भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 12वें दिन तक 84 मेडल जीत लिए हैं। 11वें दिन 12 मेडल जीते। इनमें तीन गोल्ड के अलावा पांच सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं। जेवलिन में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड तो किशोर कुमार जेना ने सिल्वर दिलाया। भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में भी अव्वल रही। एशियाड के 11वें दिन भारत के कुल मेडल 81 हो गए। इसके साथ ही भारत ने एशियन गेम्स के 72 साल के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
ये खबर अहम क्यों है: भारत ने पिछले एशियाड (2018) में 70 मेडल जीते थे। इनमें 16 गोल्ड, 23 सिल्वर और 31 ब्रॉन्ज शामिल रहे। 7 अक्टूबर को एशियाड का लास्ट डे है। इस दिन क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी के फाइनल है। ऐसे में भारत के खाते में मेडल की संख्या 100 के पार जा सकती है।
तीरंदाजी में एक और स्वर्ण
कंपाउंड पुरुष टीम तीरंदाजी में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिला है। ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और जावकर प्रथमेश समाधान की टीम ने दक्षिण कोरिया को 235-230 के अंतर से हराया है। आज के दिन में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है।
दीपिका-हरिंदर ने जीता स्वर्ण
महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपिका और हरिंदर ने भारत के लिए दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने आइफा आजमान और मोहम्मद की मलेशियाई जोड़ी को 11-10, 11-10 से हराया।
तीरंदाजी टीम ने स्वर्ण जीता
महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।
कुश्ती में चार पदक की आस
कुश्ती में आज चार भारतीय कांस्य पदक की दौड़ में हैं।
- पुरुषों के ग्रीको-रोमन 130 किग्रा में नवीन बनाम किम मिनसेओक (दक्षिण कोरिया)।
- महिलाओं की 50 किग्रा फ्रेस्टाइल में पूजा गहलोत बनाम अक्तेंज क्यूनिमजेवा (उज्बेकिस्तान)।
- महिलाओं की 54 किग्रा फ्रीस्टाइल में एंटीम बनाम बोलोर्टुया बैट-ओचिर (मंगोलिया)।
- महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में मानसी बनाम लैलोखोन सोबिरिवा (उज्बेकिस्तान)।
टीम इंडिया ने पहली बार जीते 21 गोल्ड
भारतीय एथलीट्स ने इतिहास रच दिया है. दरअसल टीम इंडिया ने 72 सालों के इतिहास में पहली बार 21 गोल्ड मेडल जीते हैं. इससे पहले 2018 में 16 गोल्ड जीते थे. भारत ने इस बार ओवर ऑल मेडल्स की संख्या भी पार कर ली है. भारत को 2018 में कुल 70 मेडल मिले थे. लेकिन इस बार 81 मेडल आ चुके हैं.
तीरंदाजी में मिले दो गोल्ड मेडल
भारत ने तीरंदाजी में 2 गोल्ड जीते हैं. ज्योति सुरेखा ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड दिलाया. अब वुमेंस कंपाउंड के टीम के तौर पर खेलते हुए भी उनका निशाना नहीं चूका.
एशियन गेम्स में भारत को 19वां गोल्ड
भारत ने वुमेंस कंपाउंड तीरंदाजी के फाइनल मैच में चाइनीज ताइपे को मात देकर 19वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. अदिती, ज्योति और परनीत कौर ने कमाल का प्रदर्शन किया. भारत के खाते में अब कुल 82 मेडल्स आ चुके हैं.
पीवी सिंधु को क्वार्टरफाइनल में मिली शिकस्त
क्वार्टरफाइनल मैच में बैडमिंटन की स्टार पीवी सिंधु उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी हैं. चीन की बिंगजियाओ ने सिंधु को शिकस्त दे दी है. अब कबड्डी और कुश्ती पर भारत की उम्मीदें टिकी हैं.
एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन में हो रहा है. इसमें भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने 11वें दिन तक कुल 81 मेडल जीते. इसके साथ ही उसके खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया. भारतीय एथलीट्स ने पहली बार एशियन गेम्स में 18 गोल्ड मेडल जीते. भारत ने इससे पहले एशियन गेम्स 2018 में 16 गोल्ड मेडल जीते थे. टीम इंडिया को 12वें दिन भी अपने खिलाड़ियों से उम्मीद होगी. बैडमिंटन, कबड्डी और स्क्वैश समेत तमाम खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ी मैदान पर होंगे.
रेसलिंग में भारत की पूजा गहलोत, अंतिम पंघाल और मानसी अहलावत रिंग में होंगी. इन सभी के मुकाबलों की शुरुआत सुबह 7.30 बजे से होगी. मेंस मैराथन के फाइनल के लिए भारत के मान सिंह और बेल्लिप्पा मैदान पर उतरेंगे. भारत मेंस और विमेंस चेज टीम दोपहर 12.30 बजे से अपने-अपने मैच खेलेगी. आर्चरी के लिए कंपाउंड विमेंस टीम और कंपाउंड मेंस टीम मैदान पर उतरेगी.
भारतीय बैडमिंडन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय सुबह 7.30 बजे से मेंस सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे. पीवी सिंधु विमेंस सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी. सात्विक और चिराग मेंस डबल्स का क्वार्टर फाइनल खेलेंगे. भारत की मेंस कबड्डी टीम का चीनी ताइपे से सुबह 8 बजे से मुकाबला होगा. इसके बाद दोपहर 1.30 बजे से जापान के खिलाफ मैच होगा.
भारत के खिलाड़ी स्क्वैश में भी हिस्सा लेंगे. दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह मिक्स्ड डबल्स का फाइनल मैच 11.30 बजे से खेलेंगे. मेंस सिंगल्स का फाइनल मैच सौरव घोसाल दोपहर 2.30 बजे से खेलेंगे.
टीम इंडिया 11वें दिन के अंत तक मेडल टैली में चौथे नंबर पर रही. उसने 18 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. इस मामले में चीन टॉप पर है. उसने कुल 310 मेडल जीते हैं. चीन ने 167 गोल्ड, 92 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल जीते. जापान दूसरे नंबर पर है. जापान ने कुल 142 मेडल जीते हैं. उसने 36 गोल्ड, 51 सिल्वर और 55 ब्रॉन्ज अपने नाम किए. साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर है. उसने 145 मेडल जीते हैं. साउथ कोरिया ने 33 गोल्ड, 44 सिल्वर और 68 ब्रॉन्ज जीते.







