ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियन गेम्स का 7वां दिन- स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड मेडल ,10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in खेल
0
एशियन गेम्स का 7वां दिन- स्क्वैश में भारत ने जीता गोल्ड मेडल ,10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशियन गेम्स 2023 में भारत ने 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है. पाकिस्तान के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की तिकड़ी ने जीत दर्ज करने के साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से सौरव घोषाल, अभय सिंह और महेश मंगावकर की तिगड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है. बेहद रोमांचक मैच में भारत ने विपक्षी टीम को अंतिम सेट में हराया और टीम गेम में 2-1 से जीत दर्ज की. इस एशियन गेम्स में भारत हर गेम में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और अब स्क्वैश में मेडल आना वाकई भारत के लिए गौरव की बात है.

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल मैच के पहले गेम में भारत के महेश मंगावकर और पाक के नासिर इकबाल का सामना हुआ. जहां, महेश ने 3-0 से बड़ी जीत दर्ज की. दूसरे गेम में भारत के सौरव घोषाल और पाकिस्तान के आसिम खान के बीच हुए मैच में एक बार फिर भारतीय स्क्वैश प्लेयर सौरव ने 3-0 से जीत दर्ज की. अब अगले मैच में भारत के अभय सिंह ने नूर जमा को 3-2 से हरा दिया. इस तरह भारत ने स्क्वैश के टीम गेम में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. जहां, भारत ने गोल्ड जीता, वहीं पाकिस्तान ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.

RELATED POSTS

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

भारत अब तक 35 मेडल जीत चुका है। इसमें 10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल है। भारत मेडल टैली में पांचवां नंबर पर है।

चीन के खिलाफ भारतीय शूटर्स ने गोल्ड मेडल मैच में 16-14 स्कोर के साथ सिल्वर अपने नाम कर लिया।
चीन के खिलाफ भारतीय शूटर्स ने गोल्ड मेडल मैच में 16-14 स्कोर के साथ सिल्वर अपने नाम कर लिया।

भारत के शूटिंग में हुए 19 मेडल
हांगझोउ एशियाड में अब भारत के 19 मेडल हो गए हैं। जिनमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज शामिल है।। यह गेम्स के 72 साल के इतिहास में हमारा शूटिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। निशानेबाजों ने 2006 गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा। तब दोहा गेम्स में शूटिंग में 3 गोल्ड, 5 सिल्वर, 6 ब्रॉन्ज सहित कुल 14 मेडल जीते थे।

एथलेटिक्स : विभिन्न इवेंट में 5 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे
मुरली शंकर और जेसविन एल्ड्रिन ने मेंस लॉन्ग जंप के फाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं 1500 मीटर रेस में भी अजय कुमार और जिन्सन जॉनसन ने भी फाइनल में जगह पक्की की। ज्योति याराजी विमेंस 100 मीटर हर्डल्स के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

पिंकी बलहारा ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

जकार्ता एशियाई खेल 2018 की रजत पदक विजेता भारत की पिंकी बलहारा ने एशियाई खेलों की कुराश स्पर्धा में महिलाओं के 52 किलो क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पिंकी ने दक्षिण कोरिया की जो यि ली को 5.3 से हराया। इससे पहले उसने एशिरिन हेडारोवा को 5.0 से मात दी थी।

टेनिस में गोल्ड आने की उम्मीद

भारत के लिए टेनिस में मिक्सड डब्लस में मेडल आने की उम्मीद है। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी आज अपना फाइनल मुकाबला खेलेगी। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी ने  चीनी ताइपे की अएचएसयू यू-हसिउचान और हाओ-चिंग जोड़ी को 2-1 से हराया था।

रिंग में उतरेंगे ये बॉक्सर

भारत के लिए बॉक्सिंग में निखत जरीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल पक्का कर दिया। आज रिंग में वर्ल्ड चैंपियन लवलीन बोरगोहेन, सचिन सिवाच, निशांत देव और प्रीति पवार, नरेंद्र बेरवाल एक्शन में होंगे।

मीरबाई चानू पेश करेंगी चुनौती

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली मीरबाई चानू आज 49 किलोग्राम वर्ग में एशियन गेम्स में उतरेंगी। भारतीय फैंस को उनसे पदक की आस है।

भारत ने जीते हैं इतने पदक

अगर मेडल टैली के हाल की बात करें तो भारत 7वें दिन उजबेकिस्तान से पिछड़कर पांचवें स्थान पर आ गया था। लेकिन इस 10वें गोल्ड के साथ भारत फिर से चौथे स्थान पर आ गया है। एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अब तक 10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ड मेडल जीते हैं. इसी के साथ मेडल टैली में भारतीय दल चौथे स्थान पर मौजूद है. जबकि टॉप पर काबिज है मेजबान चीन जिसने 108 गोल्ड, 65 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. जापान 28 और साउथ कोरिया 27 गोल्ड के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में जसप्रीत बुमराह ने...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 15, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

भारत को यह गलती पड़ न जाए भारी!

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरुआत……….

by UB India News
July 14, 2026
0

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 11, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

Next Post
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आज

MP में बीजेपी क्या करेगी?

मालदीव में मोहम्मद मुइजू का चुना जाना भारत के लिए एक झटका माना जा रहा

मालदीव में मोहम्मद मुइजू का चुना जाना भारत के लिए एक झटका माना जा रहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend