ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कनाडा में खालिस्तानी आंदोलन के पीछे पाकिस्तान, ISI कर रहा भारत विरोधी तत्वों की मदद, फंड भी मुहैया कराए

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
कनाडा में खालिस्तानी आंदोलन के पीछे पाकिस्तान, ISI कर रहा भारत विरोधी तत्वों की मदद, फंड भी मुहैया कराए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खुफिया एजेंसियों के हवाले से मिली एक खबर से खालिस्तानी अलगाववादियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नापाक गठजोड़ा पर एक बड़ा खुलासा हुआ है. बताया गया है कि कनाडा में 25 सितबर को खलिस्तानियों की तरफ से किये जाने वाले प्रदर्शनों को सफल बनाने के लिए आईएसआई उनकी मदद कर रही है. कनाडा के ओटावा समेत दूसरे शहरों में स्थित भारतीय कॉन्सुलेट्स के सामने खलिस्तानियों के प्रदर्शनों में आईएसआई ने कनाडा में रह रहे पाकिस्तानियों को शामिल होने के लिए कहा है. आईएसआई ने अपने फरमान में पाकिस्तानियों से पहचान को छिपाकर खालिस्तानियों की भीड़ में शामिल होने को कहा है.

आईएसआई चाहता है कि खलिस्तानियों की मदद के लिए पाकिस्तानी नागरिक अपनी पहचान छिपा कर प्रदर्शनों में शामिल हों, जिससे किसी को पाकिस्तानियों के इस भीड़ में शामिल होने का शक न हो. इसके साथ ही कनाडा में आईएसआई के एजेंट खलिस्तानियों की मदद के किये भारत के खिलाफ भड़काऊ पोस्टर और बैनर तैयार करने में भी खलिस्तानियों की मदद कर रहे हैं. भारतीय हाई कमीशन और कॉन्सुलेट्स तक खलिस्तानियों को लाने और वापस भेजने के लिए बसों का इंतजाम भी आईएसआई कर रही है. कनाडा और भारत के खराब होते संबंध का पूरा फायदा उठाने की साजिश में आईएसआई शामिल हो गई है.

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

गौरतलब है कि अपने घरेलू राजनीतिक अस्तित्व के लिए एक खालिस्तानी कट्टरपंथी की अनसुलझी हत्या के लिए भारत को कटघरे में खड़ा करने की कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की कोशिशें अब उनके लिए ही गले की फांस बनती दिखाई दे रही है. कनाडा में भारत से भागने वाले चरमपंथियों को लंबे समय से पनाह मिलती रही है. अब कनाडा के पीएम ट्रूडो ने इस मामले पर अपना बड़ा नुकसान होता देख न्यूयॉर्क में कहा है कि भारत एक ऐसा देश है, जिसका महत्व तेजी से दुनिया में बढ़ रहा है. उन्होंने दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया. कनाडा के अधिकारियों ने कहा कि पीएम ट्रूडो ने न्यूयॉर्क में केन्या, चिली, इटली, जर्मनी और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात की और उन्हें अन्य मामलों के अलावा भारत के साथ ताजा विवाद के बारे में जानकारी दी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 10, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

18 राज्यों में मानसून का ‘आफतकाल’,उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 1000 लोग फंसे……

by UB India News
July 10, 2026
0

मानसून की वजह से कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। कई राज्यों में नदियों का जलस्तर बढ़...

Next Post
महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी, 33% रिजर्वेशन का पहला पड़ाव पार, अब आगे क्या होगा?

महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मंजूरी, 33% रिजर्वेशन का पहला पड़ाव पार, अब आगे क्या होगा?

BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सभी वरिष्ठ नेता मौजूद

BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, फूल बरसाकर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सभी वरिष्ठ नेता मौजूद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend