ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एक तरफ स्वागत तो दूसरी ओर विद्रोह का भय

UB India News by UB India News
September 27, 2023
in पटना, बिहार
0
एक तरफ स्वागत तो दूसरी ओर विद्रोह का भय
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एनडीए में आने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. ऐसे में प्रदेश में बयानबाजी भी खूब हो रही है. वैसे, कहा यह भी जाता है कि नीतीश कुमार कब क्या निर्णय लेंगे, यह किसी को पता नहीं है. हाल के दिनों में नीतीश कुमार की राजनीतिक गतिविधियों पर गौर करें, उनकी नजदीकियां बीजेपी के साथ दिखती हैं. सवाल है कि क्या बिहार की सियासत नीतीश कुमार की तिकड़मी चाल में उलझ गई है?

एक तरफ स्वागत तो दूसरी ओर विद्रोह का भय

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार (26 सितंबर) को नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर स्वागत करने की बात कहते हुए कहा कि समय बलवान है. दूसरी तरफ बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का मानना है कि अगर किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आते हैं तो पार्टी कार्यकर्ता विद्रोह कर देंगे. ये दोनों बयान एनडीए के नेताओं के हैं.

नीतीश कुमार के बयानों पर विश्वास नहीं

इस क्रम में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और आरएसएस से आजीवन संबद्ध रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद इस बात को और बल मिला कि उनकी नजदीकियां बीजेपी से बढ़ रही हैं. नीतीश हालांकि सार्वजनिक तौर पर इससे इनकार भी करते रहे हैं. वैसे, नीतीश कुमार के ऐसे बयानों पर किसी को विश्वास नहीं रहता, क्योंकि पाला बदलने के पहले तक वे अपने निर्णय का खुलासा नहीं करते रहे हैं.

वैसे, नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को भी याद करते रहते हैं और उनकी तारीफ में कसीदे भी पढ़ते रहते हैं. पिछले दिनों जी20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्वारा दिए गए भोज में भी नीतीश कुमार पहुंचे थे और इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हुई थी. इस दौरान नीतीश कुमार कहते भी रहे हैं कि कौन क्या बोलता है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं, वे अपना काम करते हैं.

ऐसी स्थिति में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को इस मुद्दे पर कहा था कि नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए ऐसी बातें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दम नहीं.

प्रशांत किशोर ने कहा था- कैसे बीजेपी के नजदीक हैं नीतीश

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कह चुके हैं कि कैसे नीतीश कुमार बीजेपी के नजदीक हैं. पीके ने कहा है कि नीतीश कुमार को मैं अच्छी तरह जानता हूं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर वोट कीजिएगा फिर भागेंगे लिखकर रखिए. हम उनके साथ रहे हैं, आप उनको नहीं जानते हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं. जो आदमी 17 सालों से मुख्यमंत्री रहा, 15 साल तो बीजेपी के साथ रहा. उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा में उपसभापति कौन है? कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है. हरिवंश हैं. हरिवंश कौन हैं, नीतीश कुमार की पार्टी के एमपी हैं. अगर नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया है तो उस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं? उस पद को छोड़िए या फिर उस एमपी को हटाइए.

बहरहाल, नीतीश कुमार के राजनीति के जीवन के इतिहास और भविष्य को लेकर भले बयानबाजी तेज हो, लेकिन कोई यह दावे के साथ कह नहीं पा रहा है कि उनकी अगली रणनीति क्या है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
2023 तक तेजस्वी को बन जाना था CM?

2023 तक तेजस्वी को बन जाना था CM?

आज गया में 120 करोड़ की लागत से बने धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार आज जुुमई में, बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का करेंगे मुआयना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend