ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने जस्टिन ट्रूडो को दिखाया आईना, कनाडा को बताया ‘हत्यारों का अड्डा’

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने जस्टिन ट्रूडो को दिखाया आईना, कनाडा को बताया ‘हत्यारों का अड्डा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरी दुनिया में कूटनीतिक नजारा बदल रहा है. इसका एक उदाहरण भारत और कनाडा के बीच उभरे ताजा विवाद के बाद देखने को मिला है. कई देशों ने कनाडा की नीतियों की कड़ी आलोचना की है. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के कारण भारत और कनाडा के बीच बढ़े तनाव के बीच अब बांग्लादेश ने कनाडा की प्रत्यर्पण नीतियों के खिलाफ अपनी शिकायतें जाहिर की हैं. ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस विवाद के केंद्र में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) के स्वयंभू हत्यारे नूर चौधरी के प्रत्यर्पण से कनाडा का इनकार है.

एक विशेष इंटरव्यू में बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन (AK Abdul Momen) ने एक साहसिक और सीधा हमला करते हुए कहा कि ‘कनाडा को सभी हत्यारों का केंद्र नहीं होना चाहिए. हत्यारे कनाडा जा सकते हैं और शरण ले सकते हैं, और वे एक शानदार जीवन जी सकते हैं. जिनको उन लोगों ने मार डाला, उनके रिश्तेदार पीड़ित हो रहे हैं.’ यह तीखी आलोचना ज्यादातर देशों के बीच उस बढ़ती भावना को सामने लाती है, जो कि प्रत्यर्पण के मामले पर कनाडा के रुख से उपजी है. कनाडा में मृत्युदंड के खिलाफ उसकी कड़ी नीति, अपराधियों के लिए एक सुरक्षा कवच बन रही है.

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमन ने मृत्युदंड के मुद्दे पर आगे विस्तार से कहा कि ‘हमारी न्यायपालिका बहुत स्वतंत्र है और सरकार इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती है. नूर चौधरी के पास आजीवन कारावास की सजा पाने की गुंजाइश है. अगर नूर चौधरी दोनों और राशिद चौधरी बांग्लादेश वापस आते हैं, तो देश के राष्ट्रपति से दया याचिका की मांग कर सकते हैं. राष्ट्रपति उनकी दया याचिका को मंजूर कर सकते हैं और इसे फांसी से उम्रकैद की सजा में बदल सकते हैं.’ बांग्लादेश के विदेश का बयान मानवाधिकारों के संभावित दुरुपयोग एक व्यापक वैश्विक चिंता को भी सामने रखते हैं.

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि ‘मानवाधिकार की अवधारणा का कई लोगों द्वारा कई बार दुरुपयोग किया जा रहा है. यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि यह कई बार कुछ लोगों के लिए हत्यारों और आतंकवादियों को बचाने का एक बहाना बन गया है.’ कनाडा, बांग्लादेश तथा भारत जैसे देशों के बीच प्रत्यर्पण राजनीति एक बड़े विवाद का विषय बन गई है. कनाडा का कहना है कि वह मानवाधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं दूसरे देश इसे अपराधियों और आतंकवादियों के लिए संभावित बचाव का रास्ता मानते हैं. अब ये देखना होगा कि कैसे दुनिया भर के देश प्रत्यर्पण के जटिल मुद्दे को हल करते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

ईरान पर लगातार छठे दिन अमेरिका का हमला ,भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर भी अटैक………..

by UB India News
July 17, 2026
0

अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
एशियन गेम्स में आज छठवें दिन भारत के शूटर्स ने  गोल्ड और 2 सिल्वर जीते , 8 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

एशियन गेम्स में आज छठवें दिन भारत के शूटर्स ने गोल्ड और 2 सिल्वर जीते , 8 गोल्ड 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज के साथ चौथे नम्बर पर

मणिपुर CM के घर पर हमले की कोशिश:पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 500 मीटर पहले रोका

मणिपुर CM के घर पर हमले की कोशिश:पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को 500 मीटर पहले रोका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend