महिला आरक्षण विधेयक के दोनों सदनों से पास होने के बाद सभी ओर खुशी का माहौल है। इस बिल का पास होना महिलाओं को देश की लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेने की ओर एक बड़ा कदम है। अब पीएम मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं जहां भाजपा की महिला सांसदों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत प्लान किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी के स्वागत की योजना बनाई है। स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा एवं राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ ही महिला पदाधिकारी एवं अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं।
भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे. दफ्तर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी मंच पर पहुंचे, जहां पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद हैं.
पीएम मोदी के स्वागत के लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं पार्टी मुख्यालय पर जुट गई हैं। महिला आरक्षण बिल पास होने की खुशी में कार्यकर्ता जश्न मना रही हैं। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा कि 27 साल से इस बिल कै इंतदार हो रहा था। एक ऐतिहासिक दौर शुरू हो गया है। ये महिलाओं के लिए एक खास दिन है।
BJP मुख्यालय के बाहर पार्टी की महिला मोर्चा मनी रहीं हैं जश्न
राज्यसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण बिल) 2023 पारित होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया.
जेपी नड्डा पहुंचे
भाजपा मुख्यालय पर पीएम मोदी के लिए जारी स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच गए हैं। महिला आरक्षण बिल के पास होने की खुशी में नड्डा भी पीएम मोदी को बधाई देंगे।







