ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

केके पाठक के फैसले से 60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना

UB India News by UB India News
September 30, 2023
in खास खबर, पटना, शिक्षा
0
केके पाठक के फैसले से 60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कंधे पर रंग बिरंगी बैग लटकाए छात्र-छात्राओं से गुलजार रहने वाला पटना का बाजार समिति और आस पास का इलाका अब एकदम शांत हो गया है. एक समय था जब पुरे दिन सड़कों पर स्टूडेंट ही स्टूडेंट दिखाई देते थे लेकिन अब यह तस्वीर कहीं गुम सी हो गई है. पटना का बाजार समिति, बोरिंग रोड, मछुआ टोली, नया टोला सहित आस पास का इलाका जहां पूरे बिहार से विधार्थी कोचिंग करने के लिए आते थे. दिन भर अलग अलग बैच में स्टूडेंट्स पढ़ाई करते थे. सड़कों पर दिन भर कोचिंग से आते जाते विद्यार्थी ही देखने को मिलते थे. लेकिन सालों से चलता आ रहा है यह सिलसिला अब थम सा गया है.

एक समय ऐसा भी था जब जिन कोचिंग में बैठने के लिए जगह नहीं होती थी लेकिन अब एक ऐसा समय है जब यहां कोई बैठने वाला नहीं है. गिने चुने विद्यार्थी ही बच गए हैं. कोचिंग संस्थानों के बोर्ड और क्लास में धूल जमने लगे हैं. यह सब हुआ है शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के एक आदेश से. एक ऐसा आदेश जिसकी वजह से कोचिंग संस्थान के लोग दिन भर बैठ मक्खी मार रहे हैं.

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

क्या था केके पाठक का आदेश?
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने पिछले दिनों यह आदेश दिया कि सरकारी स्कूल के समय के दौरान कोई भी कोचिंग संस्थान संचालित नहीं की जा सकती है. दूसरी तरफ बिहार सरकार के सभी स्कूलों में 75 फीसदी उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है. इससे जो छात्र-छात्राएं पटना में रहकर कोचिंग करते थे वो सभी अपने घर लौटने लगे. साथ ही 10 बजे से 4 बजे तक कोचिंग वाले क्लास नहीं लगा सकते हैं. इस वजह से कोचिंग सस्थानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.

60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना
बाजार समिति में ग्यारहवीं और बारहवीं की कोचिंग देने वाले बड़े संस्थानों में से एक मगध साइंस कोचिंग के डायरेक्टर पंकज  ने बताया कि कोरोना में जब सभी स्कूल बंद थे तब कोचिंग से ही पढ़ कर बिहार बोर्ड का रिजल्ट अच्छा आया. आज सरकार के इस फैसले से अधिकतर बच्चे घर चले गए हैं. कुछ पटना के बच्चे हैं तो उन्हें सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 4:30 से 9 बजे तक क्लास लगाया जा रहा है. लेकिन इतनी सुबह स्टूडेंट्स नहीं आ पाते हैं. 8 बजे के बाद भी स्टूडेंट्स नहीं आ पाते हैं. जिससे भारी नुकसान देखने को मिल रहा है. इस नतीजा यह हो रहा है कि अब कोचिंग से कर्मचारियों की कटौती भी करना पड़ रहा है.

कोचिंग संस्थानों पर मंडराया आर्थिक संकट
इंजीनियरिंग, मेडिकल और बोर्ड की तैयारी कराने वाले स्मृति जुपिटर के मैनेजमेंट का कहना है अब सिर्फ टारगेट बैच की ही पढ़ाई हो रही है. बाकी बोर्ड एग्जाम वालों के बैच को रोक ही दिया गया है. आदेश के अनुसार कोचिंग की टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है. सुबह और शाम में ही सिर्फ क्लास लग रही है. आर्थिक रुप से संकट मंडराने लगा है.

बिहार छोड़ सकते है बड़े कोचिंग संस्थान
प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. गुरु रहमान हों या खान सर सबकी क्लासेज दिन भर धड़ल्ले से चल रही है. इसपर गुरु रहमान ने तो साफ कह दिया कि केके पाठक के इस फैसले का भविष्य में घातक परिणाम निकलने वाला है. यह विद्यार्थियों के लिए बेहद नुकसानदायक है. मैं इस फैसले के पक्ष में बिल्कुल भी नहीं हूं. अगर ऐसा ही रवैया रहा तो कोचिंग संस्थान बिहार छोड़ कर दूसरे राज्य में पढ़ाने लगेंगे. बेंच और बोर्ड नहीं लोग शिक्षक को पसंद करते हैं. केके पाठक के इस आदेश को मैं कतई मानने को तैयार नहीं हूं. यूं तो मेरे पास सभी ग्रेजुएट आते हैं लेकिन अगर केके पाठक इससे आगे बढ़ते हैं तो या तो आत्मदाह कर लूंगा, नहीं तो करवा दूंगा.दूसरी ओर खान सर भी दिन भर लगातार पढ़ा रहे हैं. केके पाठक के इस फैसले से छोटे कोचिंग संस्थान खास तौर पर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कराने वाले आर्थिक तंगी से जूझेंगे तो वहीं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कराने वालों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Next Post
BJP नेता मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी, पंजाब विजिलेंस टीम की कार्रवाई

BJP नेता मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी, पंजाब विजिलेंस टीम की कार्रवाई

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने जस्टिन ट्रूडो को दिखाया आईना, कनाडा को बताया ‘हत्यारों का अड्डा’

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने जस्टिन ट्रूडो को दिखाया आईना, कनाडा को बताया 'हत्यारों का अड्डा'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend