ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीयों का 3 लाख करोड़ का योगदान

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार
0
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान ने दो दिनों तक फंसे रहने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की डिप्लोमैटिक स्ट्राइक के बाद कनाडा की ट्रूडो सरकार और वहां के आर्थिक विशेषज्ञ चिंता में हैं। इसका बड़ा कारण कनाडा में रहने वाले 20 लाख भारतीयों का इकोनॉमी के हर सेक्टर में दबदबा है। भारतवंशी यहां की अर्थव्यवस्था में हर साल लगभग 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का योगदान देते हैं।

हर साल भारत से करीब 2 लाख छात्र कनाडा जाते हैं। इनकी फीस के तौर पर लगभग 75 हजार करोड़ रुपए कनाडा को मिलते हैं। कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। ये कनाडा की इकोनॉमी में फुटकर काम, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल सेक्टर में काम करते हैं।

RELATED POSTS

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

देश की खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 4.38% हुई

2022 में बाली में हुए G20 समिट के दौरान चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और कनाडाई PM ट्रूडो के बीच बहस हो गई थी।
2022 में बाली में हुए G20 समिट के दौरान चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग और कनाडाई PM ट्रूडो के बीच बहस हो गई थी।

चीन के प्रोफेशनल्स की जगह भारतीयों को तरजीह देता कनाडा
कनाडा ने हाल में अमेरिका के H1B वीजा धारक भारतीयों को ओपन वर्क परमिट जारी किया था। कनाडा का ड्रीम प्रोजेक्ट टोरंटो-वाटरलू आईटी कॉरिडोर को अमेरिका की सिलिकॉन वैली की तर्ज पर विकसित करना है। ये भारतीयों के दम पर ही है।

ओपन वर्क परमिट पर काम इसी साल शुरू होगा। कनाडा ने चीन के प्रोफेशनल्स की जगह भारतीयों को इसमें तरजीह दी थी। भारतीय रवैए से कनाडा के PM ट्रूडो सख्त बयान देने से बच रहे हैं।

रेटिंग में ट्रूडो, खालिस्तान समर्थक जगमीत पिछड़े
ग्लोबल न्यूज सर्वे में ट्रूडो को 31%, जबकि प्रतिद्वंद्वी पियरे को 40% रेटिंग मिली। खालिस्तान नेता जगमीत की रेटिंग 22% रह गई है। कनाडा में 2025 में चुनाव हैं। उधर, कनाडा ने दावा किया है कि निज्जर मामले में आरोप से पहले खुफिया एजेंसियों ने भारतीय अफसरों की निगरानी की थी।

हिंदुओं को धमकी वाले वीडियो पर कनाडा जागा
हिंदुओं के खिलाफ हेट स्पीच वाले वीडियो पर कनाडा सरकार ने शुक्रवार को सख्ती ​दिखाई है। कनाडा के नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वालों और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों के साथ आए कुकी अलगाववादी संगठन
कुकी अलगाववादी संगठनों ने कनाडा में सक्रिय खालिस्तान समर्थकों के साथ हाथ मिला लिया है। चिन-कुकी अलगाववादी संगठन नॉर्थ अमेरिकन मणिपुर ट्राइबल एसोसिएशन (नम्ता) के अध्यक्ष लियेन्लल्थांग गंग्ते ने कनाडा के सरे शहर में खालिस्तान समर्थकों की एक सभा में हिस्सा लिया। गंग्ते ने सभा में मणिपुर के पर्वतीय क्षेत्रों को मिलाकर जालेन-गम अलग बनाने का पृथकतावादी मुद्दा उठाया।

इन सेक्टरों में भारतीयों का दबदबा

  • प्रॉपर्टी: कनाडा में प्रवासियों में सबसे ज्यादा भारतीय प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं। चीन दूसरे नंबर पर है। भारतीय हर साल वैंकूवर, ग्रेटर टोरंटो, ब्रैम्पटन, मिसिसागा और ब्रिटिश कोलंबिया, ओंटारियो में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करते हैं।
  • स्मॉल बिजनेस: भारतवंशियों का स्मॉल बिजनेस जैसे ग्रॉसरी स्टोर, रेस्तरां और सर्विसेज में 70 हजार करोड़ रुपए लगा हुआ है। ओंटारियो प्रांत में स्मॉल बिजनेस सबसे ज्यादा है।
  • ट्रैवल: 20 लाख भारतवंशियों की स्वदेश वापसी और परिवारजनों को कनाडा का टूर कराने पर लगभग 60 हजार करोड़ रुपए यहां की विभिन्न ट्रेवल एजेंसियों को मिलते हैं। 2022 में कनाडा से 1.10 लाख भारतीयों ने भारत की यात्रा की।
  • पब्लिक सर्विसेज: कनाडा की प्रांतीय सरकारों की ओर से चलाए जाने वाली हाउस कीपिंग और मेनटेनेंस में भारतीय 1 हजार करोड़ की सर्विसेज देते हैं।
  • आईटी और रिसर्च: सीआईआई की एक रिपोर्ट के नुताबिक, कई भारतीय कंपनियां कनाडा में मई 2023 तक 41 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर 17 हजार नौकरियां दे चुकी हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

‘एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है………………

by UB India News
July 13, 2026
0

देश में एथेनॉल मिश्रित ईंधन (Ethanol Blended Fuel) को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

वैश्विक तनाव से भारत में महंगाई की आहट……………

देश की खुदरा महंगाई दर जून में बढ़कर 4.38% हुई

by UB India News
July 13, 2026
0

जून में भारत की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.38% हो गई, जो मई में 3.93 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

Next Post
पितृसत्ता पर करेगा चोट….

पितृसत्ता पर करेगा चोट....

2000 रुपये के नोट बंद करने के मुद्दे पर विपक्ष में फूट, RJD का तंज ,चंद्रबाबू नायडू ने किया फैसले का समर्थन

कर्ज का चस्का.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend