ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के लिए बंद रहेगा BJP का दरवाजा या खुलने का मिलेगा इशारा?

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in जदयू, पटना, भाजपा, मधुबनी
0
नीतीश कुमार के लिए बंद रहेगा BJP का दरवाजा या खुलने का मिलेगा इशारा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर बिहार के दौरे पर पहुंच रहे हैं. इस दौरान वो कई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. लेकिन, बिहार की सियासी नजरें उनके झंझारपुर के चुनावी सभा पर सबसे अधिक टिकी हुई हैं. दरअसल झंझारपुर में अमित शाह अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार को लेकर क्या कुछ बोलते हैं, इसको लेकर कई कयास उठने लगे हैं.

दरअसल जेडीयू से अलग होने के बाद अमित शाह ने जब भी बिहार में चुनावी सभा को संबोधित किया है, उन्होंने सबसे अधिक नीतीश कुमार को ही टारगेट किया है. अमित शाह ने अपने पिछले भाषणों के दौरान जोर देकर कहा था कि नीतीश कुमार जी आपके लिए बीजेपी का दरवाजा हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. ऐसे में क्या इस बार फिर अमित शाह अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का दरवाजा बंद होने की बात दोहराएंगे या कुछ और इशारा करेंगे, यह थोड़ी देर बात पता चल जाएगा.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

दरअसल बीजेपी और नीतीश कुमार के साथ फिर आने की चर्चा तब से तेज हो गयी जब G20 बैठक की डिनर पार्टी के दौरान नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थी. अब जब अमित शाह सभा को संबोधित करेंगे तो क्या इस तस्वीर का असर उनके भाषण पर दिखेगा, अब लोगों की निगाहें इसी बात पर टिकी हुई है.

लेकिन, बीजेपी और नीतीश कुमार के साथ आने की चर्चा को बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे सिरे से खारिज कर देते हैं. अरुण कुमार पांडेय का कहना है कि नीतीश कुमार का G20 की बैठक में शामिल होना कोई राजनीतिक कदम नहीं था. जब देश की बात आती है तो इसके पहले भी वो इस तरह के कदम उठा चुके हैं. ऐसे में बीजेपी और नीतीश कुमार के साथ आने की अभी कोई संभावना नहीं दिख रही है.

आज अमित शाह फिर से अपने संबोधन के दौरान महागठबंधन और नीतीश कुमार निशाना साधेंगे. अरुण पांडेय का कहना है कि बीजेपी को पता है अब नीतीश कुमार भी काफी आगे बढ़ चुके है, बिहार बीजेपी भी नीतीश कुमार को दुबारा अपने साथ लाने को जरा भी इच्छुक नहीं है. ऐसे में बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व बिहार बीजेपी के नेताओ के भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करेगी. लेकिन, राजनीति है देखिए अमित शाह क्या बोल कर जाते हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
गया में नहीं लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

गया में नहीं लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend