ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in बिहार
0
लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक  हुई बातचीत ,सियासी गलियारे में हलचल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आरजेडी सुप्रीमो से मिलने के लिए बार-बार दस सर्कुलर रोड जा रहे थे. गुरुवार (28 सितंबर) की सुबह खुद लालू यादव (Lalu Yadav) सीएम आवास पहुंच गए. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार से मिलकर बातचीत की. करीब 30 मिनट तक लालू यादव ने सीएम से बैठकर बात की है. बार-बार नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे रहे थे. अब लालू खुद मिलने पहुंच गए. ऐसे में अटकलों का बाजार भी गर्म है कि कहीं कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है?

बार-बार लालू-नीतीश की हो रही मुलाकात

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

आपको बता दें कि राबड़ी आवास पर लालू यादव से मिलने के लिए बार-बार नीतीश कुमार जा रहे हैं. बीते सोमवार (25 सितंबर) को भी राबड़ी आवास पर लालू यादव और नीतीश कुमार की मुलाकात हुई थी. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को गाड़ी में साथ लेकर राबड़ी आवास नीतीश कुमार पहुंचे थे. कहा जा रहा है कि इस दौरान राबड़ी आवास पर नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता, लोकसभा चुनाव 2024 और ‘इंडिया’ गठबंधन का दायरा बढ़ाने के संबंध में लालू यादव से बातचीत हुई थी. नीतीश ने लालू के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली थी.

सोमवार को हुई थी कैबिनेट की बैठक

दरअसल, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी. अक्सर यह बैठक मंगलवार को होती है. सोमवार को जैसे ही कैबिनेट की बैठक होने वाली थी तो कयास लगाया जाने लगा कि क्या होने वाला है? हालांकि पत्रकारों के सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा भी था कि तेजस्वी को बाहर जाना है इसलिए उन्होंने कहा कि सोमवार को ही बैठक कर लेते हैं. इसके बाद नीतीश कुमार तेजस्वी संग सीधे राबड़ी आवास लालू यादव से मिलने पहुंच गए थे.

रविवार को भी नीतीश कुमार गए थे राबड़ी आवास

सोमवार से पहले भी रविवार (24 सितंबर) को भी नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे. जेडीयू प्रदेश कार्यालय से निकलकर लालू से मिलने गए थे. हालांकि लालू राजगीर भ्रमण के लिए निकल चुके थे. ऐसे में उनसे मुलाकात नहीं हुई थी. अब आज ऐसे में जब लालू खुद नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तो सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. हालांकि महागठबंधन के नेता बार-बार कह रहे हैं कि सब कुछ ठीक है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

by UB India News
July 17, 2026
0

RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

Next Post
गया में आज होगा पितृ पक्ष मेले का उद्घाटन, मंत्री आलोक मेहता करेंगे उद्घाटन

गया में आज होगा पितृ पक्ष मेले का उद्घाटन, मंत्री आलोक मेहता करेंगे उद्घाटन

केके पाठक के फैसले से 60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना

केके पाठक के फैसले से 60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend