ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जिले को दिए कई सौगात

UB India News by UB India News
September 14, 2023
in मुख्यमंत्री, मुजफ्फरपुर
0
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर जिले को दिए कई सौगात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश ने मुजफ्फरपुर जिले को दीं कई सौगात, नर्सिंग हॉस्टल समेत कई योजनाओं के शिलान्यास से लोगों को होगा लाभ
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर दौरे पर पहुंचे जहां सबसे पहले उन्‍होंने एसकेएमसीएच का निरीक्षण किया। इसके बाद होमी भाभा कैंसर अस्पताल अनुसंधान केंद्र परिसर में नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री नीतीश ने कई अन्‍य लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया है जिनका लाभ भी यहां के लोगों को मिलेगा।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर में नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास करते माननीय मुख्यमंत्री @Nitishkumar। pic.twitter.com/ctY2ZpQbzD

— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) September 14, 2023

RELATED POSTS

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां सबसे पहले उन्होंने एसकेएमसीएच का निरीक्षण किया। इसके बाद होमी भाभा कैंसर अस्पताल अनुसंधान केंद्र परिसर में नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास किया।

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैंसर अस्पताल गरीबों के लिए वरदान है। जिस भवन का शिलान्यास हुआ है, वह दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। उसके बाद लोगों को और ज्यादा सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया है, जिनका लाभ भी यहां के लोगों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कैंसर मरीज इलाज के लिए यहां से बाहर जाते थे, लेकिन अब उनका यहीं बेहतर इलाज हो रहा है। यह व्यवस्था और बेहतर हो सके, इसके लिए यह पहल की जा रही है।

किडनी गवां चुकी सुनीता को दी आर्थिक मदद
इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कुव्यवस्था की शिकार होकर अपनी किडनी गवां चुकी सुनीता को पांच लाख आर्थिक सहायता दी। सीएम नीतीश ने सुनीता को कैंसर अस्पताल परिसर में बुलाया, वहां हाल-चाल लिए और इसके बाद पांच लाख का चेक दिया।

होमी भाभा कैंसर अस्पताल अनुसंधान केंद्र परिसर में नर्सिंग छात्रावास का शिलान्यास करने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने एसकेएमसीएच परिसर में बने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। यह एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (AES या चमकी बुखार) पीड़ित बच्चों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां चमकी बुखार से पीड़ित उत्तर बिहार के बच्चों का इलाज कराया जा रहा है।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्‍यमंत्री नीतीश के आगमन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। बताया जा रहा है कि 500 के करीब पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

इस मौके पर कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. रविकांत सिंह, एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार, प्राचार्य डॉ. विभा कुमारी के साथ जिलाधिकारी प्रणव कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 5, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल अग्निकांड में अब तक मरने वालों की संख्या हुई 6 ……..

by UB India News
June 7, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड मामले में एक और दुखद खबर सामने आई है. इस...

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

by UB India News
June 5, 2026
0

बिहार के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार की सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों...

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

by UB India News
June 5, 2026
0

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू...

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा सीतामढ़ी…..

मुख्यमंत्री सम्राट आज मुजफ्फरपुर में सहयोग शिविर में होंगे शामिल ………..

by UB India News
June 2, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर के राजेपुर में आयोजित ‘सहयोग शिविर’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम...

Next Post
रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड’ मंत्री चंद्रशेखर के फिर बिगड़े बोल

रामचरितमानस में पोटैशियम साइनाइड' मंत्री चंद्रशेखर के फिर बिगड़े बोल

पटना में दूध की बकाया राशि मांगने पर 2 गुटों में जमकर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 1 घायल

पटना में दूध की बकाया राशि मांगने पर 2 गुटों में जमकर गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, 1 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend