ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया में आज होगा पितृ पक्ष मेले का उद्घाटन, मंत्री आलोक मेहता करेंगे उद्घाटन

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in अध्यात्म, पटना, बिहार
0
गया में आज होगा पितृ पक्ष मेले का उद्घाटन, मंत्री आलोक मेहता करेंगे उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के गया में आज गुरुवार (28 सितंबर) से विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शुभारंभ हो जाएगा. बिहार के राजस्व मंत्री आलोक मेहता (Alok Mehta) पितृपक्ष मेले का उद्घाटन करेंगे. इस बार गया आने वाले पिंडदानी एवं तीर्थयात्रियों को पीने के लिए पहली बार गंगाजल की व्यवस्था की गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के महत्वाकांक्षी योजना ‘गंगाजल’ आपूर्ति योजना के तहत अब यहां आए पिंडदानियों को भी पीने के लिए गंगाजल उपलब्ध होगा. जिला प्रशासन की ओर से पहली बार यह सुविधा तीर्थयात्रियों को देने जा रही है.

तीर्थयात्री यहां कर सकते हैं पिंडदान

RELATED POSTS

बिहार में पंचायत चुनाव जुलाई-अगस्त 2027 में …………..

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि तीर्थयात्रियों को पेयजल के लिए गंगाजल पीने का अवसर मिलेगा. इसके लिए पिंडदान स्थल देवघाट, सीताकुंड, विष्णुपद मंदिर प्रवेश द्वार के बाहर के साथ-साथ गांधी मैदान में आवासन के लिए बनाए गए टेंट सिटी में भी गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी. इसके लिए प्याऊ बनाया गया है.

पितृपक्ष मेले की अवधि में शहर के 55 पिंड वेदियों पर तीर्थयात्री अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए पिंडदान एवं कर्मकांडों को कर सकेंगे. साफ-सफाई, लाइट, सुरक्षा आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे मेला क्षेत्र को 43 जोन में बांटकर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. 67 पुलिस शिविर बनाए गए हैं. छह हजार अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है. तीर्थयात्रियों के लिए 158 रिंग बसों का परिचालन किया जाएगा. इसके लिए विभिन्न स्थलों पर सुविधा दी गई है.

तीर्थयात्रियों के ठहरने के लिए टेंट सिटी

राज्य सरकार की ओर से गांधी मैदान में टेंट सिटी बनाया गया है जहां तीर्थयात्री निःशुल्क ठहर सकेंगे. कुल 2500 आवासन की क्षमता का निर्माण कराया गया है. सामान रखने के लिए लॉकर, सीसीटीवी कैमरा, शुद्ध पेयजल, चेंजिंग रूम, यात्रियों के लिए गंगा जल आपूर्ति, डिलक्स शौचालय, 24 घंटे निर्बाध बिजली की सुविधा के साथ-साथ पूरे मेला अवधि में भजन-कीर्तन के साथ रामलीला की भी व्यवस्था की गई है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में पंचायत चुनाव जुलाई-अगस्त 2027 में …………..

बिहार में पंचायत चुनाव जुलाई-अगस्त 2027 में …………..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होंगे। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले चुनाव एक साल के लिए टल गए हैं।...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी…………

by UB India News
July 17, 2026
0

RJD के मुख्य प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को वीडियो जारी...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

Next Post
केके पाठक के फैसले से 60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना

केके पाठक के फैसले से 60 फीसदी छात्रों ने छोड़ा पटना

BJP नेता मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी, पंजाब विजिलेंस टीम की कार्रवाई

BJP नेता मनप्रीत बादल की तलाश में 6 राज्यों में छापेमारी, पंजाब विजिलेंस टीम की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend