ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

13वें विश्व कप क्रिकेट का हुआ आगाज , अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच इंग्लैंड न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच जारी

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in क्रिकेट
0
13वें विश्व कप क्रिकेट का हुआ आगाज , अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच इंग्लैंड न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वनडे विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज आज हो गया। भारत के 10 मैदानों पर होने वाले इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार (पांच अक्तूबर) को गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इंग्लैंड ने विश्व कप के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की है। जॉनी बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ही ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया। इंग्लैंड ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने 11 और डेविड मलान ने एक रन बनाए ।

RELATED POSTS

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, मार्क वुड।

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी वर्ल्ड कप मैच 2019 के फाइनल में खेला गया था। तब मैच और सुपर ओवर टाई हो जाने के बाद इंग्लैंड ने ज्यादा बाउंड्री मारने के आधार पर खिताब जीता था। ऐसे में कीवी टीम के पास 2019 में मिली उस हार का हिसाब बराबर करने का मौका रहेगा।

हेड-टु-हेड मुकाबला बराबरी का, दोनों ने 44-44 मैच जीते
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 95 वनडे खेले गए। दोनों को ही 44-44 मुकाबलों में जीत मिली। 3 मैच टाई, जबकि 4 मैच बेनतीजा रहे।

वर्ल्ड कप में दोनों ने 5-5 मैच जीते
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मैच खेले गए हैं। दोनों ही टीमों को 5-5 में जीत मिली। 2019 वर्ल्ड कप में दोनों के बीच आखिरी मुकाबला टाई रहा था। मामला सुपर ओवर में पहुंचा, लेकिन ये भी टाई हो जाने के बाद इंग्लैंड ने ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर मैच जीता था।

टीम अपडेट्स: विलियमसन और साउदी नहीं खेलेंगे
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पहले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह विकेटकीपर टॉम लैथम कमान संभालेंगे। बॉलिंग डिपार्टमेंट में टिम साउदी भी अब तक फिट नहीं हो सके हैं। इसलिए टीम दोनों अनुभवी प्लेयर्स के बिना उतरेगी। दूसरी ओर इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी हिप इंजरी के कारण ओपनिंग मिस कर सकते हैं।

रीसेंट फॉर्म

  • इंग्लैंड ने अपने पिछले 5 में से 4 वनडे जीते हैं। टीम ने अपने होम ग्राउंड पर पिछले दिनों न्यूजीलैंड को ही 4 वनडे की सीरीज हराई थी।
  • न्यूजीलैंड ने पिछले में 5 में से 2 ही वनडे जीते, उन्हें 3 में हार मिली। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के पहले उन्हें पाकिस्तान में भी हार मिली थी।

इस साल 73.87 के औसत से रन बना रहे मलान, आदिल रशीद 15 विकेट ले चुके
इंग्लैंड ने इस साल खेले 12 में से 7 वनडे जीते हैं। एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा है। जबकि चार मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी।

इंग्लिश टीम की ओर से 2023 में डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 591 रन बनाए हैं। वो 73.87 के एवरेज से रन बना रहे हैं। मलान के बल्ले से इस साल 3 शतक और 3 अर्धशतक आ चुके हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में आदिल रशीद 7 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। वो 6.09 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर रहे हैं। रशीद इस साल हर 25वीं बॉल पर विकेट ले रहे हैं।

डेरिल मिचेल इस साल 650+ रन बना चुके हैं, टीम 55% मैच हारी
साल 2023 में न्यूजीलैंड ने 20 वनडे खेले हैं। इनमें से टीम ने 8 मैच जीते, 11 हारे और एक नो रिजल्ट रहा। यानी कि इस साल टीम का विनिंग परसेंटेज 40% और हारने का परसेंटेज 55% रहा। 5% मैच नो रिजल्ट रहे।

इस साल कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 652 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक और एक अर्धशतक आया। बॉलिंग डिपार्टमेंट की बात करें तो मैट हेनरी ने 10 मैच में 4.72 की इकोनॉमी से 14 विकेट लिए हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम है वर्ल्‍डकप में सबसे ज्‍यादा रन
जहां तक वर्ल्‍डकप में सर्वाधिक रन बनाने की बात है तो यह रिकॉर्ड इस समय भारत के सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम पर है. अपने करियर के दौरान छह वर्ल्‍डकप में खेलने वाले मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने टूर्नामेंट के 45 मैचों में 56.95 के औसत से 2278 रन बनाए थे. 46 मैचों में 1743 रनों के साथ ऑस्‍ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग इस मामले में दूसरे स्‍थान पर हैं. पोंटिंग भी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. मौजूदा क्रिकेटरों में से कोई सचिन के रनों के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं है. इस समय खेल रहे प्‍लेयर्स में बांग्‍लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan)उनके पीछे हैं. शाकिब ने वर्ल्‍डकप के 29 मैचों में 45.84 के औसत से 1146 रन बनाए हैं. हालांकि शाकिब का भी सचिन के रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल हैं क्‍योंकि वे 36 वर्ष के हो चुके हैं और यह उनका संभवत: आखिरी वर्ल्‍डकप है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

Next Post
इंडिया’ गठबंधन में दिखने लगी दरार! अलग रही पार्टियां बिगाड़ने लगीं खेल

बिहार में विधानसभा के चुनाव समय से पहले हो सकते हैं !

भारत ने एशियाड में 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत को 21वां गोल्ड , अब तक 84 मेडल जीते ,

भारत ने एशियाड में 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, भारत को 21वां गोल्ड , अब तक 84 मेडल जीते ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend