छवि अब पहले जैसी नहीं रही। इसलिए आरजेडी भी नीतीश से पिंड छुड़ाने की कोशिश करेगा। बिहार की राजनीति किस करवट बैठती है, लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। अगर नीतीश को मन माफिक सीटें मिलीं तो इन तमाम अटकलों पर विराम लग जाएगा, वर्ना बिहार की राजनीति में एक बार उथल-पुथल मचना तो तय है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post
भारत ने एशियाड में 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत को 21वां गोल्ड , अब तक 84 मेडल जीते ,

भारत ने एशियाड में 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत को 21वां गोल्ड , अब तक 84 मेडल जीते ,

आप के सांसद संजय सिंह के आवास पर ED के छापे, शराब घोटाले की चार्जशीट में है नाम

दिल्ली शराब नीति मामले में AAP को आरोपी बनाएगी ED, सुप्रीम कोर्ट को देगी जानकारी- सूत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend