ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासी घमासान के बीच नालंदा रवाना हुए CM नीतीश , एथेनॉल प्लांट का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in नालंदा, मुख्यमंत्री
0
सियासी घमासान के बीच नालंदा रवाना हुए CM नीतीश , एथेनॉल प्लांट का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से अपने गृह जिला नालंदा जा रहे हैं। नीतीश कुमार बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच एक बार फिर से नालंदा जा रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक जानकार नीतीश के इस यात्रा को लेकर कुछ और ही मतलब निकल रहे हैं। लोगों के तरफ से फिर से यह सवाल उठाना शुरू हो गया है कि, – क्या बिहार में फिर कोई बड़ा खेला होने वाला है।

दरअसल, नीतीश कुमार के बारे में कहा जाता है कि उनकी अंतरात्मा नालंदा जिले में ही जागती है। अंतरात्मा की आवाज पर ही वे कभी भाजपा तो कभी आरजेडी का साथ छोड़ते या हाथ पकड़ते हैं। नीतीश कुमार के नालंदा जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं होती रहती है। फिलहाल, बिहार की सियासी फिजां और सोशल मीडिया में अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, कुछ लोग इसे राजनीति से नहीं जोड़ने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बिहार में महागठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। ऐसे में नीतीश का नालंदा जाना एक बहुत बड़ा संकेत बताया जा रहा है।

RELATED POSTS

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि नीतीश कुमार कभी भी किसी को भी बाय बोल सकते हैं। इस बीच नीतीश ने सक्रियता भी बढ़ा दी है। कभी वे अचानक सचिवालय पहुंच जाते हैं। कभी राजद के मंत्री के दफ्तर में हाजिरी लगा देते हैं तो राह से गुजरते अपनी पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से मिलने प्रदेश ऑफिस पहुंच जाते है। अचानक से दो दिन में दो बार राबड़ी देवी के आवास पर निकल जाते हैं। उनकी बातचीत का अंदाज भी बदल गया है। जब कहीं से कोई चर्चा नहीं थी तो नीतीश ने अपने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश देते हुए कह दिया कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। हालांकि बाद में अमित शाह ने भी यही बात दोहराई कि बिहार में समय से पहले चुनाव हो सकता है।

उधर, दिल्ली में G-20 समिट हुआ। भाग लेने कई देशों राष्ट्राध्यक्ष आए थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर भोज दिया। भोज में कांग्रेस के किसी बड़े नेता को नहीं पूछा गया। हां, मुख्यमंत्रियों को जरूर न्योता भेजा गया। विपक्षी मुख्यमंत्रियों में जिन तीन लोगों ने भोज में शिरकत की, उनमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू के नाम उल्लेखनीय रहे। नीतीश कुमार को लेकर लोगों को अचरज भी हुआ, क्योंकि लंबे समय से वे लगातार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ किसी कार्यक्रम में शिरकत करने से कतराते रहे थे। मोदी हटाओ मुहिम में भी नीतीश बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म हो गया कि नीतीश पांचवीं बार पाला बदलने की तैयारी में हैं।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपने गृह जिला नालंदा में एथेनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर दिया है.इस दौरान उनके साथ वित्तमंत्री विजय चौधरी,उद्योग मंत्री समीर महासेठ,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ,जल संसाधन सह जनसपंर्क मंत्री संजय झा, नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार मौजूद थे.

नालंदा में एथेनॉल की यह फैक्ट्री चन्द्रिका पावर की तरफ से लगाया गया है जिसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

CM सम्राट चौधरी का सुधा डेयरी नालंदा में दही प्लांट का शिलान्यास कार्यक्रम टला………….

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गुरुवार को प्रस्तावित नालंदा दौरा स्थगित कर दिया गया है. दरअसल मुख्यमंत्री को बिहारशरीफ...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

विकास कार्यों के जमीनी निरीक्षण की शुरुआत……………

by UB India News
June 23, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम विजय चौधरी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर नालंदा पहुंचे। सबसे...

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

राजगीर में 17 मई से मलमास मेला शुरू ……….

by UB India News
April 9, 2026
0

बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर में हर तीन साल पर मलमास मेला का आयोजन होता है. इस वर्ष...

Next Post
JDU में घमासान और गहराया: मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के आदेश को फिर ठेंगा दिखाया, पूरे दमखम के साथ बरबीघा रवाना

JDU में घमासान और गहराया: मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के आदेश को फिर ठेंगा दिखाया, पूरे दमखम के साथ बरबीघा रवाना

उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे गया, पत्नी संग किया पिंडदान

उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे गया, पत्नी संग किया पिंडदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend