ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

INDIA से गिरेगा सीपीएम का पहला विकेट?

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
INDIA से गिरेगा सीपीएम का पहला विकेट?

RELATED POSTS

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी मोर्चे की इंडिया गठबंधन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की भूमिका पर अब भी सस्पेंस बरकरार है. गठबंधन घोषणा के 2 महीने बाद भी सहयोगी दलों के साथ सीपीएम की पटरी नहीं बैठ पा रही है. हाल ही में सीपीएम के पोलित ब्यूरो की बैठक में भी इंडिया गठबंधन को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं हो पाया.

सीपीएम भारत की एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसका केरल, बंगाल, तमिलनाडु और त्रिपुरा में मजबूत जनाधार है. नीतीश कुमार ने जब विपक्षी एकता की कवायद शुरू की थी, तो सबसे पहले वे सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से ही मिले थे. उस वक्त येचुरी ने विपक्षी मोर्चे को पहला और जरूरी टास्क बताया था.

हालांकि, जैसे-जैसे इंडिया गठबंधन आकार लेते गया, वैसे-वैसे गठबंधन में सीपीएम की भागीदारी को लेकर सस्पेंस गहराता गया. कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में सीपीएम की भूमिका को लेकर अक्टूबर के अंत तक फाइनल फैसला हो सकता है.

इंडिया गठबंधन ने अक्टूबर के अंत तक सीट बंटवारे विवाद को सुलझा लेने का फैसला किया है.

सीपीएम पर सस्पेंस क्यों, 3 वजहें…

1. पार्टी के भीतर ही खलबली
इंडिया गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी के साथ मंच शेयर करने पर बंगाल सीपीएम इकाई ने अपने महासचिव सीताराम येचुरी की शिकायत केंद्रीय समिति से कर दी. बंगाल इकाई का कहना था कि एक तरफ जब तृणमूल के नेता हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या करा रहे हैं, तो दूसरी तरफ हमारे महासचिव ममता बनर्जी के साथ मंच शेयर कर रहे हैं.

सीपीएम के भीतर केंद्रीय समिति ही सभी बड़े मुद्दों पर फैसला लेती है. केंद्रीय समिति की ना की वजह से ही 1996 में ज्योति बसु भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाए.

बंगाल से शिकायत आने के बाद सीपीएम की केंद्रीय समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में गठबंधन में रहने की बात तो कही गई, लेकिन कॉर्डिनेशन कमेटी पर सवाल उठाया गया. इसके बाद पोलित ब्यूरो ने कॉर्डिनेशन कमेटी से किसी को भी नहीं भेजने की बात कही.

सीपीएम की केंद्रीय समिति ने प्रस्ताव पास कर कहा कि बंगाल और केरल के नेताओं से सुझाव लेने के बाद इस पर फाइनल फैसला लिया जाएगा.  अक्टूबर के अंत में पोलित ब्यूरो की अगली बैठक आयोजित की जाएगी.

वहीं पोलित ब्यूरो की मीटिंग के बाद कद्दावर नेता सुजान चक्रवर्ती ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा, जबकि बंगाल में हम तृणमूल के खिलाफ लड़ेंगे. तृणमूल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है.

2. तृणमूल सीट देने को तैयार नहीं
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल सीपीएम को बंगाल में एक भी सीट देने को तैयार नहीं है. ममता बनर्जी ने हाल ही में सीपीएम पर बीजेपी की मदद का आरोप लगाया था. समाचार एजेंसी आईएएनएस ने तृणमूल सूत्रों के हवाले से बताया कि पार्टी ने कांग्रेस को सीपीएम को लेकर रुख साफ करने के लिए कहा है.

तृणमूल सूत्रों ने बताया कि बंगाल में जिसके खिलाफ पार्टी लड़ाई लड़ी है, उसे गठबंधन में कैसे शामिल किया जा सकता है? तृणमूल के एक धरा का मानना है कि बंगाल में सीपीएम का वोट अब बीजेपी में शिफ्ट हो गया है. ऐसे में पार्टी को साथ रखने से कोई फायदा भी नहीं होने वाला है.

तृणमूल अभिषेक बनर्जी पर सीपीएम के हमले से भी नाराज है. हाल ही में सीपीएम बंगाल के प्रमुख मोहम्मद सलीम ने अभिषेक बनर्जी को भ्रष्टाचारी बताया था. सीपीएम ने इंडिया की मीटिंग में उनके लिए खाली कुर्सी छोड़ने पर भी तंज कसा था. सलीम ने खाली कुर्सी पर जूती रखने की सलाह दी थी.

जानकारों का कहना है कि तृणमूल में बंगाल में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ने की तैयारी में है, जिससे केंद्र में सरकार बनने पर प्रधानमंत्री पद पर दावा किया जा सके. तृणमूल ने बंगाल की सभी 42 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है.

तृणमूल के एक नेता ने आईएएनएस को बताया कि हम कांग्रेस को उसके हिस्से की सीट दे देंगे.अब उस सीट पर कांग्रेस खुल लड़े या सीपीएम को लड़ाए, ये उसे फैसला करना है.

3. केरल में भी खटपट जारी
देश की एकमात्र राज्य केरल में लेफ्ट गठबंधन दलों की सरकार है, लेकिन यहां भी सीपीएम का कांग्रेस से खटपट है. द साउथ पोस्ट से बात करते हुए सीपीएम केरल के एक नेता ने कहा कि केंद्रीय समिति की बैठक में हमने अपनी बात रख दी है. केरल को लेकर लेफ्ट दलों के नेताओं से बात करने के बाद ही कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर बात शुरू की जाएगी.

अखबार को सीपीएम सूत्रों ने बताया कि केरल इकाई ने केंद्रीय समिति से कहा कि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन में पार्टी शामिल होती है, तो भविष्य में सीपीएम केरल से भी खत्म हो जाएगी. केरल के नेताओं का कहना है कि यहां छोड़कर अन्य राज्यों में गठबंधन पर बातचीत हो.

पार्टी के कई नेताओं का कहना है कि लोकसभा में 5-7 सीट जीतने के लिए केरल जैसे महत्वपूर्ण राज्य को नहीं खोया जा सकता है.

केरल में कांग्रेस 10 साल से विपक्ष में है. हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की थी. कांग्रेस गठबंधन ने 2019 में केरल की कुल 20 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

देश की सियासत में सीपीएम के पास कितनी ताकत?
एक वक्त देश की सियासत में सीपीएम मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उसका जनाधार सिकुड़ता गया. 2019 में सीपीएम को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली. 2019 में सीपीएम तमिलनाडु की 2 और केरल की 1 सीट जितने में कामयाब हुई थी. पार्टी को इस चुनाव में करीब 1.75 प्रतिशत वोट मिले.

2019 के चुनाव में करीब 20 सीटों पर सीपीएम दूसरे नंबर पर थी. पार्टी बंगाल में कई सीटों पर तृणमूल का खेल बिगाड़ने में भी कामयाब रही.

2014 में सीपीएम को देश की 9 लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी, जबकि पार्टी को 3.25 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ था. 2014 में सीपीएम ने सबसे अधिक केरल की 5 सीटों पर जीत हासिल की थी.

सीपीएम बिहार, झारखंड, बंगाल, केरल, तमिलनाडु और त्रिपुरा में इंडिया गठबंधन को मजबूती दे सकती है. इन राज्यों के कई सीटों पर सीपीएम का मजबूत जनाधार है. इन राज्यों के पास लोकसभा की करीब 100 सीटें हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

युद्ध हमें हैवानियत के अंधेरे की ओर नहीं ले जाए…………….

by UB India News
July 9, 2026
0

यह बहुत पीड़ा, चिंता और शर्म की बात है कि पश्चिम एशिया में फिर युद्ध छिड़ गया है। ईरान की...

मोजतबा में कौन झुक रहा, भारत को कितना फायदा-क्या नुकसान?

होर्मुज में फिर छिड़े संग्राम का भारत पर क्या होगा असर?

by UB India News
July 8, 2026
0

पश्चिम एशिया में बीते चार महीने से जारी संघर्ष में अब एक नया और खतरनाक मोड़ सामने आ गया है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

Next Post
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान ने दो दिनों तक फंसे रहने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरी

भारतीयों का 3 लाख करोड़ का योगदान

पितृसत्ता पर करेगा चोट….

पितृसत्ता पर करेगा चोट....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend