ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आनंद मोहन को नहीं है अक्ल और शक्ल, चेतन आनंद के पास भी है कम बुद्धि

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in पटना, राजद
0
आनंद मोहन को नहीं है अक्ल और शक्ल, चेतन आनंद के पास भी है कम बुद्धि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आनंद मोहन को जितनी बुद्धि होगी उतना ही बोलेंगे चेतन आनंद को भी अधिक अक्ल नहीं है आनंद मोहन अपनी अकल और शक्ल देखें। यह बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कही है। लालू ने कहा है कि- जितनी बुद्धि होगी उतना ही न बोलेगा, उसको तो बोलना ही नहीं चाहिए।

दरअसल, अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए राजा सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि – आनंद मोहन को अक्ल नहीं है, उनके बेटे चेतन आनंद भी अभी अक्ल में कच्चा है उसको भी अक्ल नहीं। आनंद मोहन को तो अक्ल और शक्ल दोनों नहीं है। यही वजह है कि वह कुछ भी फालतू बोलते रहता है। मनोज झा न कुछ भी गलत नहीं कहा है वह सही बातें कह रहा था।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

वहीं, इससे पहले बीते कल भी लालू यादव ने कहा था कि – मनोज झा की कविता ने किसी को ठेस नहीं पहुंचाया है। कुछ लोग अलग तरह का बयानबाजी कर रहे हैं। मनोज झा ने किसी को टारगेट नहीं किया है। मनोज झा ने बिलकुल सही बातों को रखा है। इसके बाद अब लालू यादव ने इशारों ही इशारों में आनंद मोहन को चेतावनी देते हुए कहा है कि – आनंद मोहन के पास अक्ल और शक्ल नहीं है और चेतन आनंद के पास भी बुद्धि की कमी है।

मालूम हो कि, 21 सितंबर को राज्यसभा में आरजेडी के सांसद मनोज झा ने ओमप्रकाश वाल्मीकि की एक कविता पढ़ी, इस कविता का नाम था- ठाकुर का कुआं। मनोज झा ने भाषण में कहा था कि- हमें अंदर बैठे हुए ठाकुर को मारने की जरूरत है। मनोज के कविता पढ़ने के हफ्तेभर बाद अब इसे मुद्दा बना लिया गया है। आरजेडी के ही ठाकुर नेता कह रहे हैं कि मनोज झा ब्राह्मण हैं और उन्होंने ठाकुरों का अपमान किया है. जेडीयू के नेता भी मनोज झा पर हमला कर रहे हैं।

उधर, इसके बाद आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने कहा था कि- समाजवाद के नाम पर किसी एक जाति को टारगेट करना दोगलापन है। ठाकुर समाज सभी को साथ लेकर चलता है। हम सदन में होते तो मनोज झा को ऐसा बोलने नहीं देते, हम ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे। मनोज झा के बयान से तेजस्वी यादव के राजद को A to Z की पार्टी बनाने के कदम को झटका लगा है। मनोज झा ब्राह्मण हैं इसीलिए उन्होंने ब्राह्मणों के खिलाफ किसी कविता का इस्तेमाल नहीं किया।

वहीं, पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा, अगर वे मनोज झा के भाषण के दौरान राज्यसभा में होते तो वे जीभ खींचकर आसन की ओर उछाल देते। वे ऐसे शख्स हैं जो अपनी ही सरकार के खिलाफ बंदूक उठाकर लड़े हैं ताकि आपकी अस्मिता की रक्षा की जा सके। अगर मैं होता राज्यसभा में तो जीभ खींचकर आसन की ओर उछालकर फेंक देता… सभापति के पास। ये अपमान नहीं चलेगा। ये बर्दाश्त नहीं होगा। हम जिंदा कौम के लोग हैं। अगर आप इतने बड़े समाजवादी हैं तो झा क्यों लगाते हैं। जिस सरनेम की आप आलोचना करते हैं उसको तो आप छोड़कर आइए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
सियासी घमासान के बीच नालंदा रवाना हुए CM नीतीश , एथेनॉल प्लांट का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

सियासी घमासान के बीच नालंदा रवाना हुए CM नीतीश , एथेनॉल प्लांट का CM नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

JDU में घमासान और गहराया: मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के आदेश को फिर ठेंगा दिखाया, पूरे दमखम के साथ बरबीघा रवाना

JDU में घमासान और गहराया: मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के आदेश को फिर ठेंगा दिखाया, पूरे दमखम के साथ बरबीघा रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend