ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियाई खेल 2023 के 8वें दिन भारत को मिला 11वां गोल्ड , भारत 41 मेडल के साथ चौथे स्थान पर

UB India News by UB India News
October 2, 2023
in खेल
0
एशियाई खेल 2023 के 8वें दिन भारत को मिला 11वां गोल्ड , भारत 41 मेडल के साथ चौथे स्थान पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोउ में हो रहा है. इसके आठवें दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को गोल्ड के साथ सिल्वर मेडल भी मिला. भारतीय शूटर के. चेनाई, पृथ्वीराज टोंडिमन और जोरावर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं विमेंस टीम ने सिल्वर अपने नाम किया. भारत गोल्फ में भी सिल्वर मेडल मिला है.

भारत ने शूटिंग में 7वां गोल्ड जीता है. के. चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर की तिकड़ी ने मेंस टीम ट्रैप शूटिंग में कमाल दिखाया. भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोना अपने नाम किया है. वहीं विमेंस टीम ने भी कमाल दिखाया है. राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक ने विमेंस टीम ट्रैप शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता है. इस तरह भारत ने कुल 41 मेडल जीत लिए हैं. इसमें 11 गोल्ड शामिल हैं.

RELATED POSTS

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

गौरतलब है कि इससे पहले भारत को ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया था. मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड जीता था.  सिफ्त  कौर सामरा ने विमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन सोना अपने नाम किया. अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल ने भी शूटिंग में गोल्ड जीता. इस तिकड़ी ने मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में कमाल दिखाया.

बता दें कि भारत के लिए एशियन गेम्स 2023 का आठवां दिन अभी तक अच्छा रहा. भारत ने खबर लिखने तक रविवार को तीन मेडल जीते. पहला मेडल अदिति अशोक ने दिलाया. गोल्फर अदिति से गोल्ड की उम्मीद थी. लेकिन वे सिल्वर मेडल ही जीत सकीं. इसके बाद विमेंस टीम ने शूटिंग में सिल्वर जीता और इसके बाद मेंस टीम ने शूटिंग में गोल्ड अपने नाम किया.

भारत का एक और मेडल पक्का

भारत की महिला मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान की पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। मुक्केबाजी में दो ब्रॉन्ज मिलते हैं, ऐसे में कम से कम उनका ब्रॉन्ज मेडल कंफर्म हो गया है।

सिल्वर के साथ अदिति ने रचा इतिहास

अदिति अशोक ने महिला गोल्फ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। एशियन गेम्स में भारत की किसी महिला गोल्फर ने आज तक पदक नहीं जीता था।
मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी ने महिला ट्रैप टीम फाइनल इवेंट में सिल्वर मेडल देश के नाम किया। 337 के स्कोर के बावजूद भारतीय महिलाएं गोल्ड से चूक गईं।

घुड़सवार आशीष लिमये के प्रतियोगिता से बाहर होने के बाद भारतीय टीम रविवार को घुड़सवारी क्रॉस कंट्री स्पर्धा में पांच टीमों में अंतिम स्थान पर रही। विकास कुमार, अपूर्व दाभाड़े और लिमये की भारतीय टीम का कुल पेनल्टी स्कोर 1070.80 था। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन (86.80 पेनल्टी अंक), रजत जापान (92.70  पेनल्टी अंक) और कांस्य थाईलैंड (93.90  पेनल्टी अंक) के नाम रहा।

अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों की कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा के व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में रविवार को दक्षिण कोरिया की प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि विश्व चैम्पियन अदिति स्वामी चौथे पायदान पर रही। इन दोनों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

बाधा दौड़ में तीसरे स्थान पर रही ज्योति याराजी

भारत की 100 मीटर बाधा दौड़ विशेषज्ञ ज्योति याराजी ने 200 मीटर हीट में 23.78 सेकंड के साथ रेस पूरी की। , वह तीसरे स्थान पर रहीं। केवल शीर्ष 2 ही फाइनल में पहुंचे।
महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में तीसरे पायदान पर नंदिनी आगसरा रहीं। भारतीय खिलाड़ी ने अपने तीसरे प्रयास में सीज़न का सर्वश्रेष्ठ 5.94 मीटर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वह चीन और उज्बेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर है
हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 10-2 से हराया है। कल यानी 30 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को एशियन गेम्स में खेले जा रहे अलग-अलग खेल में 3 बार हराया है।

UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 21, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

by UB India News
July 20, 2026
0

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का पहला मैच भारत...

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

by UB India News
July 20, 2026
0

39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे , चुनावी राज्य को देंगे 13500 करोड़ की सौगात

महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का डबल अटैक, आज से ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगा 28% GST ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend